My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Healthy Body (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=26)
-   -   खरबूज (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=7783)

aspundir 14-05-2013 08:18 PM

खरबूज
 
गर्मियों में खरबूजा खाएंगे तो ये हेल्थ बड़ी प्रॉब्लम्स जड़ से खत्म हो जाएंगी
__________________________________________________ ___

हर मौसम के फल यानी मौसमी फल हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं ऐसा ही एक फल है गर्मियों में आने वाला फल खरबूज जो अपने विशेष स्वाद और सुगंध के लिए ही जाना जाता है। खरबूजे की सभी प्रजातियां सारी दुनिया में गर्मियों में ही पैदा होती हैं, चूंकि यह गर्मियों का फल है गर्मियों का मौसम जब तापमान 38 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच हो तब खाना लाभप्रद है। एक खरबूजे में प्रोटिन, कैल्शियम, मैग्नेशियम, पौटेशियम, क्लोरिन, सोडियम व सल्फर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है।

aspundir 14-05-2013 08:21 PM

Re: खरबूज
 
http://www.bonappetit.com/images/tip...1_v_launch.jpg

aspundir 14-05-2013 08:21 PM

Re: खरबूज
 
- आंखों के लिए विटामिन ए बहुत लाभदायक माना जाता है। खरबूजा इसीलिए आंखों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि खरबूजा विटामिन बीटा-कारोटीन के रूप में विटामिन ए उपलब्ध कराता है। डब्ल्यूएचएफ के अनुसार रोज तीन बार उच्च बीटा-कारोटीन फल खाने से मैकुलर डीजेनेरेशन का खतरा 1.5 बार खाने वालों की तुलना में 36 प्रतिशत कम हो जाता है। मैकुलर डीजेनेरेशन ढलती उम्र के साथ होने वाली समस्या है, जिससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

aspundir 14-05-2013 08:21 PM

Re: खरबूज
 
http://4.bp.blogspot.com/-ajtzbhETzc...e%2BViagra.jpg

aspundir 14-05-2013 08:22 PM

Re: खरबूज
 
शरीर में उपस्थित कोशिकाएं जिनसे मिलकर हमारा पूरा शरीर बना है अगर किसी एक भी अंग में वे अनियंत्रित रूप से बढऩे लगती हैं तो कैंसर हो जाता है।कैंसर को एक खतरनाक बीमारी माना जाता है ये बीमारी अगर ज्यादा बढ़ जाए तो लाइलाज हो जाती है। इसीलिए इस बीमारी से बचे रहना जरुरी है और बचने के लिए कुछ बहुत ज्यादा करने की जरुरत नहीं है बस सिर्फ अपनी दिनचर्या व खानपान में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाए तो कैंसर से हमेशा बचा रहा जा सकता है। खरबूजा एक ऐसा ही फल है इसमें बड़ी मात्रा में आर्गेनिक पिगमेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है, जो कैंसर से बचाने के साथ ही लंग कैंसर की संभावना को भी कम करता है। यह शरीर में पनप रहे कैंसर के मूल को नष्ट कर देता है।

aspundir 14-05-2013 08:22 PM

Re: खरबूज
 
- डायबिटीज के रोगियों के लिए भी खरबूजा एक औषधि की तरह काम करता है। उनके आहार में शुगर और ऊर्जा की मात्रा कम होती है। ऐसे रोगी के लिए खरबूजे का जूस अच्छा आहार हो सकता है। विशेषज्ञ हमेशा मधुमेह के रोगी को खरबूजे का जूस लेने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।

aspundir 14-05-2013 08:22 PM

Re: खरबूज
 
- अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो गर्मियों में खरबूजा जरूर खाएं। इसमें काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। साथ ही यह फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। वहीं इससे काफी कम कैलोरी मिलती है। एक कप खरबूजे में सिर्फ 48 कैलोरी ऊर्जा होती है। खरबूजे में पाए जाने वाले प्रकृतिक मीठेपन से आप उच्च कैलोरी वाली मिठाईयों से भी दूर रहेंगे।

aspundir 14-05-2013 08:22 PM

Re: खरबूज
 
- पुरानी खाज में खरबूजे का रस लाभदायक है।खरबूजे में विटामिन सी पाया जाता है।हमारी त्वचा में कनेक्टिव टिशू पाए जाते हैं। खरबूजे में पाए जाने वाले कोलाजन प्रोटीन इन कनेक्टिव टिशू में कोशिका की संरचना को बनाए रखता है। कोलाजन से जख्म भी जल्दी ठीक होते हैं और त्वचा को मजबूती मिलती है। अगर आप लगातार खरबूजा खाएंगे तो त्वचा के रुखेपन नहीं आएगा।

aspundir 14-05-2013 08:22 PM

Re: खरबूज
 
- खरबूजे में एडेनोसीन नामक एंटीकोएगुलेंट पाया जाता है, जो रक्त कोशिओं को जमने से रोकता है। रक्त कोशिकाओं के जमने से ही दौरा और दिल की बीमारी होती है। खरबूजा शरीर में रक्त के बहाव को बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे दौरा और दिल की बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।अधिकतर खरबूज में विटामिन बी पाया जाता है। विटामिन बी शरीर में ऊर्जा के निर्माण में सहायक होता है। सूगर और कार्बोहाइड्रेट को संसाधित करने में यह ऊर्जा शरीर के लिए आवश्यक होती है।

aspundir 14-05-2013 08:22 PM

Re: खरबूज
 
खरबूजे का शरीर में क्षारीय प्रभाव होता है, यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायता करता है। खरबूजे के साथ धारणा रही है कि यदि खरबूजा दोपहर में खाया जाए या इसके साथ पानी पीया जाए तो हैजा हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। खरबूजा एक विटामिन्स व प्रोटिन से भरपूर फल है जिसे कभी भी खाया जा सकता है।


All times are GMT +5. The time now is 09:19 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.