My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Film World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=18)
-   -   Dil Wale Dulhania Le jayenge (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14310)

rajnish manga 12-12-2014 05:39 PM

Dil Wale Dulhania Le jayenge
 
Dilwale Dulhania Le jayenge
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे


एक ही सिनेमा में 1000 सप्ताह तक चलने का नया रिकॉर्ड


https://encrypted-tbn2.gstatic.com/i...fJsuj2-LpWc2IAhttps://encrypted-tbn0.gstatic.com/i...NSppBeo9ecdTxR




rajnish manga 12-12-2014 05:43 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
बैनर: यशराज फ़िल्म्स
निर्माता: यश चोपड़ा
निर्देशक: आदित्य चोपड़ा
गीतकार: आनंद बक्शी
संगीतकार: जतिन-ललित
सिनेमेटोग्राफी: मनमोहन सिंह

कलाकार: शाहरुख खान, काजोल, अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, सतीश शाह, पूजा रुपारेल

जी हाँ यह भी अपनी तरह का एक रिकॉर्ड है. अपने ज़माने की सुपर हिट फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” मुंबई के एक सिनेमा हाल में चलते हुए अपने 1000 हफ्ते पूरे कर चुकी है. यह फिल्म 20 अक्तूबर 1995 को मुंबई के एक सिनेमा हाल में पिछले 1000 सप्ताह या 19 साल से लगातार चल रही है. मुंबई स्थित इस सिनेमा हॉल का नाम ‘मराठा मंदिर’ है. पिछले कुछ सालों से यह फिल्म इस सिनेमा हॉल में सुबह 11.30 बजे के शो में चलाई जा रही है. खबर है कि यह फिल्म अपने प्रदर्शन के 20 वर्ष पूरे होते ही इस सिनेमा हाल से उतर जायेगी.

rajnish manga 12-12-2014 06:00 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे


rajnish manga 12-12-2014 06:02 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

इस फिल्म की कहानी लन्दन से शुरू हो कर पंजाब के एक गाँव में ख़त्म होती है. पारंपरिक मूल्यों और सार्वभौमिक अहसास में लिपटी इस रोमांटिक कहानी ने भारतीय सिनेमा को नयी बुलंदियों तक पहुँचाया और फिल्म निर्माण के नए प्रतिमान प्रस्तुत किये. चौधरी बलदेव सिंह (अमरीश पुरी) मूलतः भारतीय हैं और पिछले कई बरसों से ब्रिटेन में रह रहे हैं. वह अपनी बीवी लाजवंती(फ़रीदा जलाल) और दो बेटियाँ, सिमरन (काजोल) और चुटकी (पूजा रूपरेल) के साथ लंदन मे रहते है. इतने साल लंदन मे रहने के बावजूद वे भारतीय संस्कृति और संस्कार में विश्वास रखते है और अपने बच्चों को भी वही तालीम देते है. उनका मानना है की वह सिर्फ़ पैसा कमाने के लिए लंदन मे है और एक दिन वापस अपने देश पंजाब लौट जाएँगे.

सिमरन अपने सपनो के राजकुमार का इंतज़ार करती है| पर उसे पता चलता है की उसकी शादी बचपन मे ही बलदेव के दोस्त के बेटे कुलजीत के साथ तय हो गयी थी| शादी से पहले वह अपने दोस्तो के साथ एक बार अपनी जिंदगी जीना चाहती है| बलदेव सिंह उसे युरोप घूमने की इज़ाज़त दे देते है इस शर्त पर की वह कभी अपने पिता का कहा नही टालेगी|


>>>





rajnish manga 12-12-2014 06:13 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

राज (शाहरुख खान) आप्रवासी भारतीय धरमवीर मल्होत्रा(अनुपम खेर) का बिगड़ा हुआ रईस बेटा है, जो पढ़ाई मे फेल हो जाता है| उसकी और धरमवीर मे बाप-बेटे की जगह दोस्ती का रिश्ता है| राज भी अपने दोस्तों के साथ युरोप घूमने निकल पड़ता है| ट्रेन मे उसकी मुलाक़ात सिमरन से होती है और दौरा ख़त्म होते होते बहुत नौंक-झौंक के बाद उन्हे प्यार का एहसास होता है| सिमरन वापस आकर अपनी माँ को सब बात बताती है जिसे बलदेव सिंह सुन लेते है| गुस्से मे आकर बलदेव सिंह पंजाब जाने की तैयारी करते है| वही दूसरी ओर धरमवीर राज को सिमरन को लाने के लिए समझाते है| फिल्म का दूसरा भाग भारत मे है जहाँ कुलजीत और उसका परिवार शादी की तैयारियाँ कर रहा है| राज भारत आकर कुलजीत और उसके परिवार के साथ दोस्ती करता है| वह सिमरन को भागने के बजाए उसके पिता की मंज़ूरी के साथ ले जाना चाहता है| फिर शुरू होती है राज की सिमरन को दुल्हन बना कर ले जाने की कवायद|

फिल्म विदेशी प्रभाव और भारतीय संस्कृति के बीच मे संतुलन का संदेश देती है| जहाँ एक तरह राज और सिमरन विदेश मे पले बड़े है वही दूसरी तरफ राज सिमरन को भागने से मना कर देता है और बड़ों के आशीर्वाद और मंज़ूरी से ही सिमरन से शादी करना चाहता है| फिल्म की पटकथा दर्शकों को बाँधे रखती है और फिल्म के गीत कहानी को आगे बढ़ाने में सहायता करते हैं| फिल्म के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आए है और हर गीत एक छाप छोड़ जाता है| "घर आजा परदेसी" जहाँ आप्रवासी भारतीय को वापस बुलाती है वही "मेरे ख्वाबों" सिमरन के सपनो के राजकुमार का वर्णन करता है| "हो गया है तुझको तो प्यार सजना" सिमरन और राज के अज्ञात प्यार की भावनाए दर्शाती है| गीतों के बोल और लताजी की आवाज़ ने गानो को आज के दर्शको मे भी लोकप्रिय कर दिया है| फिल्म के संवाद "बड़े बड़े देशो मे छोटी छोटी बातें तो होती रहती है" ने दर्शकों का दिल जीत लिया|

rajnish manga 12-12-2014 06:16 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे


rajnish manga 12-12-2014 06:18 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे


rajnish manga 12-12-2014 06:26 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे




rajnish manga 12-12-2014 06:32 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे



rajnish manga 12-12-2014 06:46 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ के कुछ लोकप्रिय डायलॉग नीचे दिए जा रहे हैं:


सिमरन, मैं तुम्हें यहाँ से भगा कर ले जाने नहीं आया हूँ. मैं तुम्हारे बाबूजी से तुम्हारा हाथ मांग कर तुम्हारी बाहों में बाहें डाल कर तुम्हें यहाँ से खुशी खुशी ले कर जाऊँगा.

(शाहरुख़ खान)

जा सिमरन ... जा जी ले अपनी ज़िंदगी.

(अमरीश पुरी)

जो शादी वाले घर में सेवा करता है, उसे सुन्दर दुल्हन मिलती है.

(शाहरुख़ खान)
सपने देखो... ज़रूर देखो, बस उनके पूरा होने की शर्त मत रखो.

(फरीदा जलाल)
जब लडकी जवान हो जाती है न.. तो माँ उसकी माँ नहीं रहती, सहेली बन जाती है.

(फरीदा जलाल)
अगर वो मुझसे प्यार करती है, तो पलटेगी ... पलट ...पलट ... पलट.

(शाहरुख़ खान)


rajnish manga 12-12-2014 06:48 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ के कुछ लोकप्रिय डायलॉग नीचे दिए जा रहे हैं:


मुझे आज तक यह समझ नहीं आया कि कुछ लोग एक लड़की के साथ पूरी ज़िन्दगी कैसे गुज़ार लेते हैं.

(शाहरुख़ खान)
इट्स ओके सिनोरिता, बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं.

(शाहरुख़ खान)
मैं एक हिन्दुस्तानी हूँ और जानता हूँ कि एक हिन्दुस्तानी लडकी की इज्ज़त क्या होती है.

(शाहरुख़ खान)
कोई भी उल्लू का पट्ठा सिर्फ एक अंगूठी पहना कर तुमको मुझसे नहीं छीन सकता.

(शाहरुख़ खान)
तो क्या हुआ अगर मैंने झूठ सिर्फ तुम्हें पाने के लिए कहा था.

(शाहरुख़ खान)

rajnish manga 20-10-2015 08:53 AM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
फिल्म के बीस वर्ष पूरे

(20 अक्तूबर 1995 - 20 अक्तूबर 2015)

दोस्तो, भारतीय फिल्मों के इतिहास में जब सबसे अधिक लम्बे समय तक लगातार सिनेमा में चलने वाली फिल्मों का ज़िक्र आएगा तो सबसे ऊपर जिस फिल्म का नाम लिखा दिखाई देगा वह है "दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे". आज इस फिल्म ने मुंबई के एक ही सिनेमा हाल में अपने प्रदशन के 20 साल पूरे कर लिए हैं. यह फिल्म 20 अक्तूबर 1995 के दिन सिनेमा के परदे पर रिलीज़ की गयी थी. यशराज फिल्म्ज़ के बैनर तले बनी इस फ़िल्म को यश चोपड़ा के सुपुत्र आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था. अगले एक साल में यह सार्वाधिक चर्चित फिल्म रही. फिल्मफेयर अवार्ड में भी इसने बाजी मारी.


rajnish manga 20-10-2015 01:13 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
(20 अक्तूबर 1995 - 20 अक्तूबर 2015)

वर्ष 1995 के लिये उक्त फिल्म को निम्नलिखित फिल्मफेयर पुरकार प्राप्त हुए:

1. वर्ष की सर्वोत्तम फिल्म का पुरस्कार
2. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक = आदित्य चोपड़ा
3.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता = शाहरुख खान
4.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री = काजोल
5.
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिग अभिनेत्री = फरीदा जलाल
6.
सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन = अनुपम खेर
7.
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक = उदित नारायण (मेहंदी लगा के रखना....)
8.
सर्वश्रेष्ठ गीतकार = आनंद बक्षी (तुझे देखा तो ये जाना....)
9.
सर्वश्रेष्ठ संवाद = आदित्य चोपड़ा, जावेद सिद्दीक़ी
10.
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले = आदित्य चोपड़ा

इस फिल्म को
सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था.

rajnish manga 20-10-2015 01:43 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
(20 अक्तूबर 1995 - 20 अक्तूबर 2015)

http://images.indianexpress.com/2015...han-kajol1.jpg
अपने प्रशंसकों के लिए शाहरुख खान द्वारा पुराने पोस्टर का नया स्वरुप जारी किया गया

rajnish manga 20-10-2015 02:00 PM

Re: Dil Wale Dulhaniya Le jaaenge
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
(20 अक्तूबर 1995 - 20 अक्तूबर 2015)

क्या आप जानते है कि:-

1. शाहरुख द्वारा अभिनीत रोल मूल रूप से सैफ़ अली खान को ऑफर किया गया था. उनके द्वारा इन्कार कर दिए जाने पर यह रोल शाहरुख के पाले में आया.

2. फिल्म का नाम अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर द्वारा सुझाया गया था. अनुपम खेर इस फिल्म में काम कर रहे थे.

3. 'मेहंदी लगा के रखना' नामक गीत वास्तव में किसी अन्य फिल्म के लिए लिखा गया था लेकिन यह उसमे नहीं रखा जा सका. यह गीत
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का सबसे हिट गीत साबित हुआ.

4. इस फिल्म से कई लोगों को करियर का पहला ब्रेक मिला. इसमें मंदिरा बेदी, जो परमीत सेठी की बहन बनी हैं और जो शाहरुख से प्यार करने लगती है और करन जौहर, जो शाहरुख के दोस्त बने हैं, को फिल्म में काम करने का पहला अवसर मिला.

5. फिल्म में शाहरुख के किरदार का नाम राज मल्होत्रा है. यह नाम आदित्य चोपड़ा ने ही सुझाया था जो राज कपूर के नाम से प्रेरित था.


everdeenkatniss257 20-11-2015 11:56 AM

Re: Dil Wale Dulhania Le jayenge
 
I want this movie come back salerita. Thats amazing movie.

The best jodi sharukh kan and kajol

But Am happy this jodi was come back now in movie dil wale movie

I was excited

bollywoodawaaz 10-12-2015 04:59 PM

Re: Dil Wale Dulhania Le jayenge
 
SRK and Kajol come again together after five years in Dilwale

bollywoodawaaz 18-12-2015 11:13 AM

Re: Dil Wale Dulhania Le jayenge
 
Shah Rukh Khan perform outstanding Read full movie Reviews



hindi7 19-03-2016 02:23 PM

Re: Dil Wale Dulhania Le jayenge
 
that's really a great movie ever I have seen.

desaikiran 04-01-2017 04:15 PM

Re: Dil Wale Dulhania Le jayenge
 
Thanks for sharing


All times are GMT +5. The time now is 11:38 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.