My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Tech Talks (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=20)
-   -   क्या आप ताजा जानकारी के लिए गूगल सर्च करते  (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=13960)

Teach Guru 10-10-2014 07:03 AM

क्या आप ताजा जानकारी के लिए गूगल सर्च करते 
 
नमस्कार मित्रों, जैसा की आप सब जानते हैं
कि ज्यादातर सर्च इंजन पर कुछ दिनों या कुछ
घंटों पहले तक कि ही जानकारी होती है, ओर
आप ऐसी जानकारी के लिए गूगल कि मदद लेते
हैं लेकिन गूगल ही सब कुछ नहीं है , कुछ
वेबसाइटस् हैं, जो रियल टाइम सर्च में मदद
करती है, जिनके बारे में मैं बताने जा रहा हूँ।

साभार अपना अंतर्जाल

Teach Guru 10-10-2014 07:04 AM

Re: क्या आप ताजा जानकारी के लिए गूगल सर्च करते
 
न.1 topsy.com

अगर आप दुनियाभर की खबरों,वीडियो ओर
इमेज को सर्च करना चाहते हैं,
तो टॉप्सी आपकी मदद कर सकता है। इसमें
सर्च रिजल्ट्स को पिछले एक घंटे या एक दिन
जैसी केटेगरी में बांटा गया है। यह 10 भाषाओँ
में उपलब्ध है। खास बात ये है कि ये गूगल
प्लस के ताजा अपडेट्स को भी शामिल
करता है। इसके अलावा ट्विटर पर
कि गयी ट्वीट्स को भी आप इस पर आसानी से
सर्च कर सकते हैं।

Teach Guru 10-10-2014 07:05 AM

Re: क्या आप ताजा जानकारी के लिए गूगल सर्च करते
 
न.2 rediff.com

अगर आप देश दुनिया कि इस वक्त घटित
हो रही घटनाओं को सर्च करना चाहते हैं,
तो आप रेडिफ रियल टाइम न्यूज सर्च इंजिन
का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको सर्च के
लिए कीवर्ड्स का भी सुझाव देता है। इसके
अलावा इसमें जैसे ही आप टाइप करने जाते हैं,
वैसे ही न्यूज की खोज शुरू हो जाती है।

Teach Guru 10-10-2014 07:05 AM

Re: क्या आप ताजा जानकारी के लिए गूगल सर्च करते
 
न.3 bing.com/social


बिंग ने ट्विटर के साथ समझोता किया है।
इसके कारण इसकी सोशल सर्च काफी मजबूत
है। अगर आप कोई कीवर्ड टाइप करते हैं,
तो तुरंत ताजा ट्विटर अपडेट्स नजर आने
लगती है। इसमें आप खास मुददों को अलग से
हाईलाईट कर सकते हैं। आप चांहे तो सर्च
को घंटों के हिसाब से भी बाँट सकते हैं। आप
बिंग ट्वीट्स मैप्स कि मदद से दुनियां के अलग-
अलग इलाकों से हुए ट्वीट्स के विषय में जान
सकते हैं।

Teach Guru 10-10-2014 07:06 AM

Re: क्या आप ताजा जानकारी के लिए गूगल सर्च करते
 
न.4 twazzup.com


कि सी खबर के घटित होते ही आप तुरंत
जानना चाहते हैं, तो आप ट्वाजअप पर
जा सकते हैं। यह रियल टाइम न्यूज
कि टैगलाइन के साथ सर्च कि सुविधा देता है।
अगर आप इसमें कोई शब्द टाइप करते हैं,
तो उससे जुडी ट्वीट्स, न्यूज ओर लिंक आपके
सामने कुछ ही पलों में आ जाते हैं।

Arya abhinav 18-11-2014 01:09 PM

Re: क्या आप ताजा जानकारी के लिए गूगल सर्च करते
 
Nice updates


All times are GMT +5. The time now is 12:21 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.