My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Healthy Body (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=26)
-   -   शाकाहार या मांसाहार? (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1723)

VIDROHI NAYAK 24-12-2010 06:39 PM

शाकाहार या मांसाहार?
 
हम हमारे खाने में शाकाहार अपनाएँ या मांसाहार ?

हमेशा से यह एक द्विपक्षीय प्रश्न रहा है ! दोनों के उनके हित में अनेक तर्क रहे हैं ! यह ज्ञात नहीं हो पाता की क्या सही है और क्या गलत ! परन्तु इस फोरम पर अनेक महानुभाव हैं जो शायद इस विषय पर प्रकाश डाल सकते है ! अतः मेरा सभी से निवेदन है की किसी की भी धार्मिक भावनाओं को छति पहुंचाए बिना कृपया इस विषय पर प्रकाश डालें !
कृपया ध्यान दें की बात दिशाहीन और जाती विशेष आदि से सम्बंधित न हो !

khalid 24-12-2010 07:14 PM

Re: शाकाहार या मांसाहार?
 
मित्र श्री गणेश आप अपनी बातोँ से करेँ

VIDROHI NAYAK 24-12-2010 07:20 PM

Re: शाकाहार या मांसाहार?
 
Quote:

Originally Posted by khalid1741 (Post 33761)
मित्र श्री गणेश आप अपनी बातोँ से करेँ

मित्र अगर इसका उचित उत्तर ही मेरे पास होता तो मै यह प्रश्न ही क्यों करता !

abhisays 25-12-2010 10:35 AM

Re: शाकाहार या मांसाहार?
 
मेरा नॉन veg खाने के प्रति बहुत ही प्रेम है, हफ्ते में करीब ४-५ दिन इस तरह का खाना खाता हूँ, क्या इससे लॉन्ग टर्म में कोई नुक्सान है, कृपया विस्तार से बताये.

धन्यवाद.

pooja 1990 25-12-2010 10:38 AM

Re: शाकाहार या मांसाहार?
 
Mas khane se kya aap mote ho sakte ho .nahi na. to kya aap jo mas khate hai bo aapko takat deta hai.nahi na. par lagatar mas khane se bo apko kai tarah qi bimari free me deta hai.

munneraja 25-12-2010 10:40 AM

Re: शाकाहार या मांसाहार?
 
मनुष्य शरीर की बनावट
* मनुष्य के शरीर में आंतो की लम्बाई अधिक है, कम लम्बाई की आंते मांसाहार एवं लम्बी आंते शाकाहार को पचाने में अच्छा कार्य करती हैं. मांसाहार करने वाले पशुओं में आंते कम लम्बी होती हैं क्योंकि मांसाहार शाक के अपेक्षा जल्दी पच जाता है. लम्बी आंत में मांस का पाचन हो जाने के बाद उसके अपशिष्ट का भी पाचन होने लगता है.
* शरीर में किसी भी विजातीय वस्तु से घातक प्रभाव उत्पन्न होते हैं. मनुष्य के शरीर का प्रोटीन अन्य प्रजाति (विभिन्न पशु/जीव जंतु) के प्रोटीन से अलग होता है. खास तौर से विजातीय रक्त का शरीर में जाना, बेहद जटिल क्रियाएं करता है जिस से शरीर को हानि होती है
* मांसाहार से मस्तिष्क में क्रूरता बढती है
* मांसाहार के लिए किसी की जान जाती है सिर्फ स्वाद के लिए
* मांस जल्दी ख़राब हो जाता है.
* मांस में विषाणु आसानी से पनपते हैं जिनको समाप्त करना कठिन कार्य है
* मांस सिर्फ प्रोटीन है, जबकि शाकाहार सम्पूर्ण भोजन

......निर्णय आपका है.......
?? शाकाहार या मांसाहार ??

khalid 25-12-2010 11:37 AM

Re: शाकाहार या मांसाहार?
 
माँस खाने से प्रहेज
लेकिन
लेदर का सामान इस्तेमाल करने वाले को आपलोग क्या कहेगेँ
जैसे जुता बैल्ड घड़ी का पट्टा जैकेट पर्स इत्यादी

munneraja 25-12-2010 12:35 PM

Re: शाकाहार या मांसाहार?
 
Quote:

Originally Posted by khalid1741 (Post 33856)
माँस खाने से प्रहेज
लेकिन
लेदर का सामान इस्तेमाल करने वाले को आपलोग क्या कहेगेँ
जैसे जुता बैल्ड घड़ी का पट्टा जैकेट पर्स इत्यादी

यह वस्तुएं प्राकृतिक रूप से मरे हुए जानवरों के चमड़े की भी बन जाती हैं लेकिन भोजन में मांस मरे हुए जानवर का नहीं, मारे हुए जानवर का होता है

jitendragarg 25-12-2010 03:41 PM

Re: शाकाहार या मांसाहार?
 
Quote:

Originally Posted by munneraja (Post 33859)
यह वस्तुएं प्राकृतिक रूप से मरे हुए जानवरों के चमड़े की भी बन जाती हैं लेकिन भोजन में मांस मरे हुए जानवर का नहीं, मारे हुए जानवर का होता है


ऐसा मानना गलत है. दरअसल जानवरों को चमड़े के लिए मारा जाता है! प्राकृतिक रूप से मरे हुए जानवर का चमड़ा काफी बिमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए उसको उपयोग नहीं कर सकते.

:cheers:

munneraja 25-12-2010 04:29 PM

Re: शाकाहार या मांसाहार?
 
Quote:

Originally Posted by jitendragarg (Post 33921)
ऐसा मानना गलत है. दरअसल जानवरों को चमड़े के लिए मारा जाता है! प्राकृतिक रूप से मरे हुए जानवर का चमड़ा काफी बिमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए उसको उपयोग नहीं कर सकते.

:cheers:

चमड़े को काम में लेने से पहले चमड़े को कुछ रासायनिक क्रियाओं से निकला जाता है एवं धोया और सुखाया जाता है इसलिए बीमारी का कोई खतरा शेष नहीं रह जाता. जहां तक चमड़े के लिए पशुओं को मारने की बात है तो क्रूरता मानव के स्वभाव में है.
न सिर्फ चमड़े अपितु मांस के लिए पशुओं को मारा जाता है.


All times are GMT +5. The time now is 08:31 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.