Re: खेल डेस्क
'हेलिकॉप्टर शॉट' के जनक, कप्तान धोनी के बचपन के दोस्त व पूर्व रणजी खिलाड़ी संतोष लाल उर्फ बंटी को अंतिम विदाई देते समय राजधानी फफक पड़ी।
करीब सप्ताह भर से बीमार बंटी की बुधवार की सुबह इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई थी। उसकी मौत की खबर सुनकर उनके हिनू स्थित न्यू साकेत नगर में दोस्तों की भीड़ लग गई। संतोष का शव एयर इंडिया की फ्लाइट से दोपहर तीन बजे रांची लाया गया। शव घर पहुंचने के बाद रांची रेल मंडल के डीआरएम गजानन मल्लया, एसीएम अर्जुन मजुमदार, खेल पदाधिकारी रिंकू बनर्जी, विधायक नवीन जयसवाल, नरेंद्र धोनी और बड़ी संख्या में दोस्त पहुंचे। साथ में पत्नी भारती लाल और दोस्त राकेश साथ में आए। हरमू मुक्तिधाम में बंटी का अंतिम संस्कार किया गया। |
Re: खेल डेस्क
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai...20/6316_30.jpg
नहीं मिल रहा दूसरा वार्न तो कादिर के बेटे को 'हाइजैक' करने की तैयारी में कंगारू पहले भारत में 4-0 की ऐतिहासिक पराजय और फिर इंग्लैंड के हाथों ऐशेज 2013 में हो रही दुर्दशा। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय संकट के दौर से गुजर रही है। एक समय कंगारू अपनी बैंच स्ट्रैन्थ के लिए सबसे मशहूर थे अब वही टीम रिकी पोटिंग, माइक हसी, ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वार्न जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी में साधारण सी टीम साबित हो रही है। कंगारुओं को सबसे ज्यादा अखर रही है लीजेंड्री स्पिनर शेन वार्न की कमी। वार्न के बाद ऑस्ट्रेलिया को अब तक एक भी क्वालिटी स्पिनर नहीं मिला है जो टीम का सबसे बड़ा हथियार बनने की क्षमता रखता हो। शेन वार्न की कमी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के अनुरोध पर हाल ही में सरकार ने वीजा पॉलिसी में संशोधन कर पाकिस्तान में जन्मे स्पिनर फवाद आलम को ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता दे दी है। अब ऑस्ट्रेलिया की निगाह एक और पाकिस्तानी टैलेंट पर लगी हुई है। टैलेंट भी ऐसा जिसके रग-रग में स्पिन और क्रिकेट समाया हुआ है क्योंकि इसके पापा अपने जमाने के सबसे दिग्गज स्पिनर जो हुआ करते थे। |
Re: खेल डेस्क
ये खिलाड़ी है दिग्गज पाकिस्तानी स्पिनर अब्दुल कादिर का 20 वर्षीय बेटा उस्मान कादिर। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेल रहे उस्मान की फिरकी में ऑस्ट्रेलिया दूसरे शेन वार्न को तलाश रहा है।
|
Re: खेल डेस्क
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai.../02/7328_1.jpg
क्रिकेट के खेल में सबसे अहम चीज होती है पार्टनरशिप। मैन ऑफ द मैच चाहे कोई भी बने, एक मैच जीतने के लिए टीम के खिलाड़ियों का एकजुट प्रदर्शन जरूरी होता है। एक बल्लेबाज तभी सेंचुरी बना सकता है जब उसका पार्टनर दूसरे छोर से टिका रहे। यदि ऐसा न हो तो क्रिकेट में कभी बैटिंग रिकॉर्ड्स कभी बनें ही ना। वनडे इतिहास का एक ऐसा ही अनमोल रिकॉर्ड भारत के गौतम गंभीर और विराट कोहली के नाम है। वैसे तो क्रिकेट की दुनिया में सर डॉन ब्रेडमैन, विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंडुलकर जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी हुए, लेकिन जो कारनामा भारत के दो युवाओं ने किया है, उसे वनडे इतिहास में कोई दूसरा नहीं कर सका। यही नहीं, इस अनूठे रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप 6 नाम भारतीय हैं। |
Re: खेल डेस्क
बेस्ट पार्टनरशिप एवरेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वनडे मैचों में किसी भी विकेट के लिए पार्टनरशिप करते हुए बेस्ट एवरेज (2000 से ज्यादा रन) का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली और गौतम गंभीर के नाम है। दिल्ली के इन दो धुरंधरों ने कम उम्र में वो कारनामा कर दिखाया, जिसका ख्वाब कई पुराने दिग्गज बस देखते ही रह गए। गंभीर और कोहली ने 2008 से 2013 के बीच एकसाथ 35 साझेदारियां कीं, जिनमें से 2 में वे नॉटआउट भी रहे। दोनों ने इन 35 पारियों में 60.60 के रिकॉर्ड औसत से 2000 रन जोड़े हैं। दोनों की बेस्ट पार्टनरशिप 224 रन की रही। वनडे इतिहास में किसी भी बैटिंग जोड़ी ने गंभीर और कोहली से बेहतर औसत से रन नहीं जोड़े। यही नहीं, 60 से ज्यादा के एवरेज से पार्टनरशिप करने वाले वे दुनिया की पहली जोड़ी भी हैं। दोनों ने पार्टनरशिप में 7 सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। |
Re: खेल डेस्क
2. महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना (भारत)
इन दोनों ने वनडे की 56 पारियों में 60.53 के औसत से 2845 रन जोड़े हैं। 2008 से 2013 के बीच खेले मैचों में दोनों ने 7 शतकीय और 15 अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। |
Re: खेल डेस्क
3. अजय जडेजा और सचिन तेंडुलकर (भारत)
1992 से 2000 के बीच इन दो इंडियन धुरंधरों ने 41 पारियों में 57.05 के औसत से 2111 रन जोड़े। दोनों के बीच 9 शतकीय और 8 अर्धशतकीय साझेदारियां हुईं। |
Re: खेल डेस्क
4. एबी डिविलियर्स और ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका)
प्रोटीज टीम के इन दो दिग्गजों ने 2005 से 2013 के बीच 42 पारियों में साथ बल्लेबाजी करते हुए 55.56 के औसत से 2278 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर 7 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी भी जमाई हैं। इनका बेस्ट परफॉर्मेंस 186 रन का रहा है। |
Re: खेल डेस्क
5. शिवनारायण चंद्रपॉल और रामनरेश सरवन (वेस्ट इंडीज)
इस कैरेबियाई जोड़े ने 2001 से 2011 के बीच साथ बल्लेबाजी की। वनडे की 49 साझेदारियों में दोनों ने 54.30 के औसत से 2498 रन जोड़े। |
Re: खेल डेस्क
6. माइकल क्लार्क और एंड्रयू सायमंड्स (ऑस्ट्रेलिया)
एवरेज के मामले में नंबर 1 ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी रही सायमंड्स और क्लार्क की। 2003 से 2009 के बीच दोनों ने 49 पारियों में 53.78 के औसत से 2205 रन जोड़े, जिसमें 4 सेंचुरी और 14 हाफ सेंचुरी शुमार रहीं। |
All times are GMT +5. The time now is 12:27 PM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.