My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Hindi Literature (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=2)
-   -   कोई रसवंती अनुबंध......... (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=11295)

Dr.Shree Vijay 25-11-2013 11:05 AM

कोई रसवंती अनुबंध.........
 

अधरों से अधरों पर लिख दो, कोई रसवंती अनुबंध.........


Dr.Shree Vijay 25-11-2013 11:10 AM

Re: कोई रसवंती अनुबंध.........
 


अधरों से अधरों पर लिख दो, कोई रसवंती अनुबंध.........


पाँव दबाये आ घुसा,
घर में सजन बसंत,
छू कर मुझको कर गया,
हाय कतई बदरंग |

चुरा ले गया लाली गालों की,
अधरों से मकरंद,
धड़कन धीमी छुई मुई सी,
बिंदिया से पूनो चंद |

हरियाली चोली लाल चुनरिया,
मेरा बाजूबंद,
माला, नथनी, मांगतिलक भी,
सांसों की भीनी गंध |

कुछ भी नहीं बचा है प्रियतम,
होली में क्या दूं तुमको,
आ जाओ घर फाग से पहले,
फगुआ दे दो मुझको |

फगुआ के रंग मांग रही हूँ,
साथ तुम्हारा संग,
अधरों से अधरों पर लिख दो,
कोई रसवंती अनुबंध ||

(अंतरजाल से)



All times are GMT +5. The time now is 01:04 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.