My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   क ख ग घ (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2425)

saajid 07-04-2011 12:16 PM

क ख ग घ
 
जहां ४ यार मित्र एक साथ बैठ जाएँ वहीं महफिल जम जाती है और फिर जाने क्या क्या बाते चलती हैं। ऐसे ही पिछले दिनों हम ५-६ मित्रो कि महफिल बैठी थी। हम सब में से ज़्यादातर हिंदी मायाजाल में रूचि रखते हैं और इसी में पढ़ते और लिखते हैं।:think:

saajid 07-04-2011 12:18 PM

Re: क ख ग घ
 
बात शुरू हुए हिंदी को ले कर, हम सब हिंदी लेखन से ही प्रेरित है और हिंदी फोरम्स ही ज्यादा पढ़ते और लिखते हैं। बातो बातो में मेरे १ मित्र ने मुझसे मेरे हिंदी ज्ञान के बारे में पुछ लिया।

saajid 07-04-2011 12:19 PM

Re: क ख ग घ
 
मैंने भी बड़े गर्व से कहा कि हिंदी तो हमारी राष्ट्रभाषा है, इसका तो मुझे पुर ज्ञान है पूंछो क्या जानना है। उसने मुझसे बड़ा ही सरल सा सवाल पूछा कि, क ख ग घ सुनाओ और हिंदी एश वर्णमाला में कुल कितने अक्षर होते हैं स्वर और व्यंजन मिला के ? उसका ये सरल सा लेकिन , कठिन सवाल सुन के मैं चारो खाने चित हो गया क्यूंकि स्कूल में कक्षा 2-3 के बाद कभी क ख ग घ पढ़ने कि जरुरत ही नहीं पड़ी। जबकि क ख ग घ ही मेरी हिंदी भाषा कि पहली सीढ़ी है। ठीक ढंग से हिंदी भाषा बोलना सिखाने से पहले हमको क ख ग घ आना बहुत जरुरी होता है।


अगर आप लोग जानते हैं तो ज़रूर बताएं

saajid 07-04-2011 01:13 PM

Re: क ख ग घ
 
उस वक़्त मुझे बहुत शर्मीन्दगी महसूस हुई , और खुद पर तरस भी आ रहा था कि मुझे मेरी राष्ट्रभाषा कि नीव ही नहीं पता है। मैंने किसी तरह अपनी बला वहां बैठे और दोस्तों पर डाली लेकिन हम ५-६ लोगो में किसी को भी क ख ग घ का ज्ञान नहीं था यहाँ तक कि हममे से किसी को ठीक से ये नहीं मालूम था कि हिंदी कि वर्णमाला में कुल कितने अक्षर होते हैं।

saajid 07-04-2011 01:17 PM

Re: क ख ग घ
 
हम सब १ दुसरे का मुहं देखते रह गए। फिर हम सबने आपस में ज्यादा बात नहीं की और १-१ करके सब वहां से उठ के चलते बने। उस दिन के बाद मैंने अपने जान पहचान के करीब 25-३० लोगो से यही सवाल किया लेकिन किसी १ को भी सही उत्तर नहीं मालूम था।

saajid 07-04-2011 01:19 PM

Re: क ख ग घ
 
आगे आप लोगों के विचार के बाद

ndhebar 07-04-2011 02:18 PM

Re: क ख ग घ
 
आपको हिंदी वर्णमाला के शब्द नहीं मालूम है तो ये कोई शर्म की बात नहीं
शब्दों की पहचान तो है
अब कितने लोगों को बचपन में पढ़े टेबल याद रहते हैं

ndhebar 07-04-2011 02:25 PM

Re: क ख ग घ
 
हिंदी वर्णमाला में कुल ५४ अक्षर होते हैं
१६ स्वर और ३८ व्यंजन
प्रमुखतः ३६ व्यंजन है
"क ख ग घ ङ
च छ ज झ ञ
ट ठ ड ढ ण
त थ द ध न
प फ ब भ म
य र ल व स श ष ह क्ष त्र ज्ञ"

और १४ स्वर हैं
"अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अः"
ड़ और ढ़

ndhebar 07-04-2011 02:28 PM

Re: क ख ग घ
 
इनके अलावे दो व्यंजन और हैं "ड़ और ढ़"
और चार स्वर हैं "ऋ ॠ ऌ और ॡ"

jitendragarg 07-04-2011 03:07 PM

Re: क ख ग घ
 
एक छोटी सी बात, हिंदी हम लोगों की मात्रभाषा है. राष्ट्र भाषा का दर्जा हिंदी के पास कभी नहीं था. सिर्फ इसलिए की अधिकतर राज्यों में हिंदी बोली जाती है, इसलिए इसको राष्ट्र भाषा मान लिया जाता था. सोचा, की आप लोगो को बताया जाये, ताकि कभी हिंदी पर बात उठे तो आप गलत मुद्दा न उठाये, और अवहेलना से बचे रहे!

:cheers:


All times are GMT +5. The time now is 07:48 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.