My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Travel & Tourism (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=31)
-   -   कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=7596)

bindujain 27-04-2013 06:17 PM

कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
 
कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

http://www.samaylive.com//pics/artic...8_Kutch256.jpg

नरेन्द्र मोदी का गुजरात विकास के लिए ही नहीं पर्यटन के लिए भी मशहूर है और यहां के कच्छ के बारे में तो कहा जाता है कि 'कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा'. कच्छ गुजारात का एक खूबसूरत ऐतिहासिक शहर है. कहा जाता है कि अगर कच्छ नहीं देखा तो गुजरात की यात्रा अधूरी है. पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां बहुत कुछ है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर साल 'कच्छ महोत्सव' आयोजित किया जाता है. यहां का ज्यादातर भाग रेतीला और दलदली है

bindujain 27-04-2013 06:18 PM

Re: कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
 
http://www.samaylive.com//pics/artic...emple-Kutc.jpg
कच्छ का मुख्य आकर्षण---जखाऊ, कांडला और मुन्द्रा बंदरगाह है. जिले में अनेक ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, मस्जिद, हिल स्टेशन और कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है

bindujain 27-04-2013 06:19 PM

Re: कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
 
http://www.samaylive.com//pics/artic...Dholavira1.jpg

धौलावीरा---यहां का पुरातात्विक स्थल हडप्पा संस्कृति का प्रमुख केन्द्र था. भुज से करीब 250 किमी दूर धौलावीरा में हडप्पा संस्कृति फली-फूली थी

bindujain 27-04-2013 06:19 PM

Re: कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
 
http://www.samaylive.com//pics/artic...lavirasite.jpg

यह संस्कृति 2900 ईसा पूर्व से 2500 ईसा पूर्व की मानी जाती है. सिंधु घाटी सभ्यता के अनेक अवशेषों को यहां देखा जा सकता है

bindujain 27-04-2013 06:20 PM

Re: कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
 
http://www.samaylive.com//pics/artic...over-India.jpg

पश्चिमोत्तर कच्छ-- यहां कई धार्मिक स्थले हैं. हिन्*दू धर्म के पवित्र सरोवरों में से एक नरायण सरोवर, उससे थोड़ी ही दूर पर प्रसिद्ध भगवान शिव और रावण का कोटेश्*वर मंदिर

bindujain 27-04-2013 06:20 PM

Re: कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
 
http://www.samaylive.com//pics/artic...20Gujarat5.jpg

कच्छ बीच-भुज से करीब 60 किमी. दूर स्थित यह बीच गुजरात के सबसे आकर्षक बीचों में एक माना जाता है. दूर-दूर फैले नीले पानी को देखना और यहां की रेत पर टलहना पर्यटकों को खूब भाता है. साथ की अनेक प्रकार के जलपक्षियों को भी यहां देखा जा सकता है. सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा यहां से बड़ा आकर्षक प्रतीत होता हैं

bindujain 27-04-2013 06:21 PM

Re: कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
 
http://www.samaylive.com//pics/artic...6_Kanthkot.jpg

कंठकोट किला---एक अलग-थलग पहाड़ी के शिखर पर बने इस किले का निर्माण 8वीं शताब्दी में हुआ था. इस पर कई राजवंशों और अंग्रेजों का आधिपत्या रहा है. किले के निकट ही कंथडनाथ मंदिर, जैन मंदिर और सूर्य मंदिर को भी देखा जा सकता है

bindujain 27-04-2013 06:22 PM

Re: कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
 
http://www.samaylive.com//pics/artic...%20Gujarat.jpg

नारायण सरोवर मंदिर--भगवान विष्णु के सरोवर के नाम से चर्चित इस स्थान में वास्तव में पांच पवित्र झीलें हैं. नारायण सरोवर को हिन्दुओं के अति प्राचीन और पवित्र तीर्थस्थलों में शुमार किया जाता है

bindujain 27-04-2013 06:22 PM

Re: कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
 
http://www.samaylive.com//pics/artic...20Gujarat7.jpg

श्री त्रिकमरायजी, लक्ष्मीनारायण, गोवर्धननाथजी, द्वारकानाथ, आदिनारायण, रणछोडरायजी और लक्ष्मीजी के मंदिर आकर्षक मंदिरों को यहां देखा जा सकता है

bindujain 27-04-2013 06:23 PM

Re: कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
 
http://www.samaylive.com//pics/artic...in-Gujarat.jpg

कांडला बंदरगाह--यह राष्ट्रीय बंदरगाह देश के 11 सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाहों में एक है. यह बंदरगाह कांडला नदी पर बना है. मांडवी बंदरगाह यह बंदरगाह कच्छ जिले के सबसे प्राचीन बंदरगाहों में एक है. वर्तमान में मात्र मछली पकडने के उद्देश्य से इसका प्रयोग किया जाता है.


All times are GMT +5. The time now is 01:21 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.