My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Film World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=18)
-   -   विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=10732)

dipu 06-10-2013 09:27 AM

विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक
 
ऊंची कद काठी के अभिनेता विनोद खन्ना भले ही अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना जैसा रुतबा नहीं पा सके, लेकिन उनके काम को भी किसी लिहाज से इंडस्ट्री में कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने हर बड़ी नायिका और हर बड़े सुपर स्टार के साथ काम किया और बेहतरीन टक्कर दी उन्हें। ऊंची कद-काठी के विनोद वाकई शक्ल-ओ-सूरत के लिहाज से किसी से कम नहीं थे। उनकी दमदार आवाज और स्क्रीन पर उनका बेहतरीन अपीरियंस दर्शकों का दिल जीत लेता था। आज उनका जिक्र इसलिए भी चल पड़ा है कि आज उनका जन्मदिन है। 6 अक्टूबर 1946 को जन्मे विनोद अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर और राजनीतिज्ञ भी हैं।

जितना बेहतरीन उन्होंने फिल्मों में काम किया उस काम की चर्चा से ज्यादा फीरोज खान की फिल्म दयावान में उनके किस सीन थे। माधुरी दीक्षित के साथ दिए गए इन दृश्यों में विनोद और माधुरी का फिल्मांकन उस समय तो चर्चा में रहा ही और आज भी जिक्र होते ही लोगों के जहन में वो तस्वीरें तैरने लगती हैं।

http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai.../05/6882_3.jpg

फिल्म 'मन का मीत' (1968) में विनोद को सुनील दत्त ने खलनायक का रोल ऑफर किया । विनोद ने फौरन हामी भर दी। फिल्म पिट गई, लेकिन विनोद खन्ना चल पड़े। उनकी शुरुआती खलनायकी से हुई थी इसलिए विलेन के तौर पर उन्हें कई फिल्में करना पड़ीं।

dipu 06-10-2013 09:27 AM

Re: विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक
 
फिल्म 'दयावान' में जहां शक्ति वेलू नामक किरदार विनोद ने निभाया था, तो माधुरी दीक्षित ने नीलू नामक वेश्या का किरदार निभाया था, जिससे शक्ति शादी कर लेता है।1988 में आई विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म 'दयावान', 1987 में बनी तमिल फिल्म नयागान का रीमेक थी।

dipu 06-10-2013 09:28 AM

Re: विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक
 
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai...na_villain.jpg

dipu 06-10-2013 09:28 AM

Re: विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक
 
विनोद खन्ना मुम्बई के सिडेनहेम कॉलेज में पढ़ रहे थे। बॉलीवुड में किसी से कोई कनेक्शन नहीं था। साथ पढ़ने वाली लड़कियों ने उन्हें उकसाया कि इतनी बढ़िया पर्सनेलिटी है, फिल्मों में कोशिश क्यों नहीं करते।

dipu 06-10-2013 09:29 AM

Re: विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक
 
राजेश खन्ना के साथ फिल्म सच्चा-झूठा में उनके का को पसंद किया गया। विनोद को आन मिलो सजना में फिर से राजेश के साथ का मिल गया वे राजेश खन्ना के बड़े फैन रहे थे। आन मिलो सजना, अचानक, अमर अकबर एंथोनी, चाँदनी, दयावान, हाथ की सफाई, हेराफेरी, इम्तिहान, कच्चे धागे, खून पसीना, कुदरत, लेकिन, मेरा गांव मेरा देश, मेरे अपने, मुकद्दर का सिकंदर, परवरिश, कुरबानी, राजपूत, रिहाई।

dipu 06-10-2013 09:29 AM

Re: विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक
 
गुलजार ने मेरे अपने (1972) तथा अचानक (1973) में विनोद को 'रियल हीरो' बना दिया इसके बाद उन्होंने फिल्म मीरा में विनोद को ही काम दिया। मेरा गाँव मेरा देश (1979) में धर्मेन्द्र के साथ विनोद डाकू बने और उन्होंने तमाम खतरनाक सीन खुद किए। राज खोसला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ काम किया था।

dipu 06-10-2013 09:30 AM

Re: विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक
 
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai...6892_vinod.jpg

dipu 06-10-2013 09:30 AM

Re: विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक
 
विनोद खन्ना ने फिल्मकार मनमोहन देसाई की फिल्म अमर अकबर एंथोनी और परवरिश अमिताभ के साथ अभिनीत की और खुद को साबित किया। प्रकाश मेहरा की हेराफेरी, खून-पसीना तथा मुकद्दर का सिकंदर में उन्होंने अमिताभ के साथ खुद को बेहतर साबित किया।

dipu 06-10-2013 11:46 AM

Re: विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक
 

rajnish manga 06-10-2013 12:59 PM

Re: विनोद खन्ना - जन्म दिन विशेषांक
 


विनोद खन्ना के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके बारे में यह स्पेशल फीचर प्रस्तुत करने के लिये आपका धन्यवाद, दीपू जी.


All times are GMT +5. The time now is 11:10 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.