My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Television (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=15)
-   -   'तारक मेहता' की बबिताजी (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=6519)

dipu 31-01-2013 01:42 PM

'तारक मेहता' की बबिताजी
 
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai...ta-jee-hot.jpg

छोटे पर्दे के हास्य धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अलग ही दुनिया है। सास-बहु वाले सीरियल में दिखाई जाने वाले झगड़ों और रहस्यमयी दुनिया से परे यह सीरियल सिर्फ और सिर्फ हंसी की बौछारों वाला है।

सब टीवी पर प्रसारित होने वाले इस हास्य धारावाहिक की शुरुआत 28 जुलाई 2008 से हुई थी। इसने सफलतापूर्वक अपने 1 हजार एपिसोड भी पूरे कर लिए हैं। अब भी जिस तरह इसने लोगों को जकड़ रखा है, उससे साफ होता है यह अभी और लंबी पारी खेलेगा।

इस सफलता को देखते हुए इसके निर्माता असित कुमार मोदी इस पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग 2013 में शुरू हो जाएगी।

सीरियल में जेठालाल और दयाभाभी के बाद मिस्टर अय्यर व उनकी पत्नी बबिता अय्यर यानी की मुनमुन दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। फिलहाल, हम बात कर रहे हैं मुनमुन दत्ता की, जो सीरियल में मिस्टर अय्यर की पत्नी बबिता अय्यर (मुनमुन दत्ता) के रूप में हैं।

मुनमुन दत्ता एक मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं। इस सीरियल में उनका किरदार उनके हॉट अंदाज के बिल्कुल विपरीत है।

dipu 31-01-2013 01:43 PM

Re: 'तारक मेहता' की बबिताजी
 
मुनमुन 2006 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘हॉलिडे’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म की डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट थीं। इस फिल्म को पाकिस्तान फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहा भी गया था। फिल्म के मुख्य कलाकार डीनो मारिया और कश्मीरा शाह थीं।

dipu 31-01-2013 01:43 PM

Re: 'तारक मेहता' की बबिताजी
 
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai.../30/7015_2.jpg

बंगाली बाला मुनमुन दत्ता का जन्म 23 सितंबर 1987 को हुआ। वे कोलकाता से हैं। मुनमुन अब तक कई टीवी चैनलों और मैगजीन्स के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं।

dipu 31-01-2013 01:44 PM

Re: 'तारक मेहता' की बबिताजी
 
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai...30/7018_41.jpg

हालांकि, मुनमुन दत्ता को असली पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ धारावाहिक से मिली। सीरियल में वे कृष्णन अय्यर की पत्नी बबिता अय्यर के रूप में हैं। सीरियल में इनकी जोड़ी इसलिए भी मजेदार नजर आती है कि जहां कृष्णन का रंग सांवला है, वहीं मुनमुन बहुत गोरी हैं। धारावाहिक में जेठालाल अक्सर बबिता से फ्लर्ट करते नजर आते हैं।

dipu 31-01-2013 01:45 PM

Re: 'तारक मेहता' की बबिताजी
 
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnai.../30/7019_5.jpg

जेठालाल और बबिता का रिश्ता बहुत पुराना है। बबिता यानी मुनमुन दत्ता और जेठालाल यानी दिलीप जोषी इस सीरियल के पहले ‘हम सब बाराती’ सीरियल में भी नजर आ चुके हैं।

dipu 31-01-2013 01:45 PM

Re: 'तारक मेहता' की बबिताजी
 
मुनमुन के साथ एक विवाद भी जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उन्हें फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं हैं, यानी शूटिंग में अगर कोई ऐसा शॉट आए, जब उन्हें कोई छू रहा हो तो वे चिढ़ जाती हैं।

dipu 31-01-2013 01:46 PM

Re: 'तारक मेहता' की बबिताजी
 
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai.../30/7023_7.jpg

उनकी इस आदत के चलते यहां तक कहा जाता है कि डायरेक्टर उन्हें कई एपिसोड से आउट भी कर चुके हैं, लेकिन मुनमुन फिर भी अपनी बात पर अडिग रहती हैं।

dipu 31-01-2013 01:47 PM

Re: 'तारक मेहता' की बबिताजी
 
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai.../30/7024_8.jpg

इसके अलावा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वे कृष्णण अय्यर (तनुज महाशब्डे) की पत्नी की भूमिका में हैं। एक तरह जहां कृष्णन का रंग सांवला है, वहीं मुनमुन बहुत गोरी हैं। इसलिए शुरुआत में मुनमुन को यह रोल करने (कृष्णण की पत्नी) में भी आपत्ति थी।

dipu 31-01-2013 01:47 PM

Re: 'तारक मेहता' की बबिताजी
 
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai.../30/7025_9.jpg

उनके नखरे यहीं पर खत्म नहीं होते। सीरियल में एक शॉट होली खेलने को लेकर था, जिसमें गोकुलवासी एक-दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आते हैं। लेकिन मुनमुन ने साफ कह दिया था कि कोई उन्हें रंग लगाने के लिए न छुए।

dipu 31-01-2013 01:48 PM

Re: 'तारक मेहता' की बबिताजी
 
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...30/7028_10.jpg

बताया जाता है कि मुनमुन की इसी बात से चिढ़कर उन्हें सबक सिखाने के लिए डायरेक्टर ने उन्हें कई एपिसोड से बाहर कर दिया था। हालांकि, इस बारे में मुनमुन का यह कहना था कि कोलकाता में रह रहे उनके पिता बीमार हैं। इसलिए वे कुछ समय के लिए छुट्टी पर जा रही हैं।


All times are GMT +5. The time now is 09:47 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.