My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Music & Songs (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=14)
-   -   Top Bollywood Songs (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=15715)

rajnish manga 13-07-2015 09:23 PM

Top Bollywood Songs
 
Top Bollywood Songs

बॉलीवुड की फिल्मों और संगीत का चोली-दामन का साथ है. संगीत के बिना हिंदी फिल्मों की कल्पना भी नहीं की जा सकती. फिल्म संगीत का इतिहास अब 75 वर्ष से ऊपर का माना जाता है. इस दौरान हज़ारों फ़िल्में बनीं और अनगिनत गीत श्रोताओं तक पहुंचे. इनमें से हज़ारों गीत लोकप्रिय हो कर सुनने वालों की रूह तक में बस चुके हैं.कितने ही गीत ऐसे हैं जो विभिन्न अवस्थाओं में रहते हुये हमें सुकून पहुंचाते हैं, हमारी मनोभावनाओं की तर्जुमानी करते हैं, हमें पुलकित करते हैं और हमारे सुख-दुःख में एक सच्चे दोस्त की भांति हमारा हाथ थाम कर चलते हैं, सहारा देते हैं. इनकी लोकप्रियता के पीछे अनेकों श्रेष्ठ गीतकारों, संगीतकारों, गायक-गायिकाओं, वादकों तथा तकनीकी विशेषज्ञों का विशेष योगदान रहा है. इन हज़ारों-हज़ार लोकप्रिय गीतों में से टॉप के 20-25 गीत चुनना असंभव नहीं तो बेहद कठिन काम अवश्य है. संगीत से जुड़े दर्जनों विशेषज्ञों द्वारा यह कार्य समय समय पर किया जाता रहा है और उनके पसंदीदा गीतों की सूचियाँ प्रकाशित होती रही हैं. विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीचे हम उन गीतों का ज़िक्र करेंगे जो लोकप्रियता की सीढ़ी पर सबसे ऊपर दिखाई देते हैं. यह ज़रूरी नहीं कि हम सब इस चयन से सहमत हों.

rajnish manga 13-07-2015 09:26 PM

Re: Top Bollywood Songs
 
Top Bollywood Songs

1. आयेगा आने वाला
फ़िल्म: महल (1949)
स्वर: लता मंगेशकर
संगीत: खेमचंद प्रकाश
गीत: नकशब जारव्ची


2. रसिक बलमा
फ़िल्म: चोरी चोरी (1956)
स्वर: लता मंगेशकर
संगीत: शंकर जयकिशन
गीत: हसरत जयपुरी

3. वक़्त ने किया क्या हसीं सितम
फिल्म: काग़ज़ के फूल (1959)
स्वर: गीता दत्त
संगीत: एस.डी.बर्मन
गीत: कैफ़ी आज़मी

4. चौदहवी का चाँद हो
फिल्म: चौदहवी का चाँद (1960)
स्वर: मोहम्मद रफ़ी
संगीत: रवि
गीत: शकील बदायूनी

5. प्यार किया तो डरना क्या
फिल्म: मुग़ल-ए-आज़म (1961)
स्वर: लता मंगेशकर
संगीत: नौशाद
गीत: शकील बदायूनी

rajnish manga 14-07-2015 02:32 PM

Re: Top Bollywood Songs
 
Top Bollywood Songs

6. जाने क्या तूने कही
फिल्म: प्यासा (1957)
स्वर: गीता दत्त
संगीत: एस.डी.बर्मन
गीत: साहिर लुधियानवी

7. ऐ मेरे प्यारे वतन
फिल्म: काबुलीवाला (1961)
स्वर: मन्ना डे
संगीत: सलिल चौधरी
गीत: प्रेम धवन

8. सारंगा तेरी याद में
फ़िल्म: सारंगा (1960)
स्वर: मुकेश
संगीत: सरदार मलिक
गीत: भारत व्यास

9. अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम
फिल्म: हम दोनों (1961)
स्वर: लता मंगेशकर
संगीत: जयदेव
गीत: साहिर लुधियानवी

10. अभी न जाओ छोड़ कर
फ़िल्म: हम दोनो (1961)
स्वर: मोहम्मद रफ़ी व आशा भोंसले
संगीत: जयदेव
गीत: साहिर लुधियानवी

rajnish manga 14-07-2015 08:53 PM

Re: Top Bollywood Songs
 
Top Bollywood Songs

11. पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई
फ़िल्म: मेरी सूरत तेरी आँखें (1963)
स्वर: मन्ना डे
संगीत: एस.डी.बर्मन
गीत शैलेन्द्र

12. जाइये आप कहाँ जायेंगे
फ़िल्म: मेरे सनम (1965)
स्वर: आशा भोंसले
संगीत: ओ.पी.नैयर
गीत: मजरूह सुल्तानपुरी

13. लग जा गले
फ़िल्म: वह कौन थी (1964)
स्वर: लता मंगेशकर
संगीत: मदन मोहन
गीत: रजा मेहदी अली खान

14. रात के हमसफ़र
फ़िल्म: एन इवनिंग इन पेरिस (1967)
स्वर: मोहम्मद रफ़ी व आशा भोंसले
संगीत: शंकर जयकिशन
गीत: हसरत जयपुरी

15. तेरे मेरे सपने
फ़िल्म: गाइड (1965)
स्वर: मोहम्मद रफ़ी
संगीत: एस.डी. बर्मन
गीत: शैलेन्द्र

everdeenkatniss257 17-11-2015 04:35 PM

Re: Top Bollywood Songs
 
My favorite songs are

Tum dil ki dhadkan mein rehte ho
Dil de diya hai
I love you my angel
Pyar toh hona hi tha
Deewana hu main diwana nahi

Sonapancholi1 28-12-2015 04:17 PM

Re: Top Bollywood Songs
 
Bollywood had given amazing music to us, can't compare with awesome old music.

jarinnickson 27-02-2016 08:21 AM

Re: Top Bollywood Songs
 
Movies like Aashiqui, Krrish, and Dhoom became very popular amongst the masses for not just the story but also for well-composed and soulful Hindi songs. The success of a movie often depends on the quality of its music.

desaikiran 03-10-2016 04:30 PM

Re: Top Bollywood Songs
 
Nice old songs....

desaikiran 19-10-2016 05:02 PM

Re: Top Bollywood Songs
 
Thank you for sharing

Avinash Gupta 20-10-2016 11:47 AM

Re: Top Bollywood Songs
 
क्या बात है गुरु जी अपने तो पुरानी यादे ताज़ा कर दी ...

jackyh 08-11-2016 01:29 PM

Re: Top Bollywood Songs
 
Before starting anything new we always say “kuch meetha ho jaaye” and Meethi Mirchi is full of meetha music. So if you too are craving for something sweet, Meethi mirchi is your station. Sweet melodies, soulful voices and soft music .... is a perfect treat for your taste buds. So make your day a little more melodious with Meethi Mirchi, gaano ka sweet dish.

raainadas 19-11-2018 01:35 PM

Re: Top Bollywood Songs
 
Watch Latest Bollywood songs live with best Hd quality:hello:

IrkRahulRaj 04-02-2019 12:43 PM

Re: Top Bollywood Songs
 
Filmi Song for Wedding in Hindi

शादी की बात हो और नाच-गाने की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। शादी की रौनक तो तभी आती है जब घर तरफ गानों की धूम होती है। बॉलीवुड हमें शादी में डांस करने के लिए एक से बड़कर एक गाने दिए हैं फिर चाहे बात संगीत की हो या विदाई की। हर एक रस्म के लिए। तो चलिए जानते हैं हिंदू शादी की हर रस्मों को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए हमारे पास मौजूद हैं कौन-कौन से गाने-

मेहंदी की रस्म

सबसे पहले बात करेंगे मेहंदी की। मेंहदी की रस्म बहुत खास होती है। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन को एक दूसरे के नाम की मेहंदी लगाई जाती है जिससे उनका आने वाला जीवन भी मेहंदी के रंग की तरह ही खुश्हाल हो। लेकिन मेहंदी की रस्म भी बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है। ऐसे में हम छांठ कर लाए हैं मेहंदी के फंक्शन पर बजाने के लिए कुछ बेहतरीन गानें-

1-मेहंदी लगाके रखना

‘मेहंदी लगाके रखना, डोली सजाके रखना, लेने तुझे ओ गोरी , आएंगे तेरे सजना’

ये गाना है शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का। न सिर्फ ये फिल्म बल्कि इस फिल्म के हर एक गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया।

2- ससुराल गेंदा फूल

‘सास गारी देवे, देवर समझा लेवे, ससुराल गेंदा फूल’

आप मेहंदी की रस्म को और भी ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए ससुराल गेंदा फूल गाने पर परफॉर्म कर सकती हैं। ये गाना है फिल्म दिल्ली 6 का जिसमें सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे।

हल्दी की रस्म

हल्दी की रस्म भी बेहद खास होती है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। इस खुशी के पल को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए आप इन तीनों गानों को बजा सकते हैं-


1- लंदन ठुमकदा

‘अंग्रेजी पढ़ दी, घिट-पिट तू करदी, जिम्में क्वीन साड़ी विक्टोरिया’

ये गाना है कंगना रनौत और आर माधवन की फेमस फिल्म तनु वेड्स मनू का। आप इस गाने पर परफार्म करके आपनी हल्दी की रस्म को और भी ज्यादा बेहतरीन बना सकती हैं।

2- नचदे ने सारे

‘नचदे ने सारे रालमिल के आज हिलडुल के ले सारे के सारे नज़ारे नच्दे ने सारे रालमिल के आज हिलडुल के’

ये गाना है कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्हौत्रा की फिल्म बार-बार देखो का। हल्दी फंक्शन के लिए ये गाना बिल्कुल फरफेक्ट है।

संगीत सेरेमनी के लिए सॉन्ग

1- दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड

‘तेरे लिए ही तो सिग्नल तोड़ ताड़ के आया दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड छोड़ छाड़ के’

ये गाना है दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दिवानी का। इस फिल्म में कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।

2-एंवय-एवी लुट गया

‘हाय हट रे निगोडे नींम के पकोड़े पीछा क्यों ना छोड़े घूमे दायें बायें तुझको सुधारुं जुती मैं उतारूं सर पे दे मारूं तेरे ढायें ढायें’

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की फिल्म बैंड बाजा बारात का ये गाना लोगों ने बेहद पसंद किया। इस गाने के बिना आपकी संगीत सेरेमनी अधूरी है।

Shirin 19-02-2019 11:03 AM

Re: Top Bollywood Songs
 
My favourite songs are:-

1) Jalte hai jiske liye- from the movie Sujata
2) Nigahein milaneko jee chahta hai- from the movie Dil hi toh hai
3) Jhumka gira re -from the movie Mera Saya
4) Pan khaye Saiyaa hamaro- from the movie Teesri Kasam

rajnish manga 20-02-2019 07:46 AM

Re: Top Bollywood Songs
 
Quote:

Originally Posted by Shirin (Post 564635)
My favourite songs are:-

1) Jalte hai jiske liye- from the movie Sujata
2) Nigahein milaneko jee chahta hai- from the movie Dil hi toh hai
3) Jhumka gira re -from the movie Mera Saya
4) Pan khaye Saiyaa hamaro- from the movie Teesri Kasam


Wow!! Great choice from 50's and 60's.


All times are GMT +5. The time now is 04:47 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.