Top Bollywood Songs
Top Bollywood Songs
बॉलीवुड की फिल्मों और संगीत का चोली-दामन का साथ है. संगीत के बिना हिंदी फिल्मों की कल्पना भी नहीं की जा सकती. फिल्म संगीत का इतिहास अब 75 वर्ष से ऊपर का माना जाता है. इस दौरान हज़ारों फ़िल्में बनीं और अनगिनत गीत श्रोताओं तक पहुंचे. इनमें से हज़ारों गीत लोकप्रिय हो कर सुनने वालों की रूह तक में बस चुके हैं.कितने ही गीत ऐसे हैं जो विभिन्न अवस्थाओं में रहते हुये हमें सुकून पहुंचाते हैं, हमारी मनोभावनाओं की तर्जुमानी करते हैं, हमें पुलकित करते हैं और हमारे सुख-दुःख में एक सच्चे दोस्त की भांति हमारा हाथ थाम कर चलते हैं, सहारा देते हैं. इनकी लोकप्रियता के पीछे अनेकों श्रेष्ठ गीतकारों, संगीतकारों, गायक-गायिकाओं, वादकों तथा तकनीकी विशेषज्ञों का विशेष योगदान रहा है. इन हज़ारों-हज़ार लोकप्रिय गीतों में से टॉप के 20-25 गीत चुनना असंभव नहीं तो बेहद कठिन काम अवश्य है. संगीत से जुड़े दर्जनों विशेषज्ञों द्वारा यह कार्य समय समय पर किया जाता रहा है और उनके पसंदीदा गीतों की सूचियाँ प्रकाशित होती रही हैं. विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीचे हम उन गीतों का ज़िक्र करेंगे जो लोकप्रियता की सीढ़ी पर सबसे ऊपर दिखाई देते हैं. यह ज़रूरी नहीं कि हम सब इस चयन से सहमत हों. |
Re: Top Bollywood Songs
Top Bollywood Songs
1. आयेगा आने वाला फ़िल्म: महल (1949) स्वर: लता मंगेशकर संगीत: खेमचंद प्रकाश गीत: नकशब जारव्ची 2. रसिक बलमा फ़िल्म: चोरी चोरी (1956) स्वर: लता मंगेशकर संगीत: शंकर जयकिशन गीत: हसरत जयपुरी 3. वक़्त ने किया क्या हसीं सितम फिल्म: काग़ज़ के फूल (1959) स्वर: गीता दत्त संगीत: एस.डी.बर्मन गीत: कैफ़ी आज़मी 4. चौदहवी का चाँद हो फिल्म: चौदहवी का चाँद (1960) स्वर: मोहम्मद रफ़ी संगीत: रवि गीत: शकील बदायूनी 5. प्यार किया तो डरना क्या फिल्म: मुग़ल-ए-आज़म (1961) स्वर: लता मंगेशकर संगीत: नौशाद गीत: शकील बदायूनी |
Re: Top Bollywood Songs
Top Bollywood Songs
6. जाने क्या तूने कही फिल्म: प्यासा (1957) स्वर: गीता दत्त संगीत: एस.डी.बर्मन गीत: साहिर लुधियानवी 7. ऐ मेरे प्यारे वतन फिल्म: काबुलीवाला (1961) स्वर: मन्ना डे संगीत: सलिल चौधरी गीत: प्रेम धवन 8. सारंगा तेरी याद में फ़िल्म: सारंगा (1960) स्वर: मुकेश संगीत: सरदार मलिक गीत: भारत व्यास 9. अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम फिल्म: हम दोनों (1961) स्वर: लता मंगेशकर संगीत: जयदेव गीत: साहिर लुधियानवी 10. अभी न जाओ छोड़ कर फ़िल्म: हम दोनो (1961) स्वर: मोहम्मद रफ़ी व आशा भोंसले संगीत: जयदेव गीत: साहिर लुधियानवी |
Re: Top Bollywood Songs
Top Bollywood Songs
11. पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई फ़िल्म: मेरी सूरत तेरी आँखें (1963) स्वर: मन्ना डे संगीत: एस.डी.बर्मन गीत शैलेन्द्र 12. जाइये आप कहाँ जायेंगे फ़िल्म: मेरे सनम (1965) स्वर: आशा भोंसले संगीत: ओ.पी.नैयर गीत: मजरूह सुल्तानपुरी 13. लग जा गले फ़िल्म: वह कौन थी (1964) स्वर: लता मंगेशकर संगीत: मदन मोहन गीत: रजा मेहदी अली खान 14. रात के हमसफ़र फ़िल्म: एन इवनिंग इन पेरिस (1967) स्वर: मोहम्मद रफ़ी व आशा भोंसले संगीत: शंकर जयकिशन गीत: हसरत जयपुरी 15. तेरे मेरे सपने फ़िल्म: गाइड (1965) स्वर: मोहम्मद रफ़ी संगीत: एस.डी. बर्मन गीत: शैलेन्द्र |
Re: Top Bollywood Songs
My favorite songs are
Tum dil ki dhadkan mein rehte ho Dil de diya hai I love you my angel Pyar toh hona hi tha Deewana hu main diwana nahi |
Re: Top Bollywood Songs
Bollywood had given amazing music to us, can't compare with awesome old music.
|
Re: Top Bollywood Songs
Movies like Aashiqui, Krrish, and Dhoom became very popular amongst the masses for not just the story but also for well-composed and soulful Hindi songs. The success of a movie often depends on the quality of its music.
|
Re: Top Bollywood Songs
Nice old songs....
|
Re: Top Bollywood Songs
Thank you for sharing
|
Re: Top Bollywood Songs
क्या बात है गुरु जी अपने तो पुरानी यादे ताज़ा कर दी ...
|
All times are GMT +5. The time now is 12:32 AM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.