My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Film World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=18)
-   -   जब प्रोतिमा बेदी ने न्यूड हो कर लगाई दौड़ (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14380)

rajnish manga 24-12-2014 10:28 PM

जब प्रोतिमा बेदी ने न्यूड हो कर लगाई दौड़
 
"सिनेब्लिट्ज़" मैगज़ीन के लांच के अवसर पर
जब प्रोतिमा बेदी ने न्यूड होकर लगाई दौड़

आजकल की कई अभिनेत्रियों के लिए न्यूड होना कोई बड़ी बात नहीं है। न्यूड होना बॉलीवुड हसीनाओं और मॉडल्स के लिए पब्लिसिटी बटोरने का सबसे आसान माध्यम है. शर्लिन चोपड़ा और पूनम पाण्डेय जैसी मॉडल्स और पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक तो इस हथकंडे को अपनाकर ही फिल्में हथियाने में कामयाब हो सकीं।

आजकल न्यूड होने का चलन भले ही अनोखा न रह गया हो मगर क्या आप जानते हैं कि 1974 में एक्ट्रेस पूजा बेदी की माँ और कबीर बेदी की पूर्व पत्नी प्रोतिमा बेदी ने सरेआम सड़क पर न्यूड दौड़कर हंगामा मचा दिया था।

rajnish manga 24-12-2014 10:34 PM

Re: जब प्रोतिमा बेदी ने ......
 
"सिनेब्लिट्ज़" मैगज़ीन के लांच के अवसर पर
जब प्रोतिमा बेदी ने न्यूड होकर लगाई दौड़


प्रोतिमा ने ऐसा “सिनेब्लिट्ज” मैगज़ीन के लिए किया था। 1974 में यह मैगज़ीन पहली बार लॉन्च हो रही थी। उस समय फिल्म मैगज़ीन की दुनिया में “स्टारडस्ट” का एकछत्र राज़ था। ऐसे में मैगज़ीन के बिग चीफ रूसी करंजिया को यह आइडिया आया।

उन्होंने अपने सहायकों से कहा कि किसी ऐसी एक्ट्रेस को सर्च करो जो स्ट्रीकिंग (नग्न होकर दौड़ लगाना) कर सके और उसे “सिनेब्लिट्ज” पर छापो। सबको मैगज़ीन को हिट कराने का यह आइडिया जम गया, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती सामने यह आ रही थी कि ऐसा करने के लिए कौन एक्ट्रेस तैयार होगी। “सिनेब्लिट्ज” की एडिटर रूसी करंजिया की बेटी रीता मेहता को प्रोतिमा बेदी का नाम सूझा। उन्होंने प्रोतिमा से पूछा कि क्या वह न्यूड होकर मुंबई की सड़कों पर दौड़ लगा सकती हैं, और वह मान गयीं।

rajnish manga 24-12-2014 10:43 PM

Re: जब प्रोतिमा बेदी ने ......
 
2 Attachment(s)
"सिनेब्लिट्ज़" मैगज़ीन के लांच के अवसर पर
जब प्रोतिमा बेदी ने न्यूड होकर लगाई दौड़

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1419446504

इसके लिए मुंबई के फ़्लोरा फाउंटेन के आसपास का इलाका तय हुआ। यह भी तय किया गया कि प्रोतिमा तड़के सुबह न्यूड होकर दौड़ लगाएंगी, क्योंकि उस वक्त सड़कों पर भीड़ नहीं रहती है। प्रोतिमा के साथ यह फोटोशूट किया गया, मगर वह अपनी तस्वीरों से खुश नहीं थीं। इस वजह से दोबारा जुहू बीच पर इसे री-शूट किया गया।

प्रोतिमा की जब ये तस्वीरें आईं तो सिनेमा से लेकर कला जगत में एक हंगामा ही मच गया। और “सिनेब्लिट्ज” रातोंरात चर्चा में आ गया।

उस ज़माने में ऐसा करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था, मगर बोल्ड प्रोतिमा ने ऐसा करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। खास बात यह है कि प्रोतिमा कोई एक्ट्रेस नहीं थीं। वो मशहूर क्लासिकल डांसर थीं और अपने समय की मशहूर हस्ती थीं। 1998 में उनका एक प्राकृतिक आपदा में देहांत हो गया था।
**


abhisays 25-12-2014 11:46 AM

Re: जब प्रोतिमा बेदी ने ......
 
बड़े ही ताज्जुब की बात है, पहले भी ऐसा होता था. जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद रजनीश जी.


All times are GMT +5. The time now is 09:22 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.