My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   लोहडी की शुभ कामनाएँ...bansi (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16397)

Bansi Dhameja 13-01-2016 08:44 PM

लोहडी की शुभ कामनाएँ...bansi
 
हाथ जोड़ करता हूँ इल्तजा खुदा से
हम सब पर कुछ और कृपा कर दे

कम कर के मुसीबतें हम सब की
सब की ज़िन्दगी जीना आसान कर दे

होली की ज्वाला मिटा कर अन्धकार,
हम सब के मन में उज्यारा कर दे

दिखा कर सही रास्ते ज़िन्दगी जीने के,
सब को सही राह पर चलना सिखा दे

होली की ज्वाला की गरमाइश् भी,
हमारे रिश्तों में और भी गरमाइश् भर दे

बड़ा दे मोहबत हमारे दिलों में और
हर दिल को मोहबत से भरा दिल बना दे

कर दे हमारे रिश्तों को और भी गहरा
और सब की ज़िन्दगी खुशनुमा कर दे

बंसी हाथ जोड़ करता है इल्तजा खुदा से
हम सब पर कुछ और कृपा कर दे
बंसी(मधुर)

rajnish manga 13-01-2016 10:32 PM

Re: लोहडी की शुभ कामनाएँ...bansi
 
दिलों में प्यार और इंसानी रिश्तों में गर्मजोशी का आह्वान करती आपकी कविता में मानवता का सन्देश भरा हुआ है. लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल आदि पर्वों के शुभ अवसर पर आपकी इस कविता का विशेष महत्त्व है जिसका हम अभिनंदन करते हैं, बंसी जी.






All times are GMT +5. The time now is 02:11 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.