रहस्य और रोमांच :.........
कुदरत ने धरती के कई स्थानों को रहस्यमय बनाया है। नजर डालते ही ये नजारे हैरत में डाल देते हैं। इंसान जब भी धरती की इस बेमिसाल खूबसूरती पर नजर डालता है, तो वह अचरज, रहस्य एवं रोमांच की एक अनोखी दुनिया में खो जाता है : ********* |
Re: रहस्य और रोमांच :.........
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी : http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai.../10/6655_1.jpg प्रकृति के ऐसे करिश्में पहाड़, समुद्र, झील और नदियों के रूप में भी दिखाई देते हैं। इन्हें देखकर लगता है जैसे सारी कायनात यहीं मेहरबान हुई हो। इनमें से कुछ स्थानों के निर्मित होने के पीछे इंसान के क्रिया-कलाप भी हैं। इनके चलते ये स्थान अदभुत रूप में भी सामने आए, जिन्हें लोग जरूर देखने की ख्वाहिश रखते हैं। तस्वीर में दिखाई दे रहा यह नजारा है फ्लाई गीजर का। यह अमेरिका के नेवेडा स्टेट गेरलैच के पास ब्लैक रॉक डेजर्ट में स्थित है। इसे धरती की बड़ी विचित्रता के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इसका बनना एक संयोग है। यह नजारा कुएं की ड्रिलिंग करने के कारण बना है। एक जियोथर्मल पॉवर कंपनी ने 1964 में यहां कुएं की खुदाई की थी। लेकिन यह पानी जियोथर्मल की जरूरतों के हिसाब से उतना गर्म नहीं था। उस समय इस पानी का तापमान 200 डिग्री से अधिक था। कंपनी ने कुएं को जबसे खुला छोड़ा, तब से यहां गर्म पानी का फव्वारा इसी तरह फूट रहा है :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: रहस्य और रोमांच :.........
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी : http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai.../10/6656_2.jpg 2- मैकिनैक फॉल: हिंदमहासागर में स्थित मॉरीशस एक आइलैंड कंट्री है। यह 100 फीट (30 मीटर) ऊंचा फॉल है, लेकिन इसका कुछ हिस्सा पानी में भी हुआ है। मैकिनैक आइलैंड की आर्क रॉक के पूर्व में यह फॉल करीब 1.5 किलोमीटर में फैला हुआ है। इस वाटर फार्मेशन का पता 16 अगस्त 2007 में लगा था :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: रहस्य और रोमांच :.........
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी : http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai.../10/6656_3.jpg 3- माउंट रोरैमा, साउथ अमेरिका: पृथ्वी पर सबसे पुरानी चट्टानों में से यह एक है। यह करीब दो बिलियन वर्ष पुरानी है। भूगर्भीय हलचल के कारण इसका निर्माण हुआ था :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: रहस्य और रोमांच :.........
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी : http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai.../10/6657_4.jpg 4- एओगाशिमा जापान : जापान के टोक्यो शहर से 200 मील दूर फिलीपींस सागर में ज्वालामुखी से बना द्वीप है। इसका रूप दुनिया को अचरज में डालता है। इसकी लंबाई 3.5 किलोमीटर और चौड़ाई 2.5 किलोमीटर है। इस द्वीप में करीब तीन सौ लोग भी रहते हैं। यहां अंतिम बार विशाल ज्वालामुखी 1781 से 1785 में फूटा था। हालांकि, यहां अभी भी ज्वालामुखीय गतिविधियां दिखाई देती हैं :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: रहस्य और रोमांच :.........
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी : http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai.../10/6657_5.jpg 5- फिंगला की गुफा, स्कॉटलैंड : स्कॉटलैंड के निर्जन द्वीप स्टैफा में फिंगला की गुफा स्थित है। इसका नाम एक महाकाव्य के हीरो के नाम पर पड़ा है, जिसके रचयिता जेम्स मैकफेरसन थे। इसका निर्माण लावा के बहने के कारण हुआ है। वर्ष 1772 में इसकी खोज हुई थी :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: रहस्य और रोमांच :.........
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी : http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai.../10/6659_6.jpg 6- भूमिगत नदी, Cenotes Angelit, मैक्सिको : जमीन के अंदर बहने वाले पानी से बने गड्ढ़े Cenotes Angelita एक संरचना है। मैक्सिको की यह नदी हाइड्रोजन सल्फेट से भरपूर है। इसका वाटर समुद्र के नमकीन पानी से भारी है। यह बॉटम अपना फ्लो स्वयं ही बना लेता है :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: रहस्य और रोमांच :.........
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी : http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai.../10/6660_7.jpg 7- हिडन बीच, मैक्सिको : यह हिडन बीच प्रकृति ने नहीं, बल्कि सेना के एक विस्फोट से बना था। यह विस्फोट साल 1900 की शुरुआत में किया गया था। द्वीपों से घिरे इस स्थान को एक नेचर पार्क की मान्यता दी गई है। यहां केवल 50 की सुरंग से तैरते हुए पहुंचा जा सकता है :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: रहस्य और रोमांच :.........
10 Unbelievable Places: धरती पर कुदरत की जादूगिरी : http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai.../10/6660_8.jpg 8- लेक नैट्रान, तंजानिया : यह साल्ट लेक तंजानिया के उत्तरी क्षेत्र के पास स्थित है। यहां पास से केन्या का बार्डर भी लगता है। यह तीन मीटर से अधिक गहरी नहीं है। झील से साल्ट और मिनरल्स नैट्रोन का उच्चस्तरीय वाष्पीकरण होता है। इसका झील का तापमान 60 डिग्री (140फे.) तक बढ़ जाता है। झील का लाल रंग इसमें मौजूद जीवाणुओं के कारण होता है, जबकि अन्य जीव इसके पानी में एक बार डूबने के बाद पत्थर में तब्दील हो जाते हैं। इस झील में बहुत तेज वाष्पीकरण होता है :......... दैनिक भास्कर के सौजन्य से :......... |
Re: रहस्य और रोमांच :.........
धरती पर एक से एक आश्चर्यजनक स्थान भरे पड़े हैं, एक से एक अजूबा हमारी आँखों के सामने आता रहता है. रहस्य और रोमांच की यह यात्रा जारी रहनी चाहिए.
|
All times are GMT +5. The time now is 06:25 PM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.