My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Member's Area (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=8)
-   -   फोरम में सीधे हिंदी कैसे लिखे? (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1076)

internetpremi 21-07-2013 08:51 PM

Re: फोरम में सीधे हिंदी कैसे लिखे?
 
हम पिछले कई साल से "Baraha" software का प्रयोग कर रहे हैं
जब हिन्दी में लिखना चाहता हूँ , या तो Baraha IME या Baraha Pad का प्रयोग करता हूँ।
ये एक off line Tool है. Internet की आवश्यकता नहीं पडती।
सीखने में दस पन्द्रह मिन्ट ही लगे थे और बाद में कुछ अभ्यास के बाद बडी आसानी से टाईप कर सका।

पहले यह non commercial use के लिये नि:शुल्क उपलब्ध था। आजकल इसकी कीमत १५०० रुपये हैं। Baraha.com पर पूरे विवरण मिल जाएंगे। हिन्दी के अलावा भारत के सभी प्रान्तीय भाषा में टाईप करना संभव है और आसानी से एक प्रान्तीय लिपि से किसी दूसरी लिपी में परिवर्तन संभव है। जब चाहे, बीच में अंग्रेजी के शब्द, Roman Script में ठूंस सकते हैं।



All times are GMT +5. The time now is 05:54 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.