My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Young World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=28)
-   -   जीके का महा संग्राम (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2149)

ABHAY 16-02-2011 07:48 AM

जिके का महासंग्राम!!~
 
विज्ञान से संबंधित कुछ रोचक प्रश्नोत्तर नीचे दिए जा रहे हैं जो तुम्हारे ज्ञान में वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होंगे।


१.मीठी नींद तनाव और अवसाद को दूर क्यों कर देती है?
उत्तर- मीठी नींद शरीर को मानसिक तौर पर तो स्वस्थ रखती ही है, शारीरिक थकान से भी छुटकारा दिलाती है। एक शोध में कहा गया है कि यह याद्दाश्त को बेहतर बनाने में मददगार है तथा भूख को प्रभावित व नियंत्रित करने वाले हारमोन्स का भी नियमन करती है। पर्याप्त नींद की कमी शरीर में तनाव और अवसाद पैदा करने वाले कारकों को जन्म देती है। मीठी नींद से ही तनाव बढ़ाने वाले हारमोन्स का स्तर कम होता है एवं पाचन तंत्र चुस्त-दुरुस्त बना रहता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करके वजन बढ़ाने में भी भूमिका निभाती है।:banalama:

ABHAY 16-02-2011 07:49 AM

Re: जीके का महा संग्राम
 
२.नारियल तेल खूबियों से लबरेज क्यों होता है?
उत्तर- नारियल तेल के फायदे इसकी सुगंध व स्वाद से भी बढ़कर होते हैं। इस तेल में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। इसमें मीडियम चेन ट्राईग्लीसिराइड्स होते हैं जो शरीर में सरलता से अवशोषित हो जाते हैं। तेल में विद्यमान अधिकतर सैचुरैटिड फैट आसानी से पच जाता है और ऊर्जा में तबदील हो जाता है। इससे मोटापे से ग्रस्त होने की संभावना कम हो जाती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है तथा थायरॉइड ग्रन्थि को सक्रिय करने में सहायक है।

ABHAY 16-02-2011 07:49 AM

Re: जीके का महा संग्राम
 
३.नवजात शिशु के लिए मां का दूध अमृत तुल्य क्यों होता है?
उत्तर- प्रारम्भिक चार से दस दिनों तक निकलने वाला मां का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार होता है। यह दूध अधिकाधिक प्रोटीन से युक्त होने के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में अप्रत्याशित बढ़ोतरी करता है। मां के दूध में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो नवजात शिशु को विभिन्न संक्रमणों (डायरिया, एलर्जी, कान संबंधी विकार) से बचाता है। यह बच्चे के मस्तिष्क का भी विकास करता है।

ABHAY 16-02-2011 07:50 AM

Re: जीके का महा संग्राम
 
४.नाखूनों को दांतों से कुतरना हानिकारक क्यों रहता है?
उत्तर- अधिकांश दांतों से नाखूनों को कुतरते रहते हैं जो हानिकारक होता है। वे तनाव कम करने, खाली समय गुजारने एवं शरीर की फालतू ऊर्जा का उपयोग करने के लिए ही शायद ऐसा करते हैं। लेकिन नाखूनों को दांतों से कुतरने से इनमें भरी मैल पेट में पहुंच जाती है जो कई बीमारियों की जनक है। नाखून कुतरने की आदत व्यक्तित्व-विकास में भी बाधक होती है। इस आदत को सभ्य समाज में अच्छी नज़रों से नहीं देखा जाता है।

ABHAY 16-02-2011 07:51 AM

Re: जीके का महा संग्राम
 
भारत में प्रथम

१. भारत आने वाला पहला पुर्तगाली कौन था-
उत्तर- वास्कोडिगामा

२. विश्व एथेलेटिक्स में पदक प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला -

उत्तर- अंजू बॉबी जार्ज

३. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे -

उत्तर- लार्ड माउंटबेटन

४. एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी-

उत्तर- संतोष यादव

५. अनतर्राष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश कौन थे-
उत्तर- डॉ. नागेन्द्र सिंह

६. इंगलिश चैनल पार करने वाली प्रथम भारतीय महिला-
उत्तर- आरती शाह

ABHAY 16-02-2011 07:52 AM

Re: जीके का महा संग्राम
 
७. भारत के प्रथम वायसराय कौन थे-
उत्तर- लॉर्ड कैनिंग

८. वायुसेना का प्रथम अधिकारी जिसने परमवीर चक्र प्राप्त किया-
उत्तर- निर्मलजीत सेंखो

९. साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने वाली प्रथम भारतीय महिला-
उत्तर- अमृता प्रीतम

१०. भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलट -
उत्तर- हरिता कौर देओल

११. भारत की प्रथम महिला राजदूत कौन थी -
उत्तर- विजयलक्ष्मी पंडित

१२. मिस यूनिवर्स बनने वाली भारत की प्रथम महिला कौन थी-
उत्तर- सुष्मिता सेन

ABHAY 16-02-2011 07:53 AM

Re: जीके का महा संग्राम
 
१३. भारत में प्रथम आई. एस. डी. (isd) सेवा किस सन में व किन दो महानगरों के बीच प्रारम्भ हुई -
उत्तर- सन १९७६ मुंबई-लंदन

१४. भारत के पहले परमाणु रिएक्टर का क्या नाम है-
उत्तर- अप्सरा

१५. भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले विदेशी नागरिक कौन थे-
उत्तर- खान अब्दुल गफ्फर खा

१६. भारत आने वाले पहले रूसी प्रधानमंत्री कौन थे-
उत्तर- वी. ए. बुल्गानिन

१७. भारत की प्रथम महिला पायलट कौन थी-
उत्तर- प्रेमा माथुर

१८. भारत में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाली प्रथम महिला कौन थी-
उत्तर- डॉ. लक्ष्मी सहगल

१९. भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे-
उत्तर- सुकुमार सेन

ABHAY 16-02-2011 07:54 AM

Re: जीके का महा संग्राम
 
२०. भारत किए पहले केन्द्रीय शिक्षा मंत्री कौन थे-
उत्तर- मौलाना अबुल कलाम आजाद

२१. केन्द्रीय मंत्रालय में मंत्री बनाने वाली प्रथम महिला कौन थी-
उत्तर- राजकुमारी अमृत कौर

२२. भारत के किसी राज्य में मुख्यमंत्री बनाने वाले पहले प्रशासनिक अधिकारी का क्या नाम है-
उत्तर- अजीत जोगी

२३. भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष -
उत्तर- मीरा कुमार

२४. भारत में पंचायती राज्य व्यवस्था सर्वप्रथम किस राज्य में लागू की गयी थी -
उत्तर- राजस्थान

२५. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पहले गवर्नर कौन थे-
उत्तर- जेम्स ब्रेड टेलर

२६. भारतीय रिजर्व बैंक के पहले भारतीय गवर्नर का क्या नाम था-
उत्तर- चिंतामण द्वारकानाथ देशमुख

ABHAY 16-02-2011 07:55 AM

Re: जीके का महा संग्राम
 
२७. भारत के प्रथम साम्यवादी लोकसभा अध्यक्ष कौन थे-
उत्तर- सोमनाथ चटर्जी

२८. भारत के पहले रेलवे एवं परिवहन मंत्री कौन थे-
उत्तर- डॉ. जॉन मथाई

२९. भारत के पहले रक्षा मंत्री कौन थे-
उत्तर- सरदार बलदेव सिंह

३०. अशोक चक्र से सम्म्मानित की जाने वाली प्रथम भारतीय महिला -
उत्तर- कमलेश कुमारी

३१. भारत में पहली बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन कहाँ हुआ था -
उत्तर- बैंगलौर

३२. लन्दन में फांसी पर चढ़ने वाले पहले भारतीय कौन थे-
उत्तर- मदनलाल धींगरा

३३. भाषा के आधार पर गठित होने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है -
उत्तर- आंध्र प्रदेश

३४. संयुक्त राष्ट्र संघ में असैनिक पुलिस सलाहकार बनने वाली पहली भारतीय महिला कौन है-
उत्तर- किरण बेदी

३५. मिस अर्थ बनाने वाली पहली भारती महिला -
उत्तर- निकोल फारिया

ABHAY 16-02-2011 07:56 AM

Re: जीके का महा संग्राम
 
३६. पहला दादा साहेब फाल्के अवार्ड किसे प्रदान किया गया -
उत्तर- देविका रानी

३७. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कौन थे-
उत्तर- विनोबा भावे

३८. पाकिस्तान के सर्वोच्च पुरस्कार निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय-

उत्तर- मोरारजी देसाई

३९. अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय का क्या नाम है-
उत्तर- अमर्त्य सेन

४०. भारत के पहले गृह मंत्री कौन थे-
उत्तर- सरदार वल्लभ भाई पटेल

४१. भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे-
उत्तर- आर.के. षंमुखम चेट्टी

४२. भारत के किसी राज्य में वित्त मंत्री बनने वाली पहली महिला-
उत्तर- डॉ. उपिंदरजीत कौर (पंजाब राज्य)

४३. प्रथम प्रधानमंत्री जिसने इस पड़ से त्यागपत्र दिया-
उत्तर- मोरारजी देसाई


All times are GMT +5. The time now is 12:07 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.