My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   हरियाणा का स्थापना दिवस 1 नवंबर (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16322)

dipu 01-11-2015 09:35 AM

हरियाणा का स्थापना दिवस 1 नवंबर
 
हरियाणा को अलग राज्य बनाने की सबसे पहले मांग सन् 1923 में स्वामी सत्यानंद ने लाहौर (पाकिस्तान) में की थी। इसके बाद दीनबन्धु,सर छोटूराम की अध्यक्षता में मेरठ में आल इंडिया स्टूडैंटस की कांफ्रेस में हरियाणा को अलग राज्य बनाने की मांग उठी। सन् 1926 में दिल्ली में आल इंडिया मुस्लिम लीग की कांफ्रेंस में प्रस्ताव पारित किया गया कि पंजाब में हिंदी भाषीय क्षेत्र एवं अंबाला मंडल को पंजाब से हटाकर दिल्ली के साथ जोड़ देना चाहिए। हरियाणा क्षेत्र के अनेक नेताओं जैसे देशबंधु गुप्ता, पंडित नेकीराम शर्मा और पंडित श्रीराम शर्मा ने अलग हरियाणा राज्य के गठन के लिए प्रयास किए।
सन् 1952 में पहले आम चुनाव हुए, जिनमें हरियाणा क्षेत्र से चौ. देवीलाल समेत कांग्रेस के 38 विधायक चुने गए। अलग राज्य बनवाने के लिए चौ. देवीलाल एवं चौ. चरण सिंह ने उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा क्षेत्र से 125 विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री जीबी पंत को दिल्ली में दिया।
देवीलाल ने रखी मांग
1953 में चौ. देवीलाल ने भारत सरकार द्वारा बनाए गए राज्य पुनर्गठन आयोग के सामने अलग हरियाणा राज्य बनाने की मांग रखी। 1955 में अकाली नेताओं ने धर्म के आधार पर पंजाब को बांटने की मांग रखी। उधर पंजाबी प्रांत की मांग को लेकर संत फतेहसिंह ने 16 अगस्त 1965 को आमरण अनशन की घोषणा करते हुए कहा कि - यदि सरकार ने पंजाबी सूबा नहीं बनने दिया तो वह आत्मदाह कर लेगें। केन्द्र सरकार ने पार्लियामेंटरी कमेटी की सिफारिशों को सिद्धांतिक आधार पर स्वीकार कर लिया तथा 23 अप्रैल 1966 को तीनों राज्यों के अलग-अलग गठन के लिए पंजाब सीमा आयोग का गठन किया गया।
इंदिरा गांधी ने की थी घोषणा
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 12 जून, 1966 को रेडिय़ो से हरियाणा के अलग राज्य की घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा और पंजाब के आपसी संबन्ध मजबूत बनाने के लिए चंडीगढ़ दोनों प्रांतों की संयुक्त राजधानी होगी और इसे केन्द्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया जाएगा। 7 सितंबर 1966 को संसद द्वारा यह विधेयक पारित कर दिया गया तथा 18 सितंबर को राष्ट्रपति द्वारा साइन कर दिए गए।

dipu 01-11-2015 09:36 AM

Re: हरियाणा का स्थापना दिवस 1 नवंबर
 
https://fbcdn-sphotos-g-a.akamaihd.n...54ec7e5ef871ec

dipu 01-11-2015 09:41 AM

Re: हरियाणा का स्थापना दिवस 1 नवंबर
 

rajnish manga 01-11-2015 03:15 PM

Re: हरियाणा का स्थापना दिवस 1 नवंबर
 
आपको भी हरयाणा दिवस की शुभकामनाएं, दीपू जी. इस सूत्र में आपने हरियाणा राज्य से सम्बंधित बड़ी रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी है, मित्र. धन्यवाद.

rafik 06-11-2015 08:29 PM

Re: हरियाणा का स्थापना दिवस 1 नवंबर
 
बहुत अच्छी जानकारी देने के धन्यवाद मित्र.आपको भी हरियाणा दिवस की शुभकामनाएँ

Avinash Gupta 24-10-2016 04:41 PM

Re: हरियाणा का स्थापना दिवस 1 नवंबर
 
क्या बात है गुरु जी हमें नहीं पता था उस बारे में परंतु अपने बहुत अच्छा समझया


All times are GMT +5. The time now is 07:08 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.