My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   खेल : मैदान में , मैदान से बाहर (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=11544)

bindujain 03-01-2014 04:59 AM

खेल : मैदान में , मैदान से बाहर
 
खेल : मैदान में , मैदान से बाहर


खेलो को समर्पित एक सूत्र

खेलो कि जानकारी

खेलो में हो रहे खेलो कि जानकारी

खेल समाचार

बहस

फ़ोटो

...

bindujain 03-01-2014 05:00 AM

Re: खेल : मैदान में , मैदान से बाहर
 
नहीं टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड... 1 गेंद से चूके कोरी एंडरसन, जानें खास आंकड़े
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai.../01/2583_1.jpg

bindujain 03-01-2014 05:02 AM

Re: खेल : मैदान में , मैदान से बाहर
 
खेल डेस्क. न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने 36 गेंदों में वनडे सेंचुरी लगाकर साल का रिकॉर्डतोड़ आगाज किया। वेस्ट इंडीज के खिलाफ क्वींसटाउन में हुए वनडे में उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कीवी टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाई।

न्यूजीलैंड की टीम में कई धुआंधार बल्लेबाज हुए हैं। वर्तमान कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम भी आतिशी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। कोरी ने उसी तूफानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह कारनामा किया।

कोरी के साथ जेसी राइडर ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन वापसी की। यह खबर तो सभी तरफ छाई रही कि कोरी ने शाहिद आफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, लेकिन वे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से महज 1 गेंद पीछे रह गए।

आगे जानिए, वनडे इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी से जुड़े टॉप 10 आंकड़े...


bindujain 03-01-2014 05:02 AM

Re: खेल : मैदान में , मैदान से बाहर
 
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai.../01/2584_2.jpg

bindujain 03-01-2014 05:03 AM

Re: खेल : मैदान में , मैदान से बाहर
 
वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

महज 36 गेंदों में शतक लगाकर कोरी ने शाहिद आफरीदी द्वारा 1996 में बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तो चकनाचूर किया, लेकिन वे सीमित ओवर क्रिकेट के वर्ल्ड रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए।

कोरी से पहले इंग्लैंड के ग्राहम रोज ने 1990 में 36 गेंदों में 100 रन बनाए थे। उन्होंने समरसेट की ओर से खेलते हुए डेवॉन काउंटी के खिलाफ उन्होंने 110 रन की पारी के दौरान यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

कोरी ने ग्राहम की बराबरी तो की, लेकिन महज एक गेंद से वे वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

लिस्ट-ए की पांच सबसे तेज सेंचुरी ये रहीं-

कोरी एंडरसन - 36 गेंद
ग्राहम रोज - 36 गेंद
शाहिद आफरीदी - 37 गेंद
यूसुफ पठान - 40 गेंद
रेयान वाटसन (स्कॉटलैंड) - 43 गेंद


bindujain 03-01-2014 05:04 AM

Re: खेल : मैदान में , मैदान से बाहर
 
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai...85_2nd-pic.jpg

bindujain 03-01-2014 05:04 AM

Re: खेल : मैदान में , मैदान से बाहर
 
न्यूजीलैंड की रिकॉर्ड जीत

कोरी की रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी के दम पर न्यूजीलैंड ने वेस्ट इंडीज को क्वींसटाउनल वनडे में 159 रन से हराया। कैरेबियाई टीम के खिलाफ यह न्यूजीलैंड की अबतक की सबसे बड़ी वनडे जीत है। इससे पहले 10 जुलाई 2004 को लॉर्ड्स में हुए मैच में कीवी टीम ने वेस्ट इंडीज को 107 रन से पराजित किया था।

यही नहीं, वनडे में यह कीवी टीम की 10वीं सबसे बड़ी जीत भी है। न्यूजीलैंड को वनडे में सबसे बड़ी जीत 1 जुलाई 2008 को मिली थी, जब अबरदीन में हुए मैच में उसने आयरलैंड को 290 रन से रौंदा था।

bindujain 03-01-2014 05:05 AM

Re: खेल : मैदान में , मैदान से बाहर
 
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai.../01/2586_3.jpg

bindujain 03-01-2014 05:05 AM

Re: खेल : मैदान में , मैदान से बाहर
 
टूटा चार साल पुराना रिकॉर्ड

अपनी रिकॉर्ड सेंचुरी के दौरान कोरी एंडरसन ने जेसी राइडर के साथ चौथे विकेट के लिए 191 रन जोड़े। कीवी टीम के इतिहास में चौथे विकेट के लिए यह अबतक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

कोरी और राइडर ने मिलकर स्कॉट स्टाइरिस और रॉस टेलर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्टाइरिस और टेलर ने 10 अगस्त 2010 को भारत के विरुद्ध दांबुला में 190 रन जोड़े थे।

रनों के आधार पर कीवी बल्लेबाजों द्वारा वनडे में की गई यह अबतक की पांचवीं बेस्ट पार्टनरशिप है। बेस्ट साझेदारी का रिकॉर्ड अब भी ब्रेंडन मैक्कुलम और जे मार्शल के नाम है, जिन्होंने 2008 में आयरलैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए 274 रन जोड़े थे।


bindujain 03-01-2014 05:06 AM

Re: खेल : मैदान में , मैदान से बाहर
 
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai.../01/2586_4.jpg


All times are GMT +5. The time now is 01:46 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.