My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Travel & Tourism (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=31)
-   -   अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2385)

Ranveer 05-04-2011 02:44 PM

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
मित्रो
मै सूत्र के माध्यम से भारत के एक ख़ूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बारे में जानकारी प्रस्तुत करूँगा
यदि आपलोगों को सूत्र पसंद आये तो कृपया अपनी बात अवश्य रखें

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

http://www.indiaetravel.com/images/m...an-nicobar.gif

ब्यौरे विवरण http://bharat.gov.in/images/know_area.gif क्षेत्रफल 8,249 वर्ग किलोमीटर http://bharat.gov.in/images/know_population.gif जनसंख्*या 3,56,265 (2001 की जनगणना के अनुसार) http://bharat.gov.in/images/know_capital.gif राजधानी पोर्ट ब्लेयर http://bharat.gov.in/images/know_language.gif मुख्य भाषाएं हिंदी, निकोबारी, तमिल, बांग्ला, मलयालम और तेलुगु



Ranveer 05-04-2011 02:48 PM

Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
इतिहास और भूगोल


केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 6 और 14 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 92 और 94 डिग्री पूर्वी देशांतर में स्थित है। यह 572 द्वीपों का समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है तथा म्यांमार के नेगरिस अंतरीप से 193 किलोमीटर, कोलकाता से 1255 किलोमीटर और चेन्नई से 1190 किलोमीटर दूर है। रिची आर्किपेलागो और लेबीरिंथ द्वीपों के दो प्रमुख समूह हैं। निकोबार द्वीपसमूह अंडमान के दक्षिण में छोटे अंडमान द्वीप से 121 किलोमीटर दूर है। यहां आबादी वाले कुल 38 द्वीप हैं जिनमें 25 अंडमान में और 13 निकोबार जिले में हैं। 10° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में स्थित द्वीप अंडमान द्वीपसमूह कहलाते हैं जबकि 10° उत्तरी अक्षांश के दक्षिण में स्थित द्वीप निकोबार द्वीपसमूह कहलाते हैं। यहां की जलवायु नम, उष्णकटिबंधीय और तटीय है। इस समस्त द्वीपसमूह में दक्षिण-पश्चिमी तथा उत्तर-पूर्वी- दोनों मानसूनों की वर्षा होती है। सर्वाधिक वर्षा मई और दिसंबर के महीनों में होती है।

इस द्वीप समूह के मूल निवासी जंगलों में रहते थे और शिकार तथा मछलियां पकड़कर अपना गुजारा चलाते थे। अंडमान के द्वीपसमूहों में महा अंडमानी, ओंगे, जरवा और सेंटीनली नाम की चार निग्रेटो जातियां हैं तथा निकोबार द्वीपसमूह में निकोबारी तथा शोमपेन नाम की दो मंगोलायड जातियां हैं।

Ranveer 05-04-2011 02:52 PM

Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
http://www.travelingbeats.com/images/andaman4.jpg

Ranveer 05-04-2011 02:53 PM

Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
कृषि


प्रदेश में कुल 51,694.35 हेक्टेयर भूमि में खेती की जाती है। इसमें से 6,068.71 हेक्टेयर भूमि सुनामी/भूकंप से तबाह हो गई। इसमें 2,177.70 हेक्टेयर में धान व अन्य फसल तथा 5,891.01 हेक्टेयर में पौधों की फसल नष्ट हो गई। 4206.64 हेक्टेयर खेती की भूमि स्थायी रूप से पानी में डूब गई। धान यहां अनाज की प्रमुख खाद्यान्न फसल है जो कि मुख्यतः अंडमान द्वीपसमूह में उगाई जाती है जबकि निकोबार द्वीपसमूह की मुख्य नकदी फसलें नारियल और सुपारी हैं। रबी के मौसम के दौरान दालें, तिलहन और सब्जियां उगाई जाती हैं जिसके बाद धान की फसल बोई जाती है। यहां के किसान पहाड़ी जमीन और भिन्न-भिन्न प्रकार के फल, जैसे-आम, सेपोटा, संतरा, केला, पपीता, अनन्नास और कंदमूल आदि उगाते हैं। यहां बहुफसल व्यवस्था के अंतर्गत मसाले, जैसे - मिर्च, लौंग, जायफल तथा दालचीनी आदि भी उगाए जाते हैं। इन द्वीपों में रबड़, रेड आयल, ताड़ तथा काजू आदि भी थोड़ी-बहुत मात्रा में उगाए जाते हैं।

Ranveer 05-04-2011 02:59 PM

Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
http://www.meriyatrra.com/photos/ima...gh-court_5.jpg

Ranveer 05-04-2011 03:00 PM

Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
वन


इन द्वीपों के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 7,171 वर्ग किलोमीटर भाग वनों से ढका हुआ है। इन द्वीपों पर लगभग सभी प्रकार के वन जैसे उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन, उष्णकटिबंधीय अर्द्ध सदाबहार वन, आर्द्र पर्णपाती, गिरि शिखर पर होने वाले तथा तटवर्ती और दलदली वन पाए जाते हैं। अंडमान निकोबार में विभिन्न प्रकार की लकड़ियां पाई जाती है। सबसे बहुमूल्य लकड़ियां पाडोक तथा गरजन की हैं। यह निकोबार में नहीं मिलतीं।

sagar - 05-04-2011 03:02 PM

Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
बहुत अच्छी जानकारी दे रहे हो रणवीर भाई

Ranveer 05-04-2011 03:13 PM

Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
Quote:

Originally Posted by sagar - (Post 70397)
बहुत अच्छी जानकारी दे रहे हो रणवीर भाई

सूत्र में आने और हौसला बढाने के लिए धन्यवाद सागर जी
जल्द ही और भी जानकारियाँ प्रस्तुत करूँगा

VIDROHI NAYAK 05-04-2011 03:46 PM

Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
मजेदार ! यह विषय हमेशा से मेरे मन कौतुहाल मचाता रहा है ! कृपया और जानकारी दें ! हो सके तो यहाँ की पर्यटन सम्बन्धी जानकारी भी दें !

Ranveer 05-04-2011 06:26 PM

Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
 
Quote:

Originally Posted by vidrohi nayak (Post 70432)
मजेदार ! यह विषय हमेशा से मेरे मन कौतुहाल मचाता रहा है ! कृपया और जानकारी दें ! हो सके तो यहाँ की पर्यटन सम्बन्धी जानकारी भी दें !

धन्यवाद नायक जी
पर्यटन सम्बन्धी जानकारी अवश्य शामिल करूंगा


All times are GMT +5. The time now is 11:45 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.