महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
मुंबई : स्टार प्लस का लोकप्रिय शो 'महाभारत' इन दिनों रोचक दौर से गुजर रहा है। इन दिनों महाभारत के सबसे अहम भाग द्रौपदी चीरहरण की कहानी छोटे परदे पर दिखाई जा रही है। शो में द्रौपदी की भूमिका पूजा शर्मा ने निभाई है और बीते दिनों उन्होंने चीरहरण वाला सीन शूट किया है, जो इस सप्ताह प्रसारित किया जा रहा है :......... http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai.../08/1577_0.jpg दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
क्या है चीरहरण की कहानी : सभी जानते हैं कि कुरुक्षेत्र में कौरव और पांडवों के बीच हुए युद्ध की असली वजह दुर्योधन की सभा में द्रौपदी का चीरहरण ही थी। कहानी के अनुसार, दुर्योधन ने पांडवों को फंसाने के लिए एक चाल चली। इस चाल के तहत उन्होंने जुए के खेल का आयोजन किया और चक्रवर्ती सम्राट पांडुपुत्र युधिष्ठिर को इस खेल के लिए चुनौती दी। खेल में जब युधिष्ठिर अपनी सारी संपत्ति, भाई और स्वयं को भी हार गए तो द्रौपदी को दांव पर लगा दिया और उन्हें भी हार गए। इसके बाद दुर्योधन ने दु:शासन को आदेश दिया कि वह द्रौपदी को भरी सभा में निर्वस्त्र करे। दु:शासन ने वैसा ही किया। द्रौपदी और पांडवों के इसी अपमान के बाद महाभारत का भीषण युद्ध परिणामस्वरूप सामने आया। इस पूरी कहानी को इन दिनों छोटे परदे पर काफी रोचक ढंग से दिखाया जा रहा है :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
शूटिंग के दौरान कैसा था पूजा का हाल : एक लीडिंग वेबसाइट के अनुसार, पूजा शर्मा ने चीरहरण वाले सीन पर अपने अनुभव साझा किए हैं। पूजा कहती हैं कि वे शब्दों में बयां नहीं सकतीं कि इस सीन के शूट के दौरान उन्हें कैसा लगा। उन्होंने कहा, "बतौर अभिनेत्री मैं द्रौपदी के रोल से पूरी तरह संतुष्ट हूं, लेकिन एक औरत होने के नाते मैंने चीरहरण के सीन के दौरान कैसा फील किया, वह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। यदि लोगों को लगता है कि चीरहरण के दौरान द्रौपदी कमजोर पड़ गई थी, तो उन्हें वास्तविकता जानने के लिए यह एपिसोड देखना चाहिए। मैं अपने राइटर और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार की आभारी हूं, जिन्होनें इस सीन की पूरी व्याख्या की। किसी ने इसे इतने अच्छे तरह से दर्शाने की कल्पना भी नहीं की होगी। इस शूट के दौरान मेरा अनुभव जबरदस्त रहा। बतौर एक महिला इस स्थिति में मैंने खुद को सशक्त और मजबूत महसूस किया और मुझे यकीन है कि द्रौपदी को भी उस समय ऐसा ही फील हुआ होगा " :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
कौन हैं पूजा शर्मा : पूजा शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ था, लेकिन एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए वे मुंबई आ गईं। किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्हें इतने बड़े शो के मुख्य पात्रों में से एक द्रौपदी के किरदार के लिए चुना गया। पूजा ने इससे पहले किसी और शो में काम नहीं किया है। 'महाभारत' उनके करियर का पहला शो है " :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
|
Re: महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
चित्र और विवरण विषय से पूरी तरह न्याय करते हैं.
|
Re: महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
Quote:
प्रतिक्रिया लिए आपका हार्दिक धन्यवाद......... |
Re: महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
|
Re: महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
|
Re: महाभारत की द्रौपदी-पूजा शर्मा :.........
|
All times are GMT +5. The time now is 05:15 AM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.