वृन्दावन: कृष्ण की लीलास्थली/ Vrindavan
वृन्दावन: कृष्ण की लीलास्थली
Vrindavan अभी हाल ही में इस लेखक को भी श्री वृन्दावन धाम (मथुरा जनपद, उत्तर प्रदेश) जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. यह स्थान देश कि राजधानी दिल्ली से लगभग 150 कि.मी. कि दूरी पर स्थित है और सभी मुख्य जगहों से रेल गाड़ियाँ मथुरा आती है जहाँ से वृन्दावन लगभग 14 कि.मी है. यमुना नदी इस पवन स्थान को अपने कृष्ण वर्ण के जल से और अधिक पवन और मनोहर बना देती है. जैसी शांति इस पावन धाम में आकर प्राप्त होती है वैसी कदाचित ही और कहीं प्राप्त होती हो. यहाँ अनेको मंदिर और घाट हैं जो आज भी श्री राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं का स्मरण करा रहें हैं. यहाँ का मुख्य दर्शनीय मंदिर है श्री बांके बिहारी मंदिर, जो यहाँ की संकरी तथा मन को आनंद प्रदान करने वाली छोटी छोटी गलियों में स्थित है. |
Re: कृष्ण की लीलास्थली वृन्दावन / Vrindavan
कृष्ण की लीलास्थली वृन्दावन
Vrindavan भक्तकवि सूरदास ने वृन्दावन की मिट्टी की महिमा के बारे में निम्न पद लिखा है: हम ना भई वृन्दावन रेणु, तिन चरनन डोलत नंद नन्दन नित प्रति चरावत धेनु। हम ते धन्य परम ये द्रुम वन बाल बच्छ अरु धेनु। सूर सकल खेलत हँस बोलत संग मध्य पीवत धेनु॥ |
Re: कृष्ण की लीलास्थली वृन्दावन / Vrindavan
वृन्दावन के प्रसिद्ध मंदिर व दर्शनीय स्थल
निधिवन : श्री राधारानी की अष्ट सखियों में प्रधान श्री ललिता सखी जी के अवतार रसिक संत संगीत शिरोमणि श्री स्वामी हरिदास जी महाराज की यह साधना स्थली है। श्री स्वामी हरिदास जी नित्य यमुना स्नान करके यहीं पर प्रिया-प्रियतम की साधना किया करते थे। यहीं पर उन्होंने श्री बाँके बिहारी जी महाराज को प्रकट किया। यह स्थली आज भी वृन्दावन के प्राचीन रूप को संजोये है। यहाँ पर श्री प्रिया-प्रियतम आज भी रात्रि में रास रचाते हैं। यहाँ श्री स्वामी हरिदास जी की समाधि, रंग महल, बाँके बिहारी जी का प्राकट्य स्थल, राधा रानी बंशी चोर आदि दर्शनीय हैं। सम्राट अकबर ने तानसेन के साथ यहाँ स्वामी हरिदास जी महाराज के दर्शन किये थे, एवं स्वामी श्रीहरिदास जी ने अकबर के अहंकार को भंग किया था। नीचे हम निधिवन के कुछ चित्र प्रस्तुत कर रहे हैं. |
Re: कृष्ण की लीलास्थली वृन्दावन / Vrindavan
5 Attachment(s)
वृन्दावन के प्रसिद्ध मंदिर व दर्शनीय स्थल
निधिवन |

बाँके बिहारी मन्दिर यह वृन्दावन का सबसे प्रमुख मन्दिर है। श्री बाँके बिहारी जी के दर्शन करे बिना तो वृन्दावन की यात्रा भी अधूरी रह जाती है। श्री बाँके बिहारी जी को स्वामी श्री हरिदास जी महारज ने निधिवन में प्रकट किया था। पहले बिहारी जी की सेवा निधिवन में ही होती थी। वर्तमान मन्दिर का निर्माण सन् 1864 में सभी गोस्वमियों के सहयोग से कराया गया। तब से श्री बाँके बिहारी जी महाराज इसी मन्दिर में विराजमान हैं। यहाँ पर मंगला आरती साल में सिर्फ़ एक बार जन्माष्टमी के अवसर पर होती है। अक्षय तृतीया पर चरण दर्शन, ग्रीष्म ऋतु में फ़ूल बंगले, हरियाली तीज पर स्वर्ण-रजत हिण्डोला, जन्माष्टमी, शरद पूर्णिमा पर बंशी एवं मुकुट धारण, बिहार पंचमी, होली आदि उत्सवों पर विशेष दर्शन होते हैं। |
Re: कृष्ण की लीलास्थली वृन्दावन / Vrindavan
1 Attachment(s)
वृन्दावन के प्रसिद्ध मंदिर व दर्शनीय स्थल
बाँके बिहारी मन्दिर का एक द्वार http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1450806964 यहाँ अंदर मंदिर परिसर में कैमरा ले जाने की इजाज़त नहीं है (बाँके बिहारी मन्दिर) |
All times are GMT +5. The time now is 08:11 AM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.