My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Debates (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=29)
-   -   मेलजोल (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14693)

Rajat Vynar 16-03-2015 07:40 PM

Re: मेलजोल
 
बीरदास जी यदि आज जीवित होते तो नेताओं के बारे में यह अनमोल दोहा ज़रूर कहते-

नेता जीवट ना मरै, बार-बार उठि जाय।
‘पपुनेगुव’ के त्रय मिलैं, नेता धूलि चटाय।।


अर्थ स्पष्ट है- नेता इतना जीवट प्राणी होता है कि उसे पराजित करना आसान कार्य नहीं, क्योंकि वह बार-बार उठ खड़ा होता है, किन्तु ‘पपुनेगुव’- अर्थात् पत्रकार, पुलिस, नेता, गुण्डा और वकील में से तीन लोग जब आपस में मिल जाते हैं तो ऐसे जीवट नेता को भी धूल चटा देते हैं अर्थात् पराजित कर देते हैं।

Rajat Vynar 16-03-2015 07:42 PM

Re: मेलजोल
 
ही नहीं, कबीरदास यदि आज जीवित होते तो गुण्डों और बाहुबलियों के बारे में भी यह दोहा कहकर भारी विवाद में फँस जाते-

‘पपुनेगुव’ गुण्डा भला, वाणी वज्र लकीर।
बाकी स्वारथ ना सधै, करैं घात का तीर।।


अर्थ स्पष्ट है- ‘पपुनेगुव’ अर्थात् पत्रकार, पुलिस, नेता, गुण्डा और वकील में से गुण्डा भला होता है, क्योंकि उसकी कही बात पत्थर की लकीर होती है अर्थात् वह जु़बान का पक्का होता है, किन्तु बाकी सभी का स्वार्थ यदि सिद्ध नहीं होता तो विश्वासघात कर सकते हैं।

Rajat Vynar 16-03-2015 07:43 PM

Re: मेलजोल
 
तना कुछ लिखने के बाद कबीरदास यदि आज जीवित होते तो सलेब्रिटी पर कुछ लिखने से क्या चूकते? आइए, देखते हैं एक दोहा-

‘सलेब्रिटी’ गॉसिप डरै, प्रीति न टूटन पाय।
कबिरा टूटै प्रीति तो, कत्ल-खू़न होइ जाय।।

अर्थ स्पष्ट है- ‘सलेब्रिटी’ अर्थात् कोई प्रतिष्ठित सार्वजनिक हस्ती गॉसिप से डरता/डरती हो तो आपसी प्रीति कभी नहीं टूटनी चाहिए, क्योंकि यदि प्रीति टूट गई तो बदनामी होने के डर से ‘सलेब्रिटी’ आपका कत्ल करवा देगा/देगी। यदि कबीरदास इस दोहे को लिख देते तो आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि यह अद्भुत दोहा आमजन के लिए ही नहीं, व्हाइट कॉलर क्राइम की गुत्थी सुलझाने वाली सी॰बी॰आई॰ के लिए भी अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होता।

प्रमाण- इस दोहे के पक्ष में ‘मधुमति शुक्ला मर्डर केस’ एक जीवन्त प्रमाण है। राजनीतिज्ञ अमरमणि त्रिपाठी ने नवोदित कवियित्री मधुमिता शुक्ला का मर्डर करा दिया था।

manishsqrt 11-06-2015 03:47 PM

Re: मेलजोल
 
waise rajat ji dwara post kiye gae ye dohe prasangik lagte hai, hamara aise hi ek patrakar mahoday se vivad ka anubhav hai, sahi likhe hai baki police wakeel aur gunde ka anubhav nahi, par patrakar mahoday ne hame pareshan kar dala, hame baba vishwanath ke charano me jana pada tab jake kuch rahat mili na jane kis jevv ke bane hote hai ye log.jhooth ko sach dikhane ki itani urja bhari hoti hai inhe ki aap inhe hara hi nahi paoge, hamne har tactic laga ke dekh li, fir soch kuch din shant ho jao jab thanda hoga tab nipetnge par inki jhooth ki vakalat karne ki jivatta itani jyada hai ki mujhe pahli baar kalyug ke satya honeka abhaas kara diya in mahoday ne, antatah mujhe baba ke darbar me jake mattha tekna pada tab kahi jake is bhoot pishach ne picha choda.mahoday sahara samay me varisht yuva patrakar hai, banarsi hai ab samjh hi gae honge kisi saap ke bill me haath dal diya tha hamne .:egyptian:


All times are GMT +5. The time now is 03:13 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.