My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन .... (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14342)

DevRaj80 20-12-2014 05:11 PM

हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन ....
 
हे भगवान् ..



.कैसे कैसे भोजन



....



देवराज के साथ

DevRaj80 20-12-2014 05:14 PM

Re: हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन ....देवराज के साथ
 
मोपेन कैटरपिलर्स



मोपेन कैटरपिलर्स (mopane caterpillar) - पतंगे (Moth) का यह अविकसित रूप अफ्रीका के दक्षिणी हिस्सों में काफी पाया जाता है। इस इलाके में मोपेन इल्ली का पालन लाखों डॉलर्स की इंडस्ट्री के तौर पर विकसित हो चुका है। यहां महिलाएं और बच्चे इस कीड़े की अविकसित इल्ली को इकट्ठा करने का काम करते हैं।


http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnai...1807_eat-1.jpg


आमतौर पर इल्ली को नमक के पानी में उबाला जाता है और फिर धूप में सुखाया जाता है। ऐसा करने से इन्हें बिना रेफ्रिजेशन के लंबे समय तक सुरक्षित रखे जा सकता है। यहां की ज्यादातर आबादी इन्हे भोजन के तौर पर इस्तेमाल में लाती है। जहां एक ओर गाय के 100 ग्राम मांस में 6 मिलीग्राम आयरन होता है, वहीं मोपेन कैटरपिलर के 100 ग्राम में 31 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। ये पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, मैगनीज और कॉपर का भी अच्छा स्रोत है।

DevRaj80 20-12-2014 05:15 PM

Re: हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन ....देवराज के साथ
 
Witchetty grub

कीड़े के लकड़ी खाने वाली सफेद इल्ली को ऑस्ट्रेलिया में इस नाम से पुकारा जाता है। कच्चा खाने पर इसका स्वाद बादाम की तरह होता है।


http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai...1808_eat-3.jpg


गर्म कोयले पर हल्का भूनने पर इसकी त्वचा कुरकुरी हो जाती है और इसका स्वाद भूने गए चिकन की तरह होता है। यह मिट्टी के अंदर विकसित होते हैं और पेड़ों की जड़ों को खाकर अपना पोषण करते हैं।

DevRaj80 20-12-2014 05:17 PM

Re: हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन ....देवराज के साथ
 
दीमक (Termite)



आप घर के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाती दीमक से छुटकारा पाना चाहते हैं? तो दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के लोगों का अनुसरण कीजिए।


http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...1809_eat-4.jpg


आप दीमक को फ्राय करके, सुखाकर और उबालकर खा सकते हैं। दीमक में 38 फीसदी प्रोटीन होता है और इसकी वेनेजुएला प्रजाति में प्रोटीन की 64 प्रतिशत मात्रा होती है। दीमक में आयरन, कैल्शियम और अमीनो एसिड भी होता है।

DevRaj80 20-12-2014 05:22 PM

Re: हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन ....देवराज के साथ
 
Rhynchophorus ferrugineus

अफ्रीकी घुन (Rhynchophorus ferrugineus)



तकरीबन 4 इंच लंबी (10 सेंमी) और 5 दो इंच (5 सेमी) चौड़ी घुन कई अफ्रीकी जनजातियों का पसंदीदा भोजन है। इन्हें फ्राई करने के अलावा वे इसे कच्चा भी खाते हैं। जरनल ऑफ इन्सेक्ट साइंस की की 2011 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीकी घुन पोटेशियम, जिंक, आयरन और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों का स्रोत है।


http://t3.gstatic.com/images?q=tbn:A...6jvnMzyYX33TeA


http://menzelphoto.photoshelter.com/img/pixel.gif


DevRaj80 20-12-2014 05:23 PM

Re: हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन ....देवराज के साथ
 
http://menzelphoto.photoshelter.com/img/pixel.gif

DevRaj80 20-12-2014 05:25 PM

Re: हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन ....देवराज के साथ
 
खटमल (stink bugs)



इनका नाम सुनकर भले ही इन्हें खाने का ख्याल ना आए, लेकिन ये कई पोषक तत्वों को स्रोत हैं। एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कई हिस्सों में इन्हें खाया जाता है। इनमें प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। चूंकि इस कीट से काफी दुर्गंध आती है इसलिए इन्हें कच्चा नहीं खाया जाता।


http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnai...1810_eat-6.jpg



सिर का हिस्सा हटाकर इन्हें भूना जाता है या धूप में सुखाया जाता है। इसे पानी में उबालकर भी खाया जा सकता है। उबालने से इसका हानिकारक प्रभाव खत्म हो जाता है और बचे हुए पानी को पेस्टीसाइड के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है

DevRaj80 20-12-2014 05:27 PM

Re: हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन ....देवराज के साथ
 
गुबरैले का लार्वा (Mealworm)



http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai...1810_eat-7.jpg



गुबरैले की इल्ली इकलौता ऐसा कीट है जो पश्चिमी दुनिया में खाया जाता है। नीदरलैंड में इन्हें इंसानों और जानवरों के खाने के लिए ही विकसित किया जाता है। इनसे कॉपर, सोडियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

DevRaj80 20-12-2014 05:39 PM

Re: हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन ....देवराज के साथ
 
नरभक्षी बने



चीनी



पी रहे हैं



बेबी सूप



दुनिया कितनी विचित्र है, इस बात का अंदाजा इस बात से पता चल जाएगा कि चीन में बेबी सूप पीने और खाने का बड़ा प्रचलन है। ऐसा चीनी क्यों करते हैं, उसका पीछा विज्ञान अलग है। लेकिन सिओल टाइम्स की इस खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। सोशल नेटवर्किग साइट पर इस खबर को लेकर काफी आलोचनाएं और कमेंट किए गए।



http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai.../2989_baby.jpg


अखबार और वेबसाइट पर छपी तस्वीरों ने आग में घी डालने का काम ही किया। इसमें मानव भ्रूण के सूप लोगों को बड़े चाव से पीते हुए बताया गया। चीन के दक्षिण गुआंगडोंग प्रांत के एक कस्बे में परंपरानुसार हर्बल बेबी सूप पीने का चलन बरसों से जारी है। माना जाता है कि यह सूप शरीर में स्टेमिना और सेक्स ताकत को कई गुना बढ़ा देता है।

DevRaj80 20-12-2014 05:41 PM

Re: हे भगवान् ...कैसे कैसे भोजन ....देवराज के साथ
 
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai...2993_baby3.jpg


एक चीनी दंपति ने अखबार को बताया कि उनकी पहले से ही दो बेटियां थीं। जब उन्हें पता चला कि उनका अगला बच्च लड़की ही है, उसे तुरंत गिराने का फैसला कर लिया। उस दौरान महिला को पांच महीने का गर्भ था।


All times are GMT +5. The time now is 11:10 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.