My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes) (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1000)

aspundir 12-11-2019 06:12 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
एक वकील और एक लड़की एक दूसरे के बगल में बैठे थे।वकील ने लड़की से पूछा कि क्या वह गेम खेलना चाहेगी।
लड़की थकी हुई थी,सोना चाहती थी,उसने सीधा-सीधा मना कर दिया और खिड़की की तरफ घूम कर सोने लगी लेकिन फिर वकील साहब कहने लगे कि गेम अच्छा है इसे खेलने में बड़ा मजा आएगा। उन्होंने उसे समझाया कि अगर तुम हार गई तो तुम्हें $5 देने पड़ेंगे और तुम्हें मानना पड़ेगा कि मैं एक अच्छा वकील हूं।
लेकिन दोबारा लड़की ने मना कर दिया और सोने लगी।
फिर से वकील ने कहा अच्छा ठीक है,अगर तुम्हें आंसर नहीं आएगा तो तुम $5 दे देना अगर मुझे नहीं आएगा तो मैं तुम्हें $500 दूंगा।
$500 सुनते ही लड़की की नींद खुल गई लड़की सोच भी रही थी की इस बहस को जल्दी से खत्म किया जाए लड़की ने कहा ठीक है अच्छा पूछो।
वकील साहब ने अपना पहला सवाल दागा की बताओ धरती की चांद से दूरी कितनी है। लड़की ने कुछ नहीं कहा अपनी जेब से $5 निकाले और वकील को दे दिए।
अब लड़की की बारी थी लड़की ने कहा बताओ ऐसी कौन सी चीज है जो तीन पैरों पर तो पहाड़ पर चढ़ती है पर पहाड़ से चार पैर पर उतरती है।
अब वकील साहब पड़े चक्कर में,बहुत देर तक सोचते रहे-सोचते रहे,जब समझ में नहीं आया तब अपना लैपटॉप खोला,लैपटॉप पर सब कुछ छान मारा कुछ नहीं मिला। इंटरनेट पर खोजने का ट्राई किया,कुछ नहीं मिला,अपने साथ काम करने वाले साथियों से पूछा कुछ नहीं मिला। अपने सीनियर से पूछा कुछ नहीं मिला,अपने गुरु से पूछा फिर भी कुछ नहीं मिला,गुस्से में आकर दोस्तों को फोन किया फिर भी कुछ नहीं मिला।आखिर हार मानते हुए उन्होंने $500 लड़की को दे दिए।
लड़की बोली'थैंक यू अब मैं सोने जा रही हूं।'
अब वकील साहब सकते में , लड़की को उठाया और बोले इसका आंसर बताओ,लड़की कुछ नहीं बोली अपनी जेब से $5 का नोट निकाला और वकील साहब को दे दिया और सो गई।

rajnish manga 12-12-2020 01:02 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
कोरोना के बारे में कोई जानकारी चाहिए तो मुझसे पूछो।
पूरी की पूरी, कॉलर ट्यून, रट ली है मैंने..!!

rajnish manga 12-12-2020 01:08 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
निम्नलिखित जोक्स अच्छे लगे इसलिए शेयर कर रहा हूँ. आईडिया नया है:

English के अलावा हिंदी में भी कुछ शब्द Silent होते हैं।
जैसे की अगर ध्यान दिया हो तो… ,

जब कोई दुकानदार भाव करते समय कहता है कि “आपको ज्यादा नहीं लगाएंगे” तो इसमें..
“चूना” शब्द Silent होता है..������
——
शादी के समय ये कहा जाता है कि हमारी लड़की तो “गाय है गाय”
उसमें ” सींगवाली” शब्द silent होता है ������
——
बिदाई के वक्त जब दूल्हे से कहा जाता है।
“ख्याल रखना”,
इसमें “अपना” शब्द Silent रहता है।����
——-
जब कोई नेता कहता है –
“गरीबी हटाऊंगा”
तब "अपनी" शब्द silent होता है!!


All times are GMT +5. The time now is 06:02 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.