My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Blogs (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=13)
-   -   रंगों का त्यौहार होली (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=7175)

bindujain 24-03-2013 09:12 PM

रंगों का त्यौहार होली
 
रंगों का त्यौहार होली
http://hindi.webdunia.com/HPImages/M...2412230689.jpg

bindujain 24-03-2013 09:16 PM

Re: रंगों का त्यौहार होली
 
होली की पौराणिक-प्रामाणिक कथा -1
http://hindi.webdunia.com/articles/1...318036_1_1.jpg
होली की पौराणिक (प्रामाणिक) कथा के अनुसार इस पर्व को मनाने की शुरुआत हिरण्यकश्यप के जमाने से होना मानी जाती है। हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रह्लाद भगवान के अनन्य भक्त थे। उनकी इस भक्ति से पिता हिरण्यकश्यप नाखुश थे।

bindujain 24-03-2013 09:16 PM

Re: रंगों का त्यौहार होली
 
होली की पौराणिक-प्रामाणिक कथा -2

http://hindi.webdunia.com/articles/1...318036_2_2.jpg
इसी बात को लेकर उन्होंने अपने पुत्र को भगवान की भक्ति से हटाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन भक्त प्रह्लाद प्रभु की भक्ति को नहीं छोड़ पाए।

अंत में हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को मारने के लिए योजना बनाई।

bindujain 24-03-2013 09:18 PM

Re: रंगों का त्यौहार होली
 
होली की पौराणिक-प्रामाणिक कथा -3
http://hindi.webdunia.com/articles/1...318036_3_1.jpg
अपनी बहन होलिका की गोद में प्रह्लाद को बैठाकर अग्नि के हवाले कर दिया। लेकिन भगवान की ऐसी कृपा हुई कि होलिका जलकर भस्म हो गई और भक्त प्रह्लाद आग से सुरक्षित बाहर निकल आए, तभी से होली पर्व को मनाने की प्रथा शुरू हुई।

bindujain 24-03-2013 09:19 PM

Re: रंगों का त्यौहार होली
 

कैसे करें होलिका पूजन-1

http://hindi.webdunia.com/articles/1...318061_1_2.jpg

धार्मिक एवं सामाजिक एकता के इस पर्व होली के होलिका दहन के लिए हर चौराहे व गली-मोहल्ले में गूलरी, कंडों व लकड़ियों से बड़ी-बड़ी होली सजाई जाती हैं। वहीं बाजारों में भी होली की खूब रौनक दिखाई पड़ती है।

लकड़ी और कंडों की होली के साथ घास लगाकर होलिका खड़ी करके उसका पूजन करने से पहले हाथ में असद, फूल, सुपारी, पैसा लेकर पूजन कर जल के साथ होलिका के पास छोड़ दें और अक्षत, चंदन, रोली, हल्दी, गुलाल, फूल तथा गूलरी की माला पहनाएं।

bindujain 24-03-2013 09:22 PM

Re: रंगों का त्यौहार होली
 

कैसे करें होलिका पूजन-2

http://hindi.webdunia.com/articles/1...318061_2_1.jpg
इसके बाद होलिका की तीन परिक्रमा करते हुए नारियल का गोला, गेहूं की बाली तथा चना को भूंज कर इसका प्रसाद सभी को वितरित किया जाता है।

bindujain 24-03-2013 09:23 PM

Re: रंगों का त्यौहार होली
 

कैसे करें होलिका पूजन-3

http://hindi.webdunia.com/articles/1...318061_3_1.jpg
भारतीय संस्कृति में होलिका दहन को होली पूजा माना जाता है, जो एक रस्म होती है। होली पूजन महोत्सव धुलेंड़ी के एक दिन पूर्व मनाया जाता है। इस दिन को 'होलिका दहन' कहा जाता है।

bindujain 24-03-2013 09:25 PM

Re: रंगों का त्यौहार होली
 
होली : शिव-पार्वती की पौराणिक कहानी
http://hindi.webdunia.com/articles/1...318054_1_1.jpg
होली की एक प्रामाणिक कथा के अनुसार हिमालय पुत्री पार्वती चाहती थीं कि उनका विवाह भगवान भोलेनाथ से हो जाए परंतु शिवजी अपनी तपस्या में लीन थे।

तब कामदेव पार्वती की सहायता के लिए को आए। उन्होंने प्रेम बाण चलाया और भगवान शिव की तपस्या भंग हो गई। शिवजी को बहुत क्रोध आया और उन्होंने अपनी तीसरी आंख खोल दी।

कामदेव का शरीर उनके क्रोध की ज्वाला में भस्म हो गया। फिर शिवजी ने पार्वती को देखा।

पार्वती की आराधना सफल हुई और शिव जी ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। इसीलिए पुराणे समय से होली की आग में वासनात्मक आकर्षण को प्रतीकत्मक रूप से जला कर अपने सच्चे प्रेम का विजय उत्सव मनाया जाता है।

bindujain 24-03-2013 09:52 PM

Re: रंगों का त्यौहार होली
 
होलिका दहन व पूजन की प्रामाणिक विधि
http://hindi.webdunia.com/articles/1...323091_1_1.jpg
26 मार्च 2013, मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भद्रारहित काल में होलिका दहन किया जाता है। 26 मार्च, 2013 को गोधूलि बेला में होलिका दहन किया जा सकता है।

इसलिए होलिका दहन से पूर्व और भद्रा समय के पश्चात होली का पूजन करना चाहिए।

bindujain 24-03-2013 09:55 PM

Re: रंगों का त्यौहार होली
 
http://hindi.webdunia.com/articles/1...323091_2_1.jpg
क्या चढ़ाएं होली में...
होलिका दहन होने के बाद होलिका में जिन वस्तुओं की आहुति दी जाती है, उनमें कच्चे आम, नारियल, भुट्टे या सप्तधान्य, चीनी के बने खिलौने, नई फसल का कुछ भाग है। सप्तधान्य हैं गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर।


All times are GMT +5. The time now is 12:41 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.