My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes) (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1000)

aksh 27-10-2010 11:36 PM

गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
मित्रो में यहाँ पर हम गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले पोस्ट करेंगे.

धन्यबाद.

तो आज की मुलाक़ात एक चुटकले के साथ.

एक डॉक्टर के घर पर नल ख़राब था. उसने प्लंबर को फोन किया.

प्लंबर आया और आधे घंटे में काम पूरा कर के जाने लगा.

डॉक्टर " कितने पैसे हुए भाई ?"

प्लंबर " जी ५०० रूपये "

डॉक्टर " क्या बात करते हो ? इतना तो में भी नहीं लेता जब की में तो डॉक्टर हूँ "

प्लंबर " में इतना नहीं लेता था जब में डॉक्टर था "
:gm:

jalwa 27-10-2010 11:39 PM

वह वह बहुत खूब. मजा आ गया. .. आते ही रंग जमा गए. भाई मान गए आपको.


:bravo:

jalwa 27-10-2010 11:55 PM

सिकंदर : अरे यार ये मोबाइल तो मुझे कंगाल कर देगा।
भोलू : क्यों?
सिकंदर : बार-बार दिखाता है 'बैटरी लो' अब तक ५६ बैटरी बदल चुका हूं।

jalwa 27-10-2010 11:56 PM

अध्यापक (कक्षा में):बच्चों बताओ कि दूध को खराब होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए?
सिकंदर : जी उसे पी लेना चाहिए।


:think:

jalwa 27-10-2010 11:58 PM

अमेरिकन: हमारे यहाँ शादी ई-मेल से भी होती है।
खालिद : भई कमाल है हमारे यहाँ शादी सिर्फ फीमेल से होती है।


:cry:

aksh 27-10-2010 11:58 PM

Quote:

Originally Posted by jalwa (Post 5240)
सिकंदर : अरे यार ये मोबाइल तो मुझे कंगाल कर देगा।
भोलू : क्यों?
सिकंदर : बार-बार दिखाता है 'बैटरी लो' अब तक ५६ बैटरी बदल चुका हूं।

वाह भाई वाह ! अपने मित्रों को ले ही आये फोरम पर. बहुत अच्छा.

aksh 28-10-2010 12:00 AM

Quote:

Originally Posted by jalwa (Post 5234)
वह वह बहुत खूब. मजा आ गया. .. आते ही रंग जमा गए. भाई मान गए आपको.


:bravo:

धन्यबाद मित्र !

एक बात तो बताओ भाई कि यहाँ पर हम अपने वाले जोक्स डाल सकते हैं या नहीं ?
:)

jalwa 28-10-2010 12:01 AM

Quote:

Originally Posted by aksh (Post 5243)
वाह भाई वाह ! अपने मित्रों को ले ही आये फोरम पर. बहुत अच्छा.

ट्रेन में एक मच्छर चीनी व्यक्ति के सर पर आ बैठा। वो उसे पकड़ कर खा गया।
थोड़ी देर बाद एक मच्छर 'अक्ष जी' पर बैठा। उन्होंने उसे पकड़कर चायनीज से पूछा......... खरीदोगे क्या।

jalwa 28-10-2010 12:03 AM

Quote:

Originally Posted by aksh (Post 5244)
धन्यबाद मित्र !

एक बात तो बताओ भाई कि यहाँ पर हम अपने वाले जोक्स डाल सकते हैं या नहीं ?
:)

मुझे नहीं लगता की इस फोरम पर किसी भी प्रकार की अश्लील सामग्री मान्य है. फिर भी कुछ दिन तक देखिये स्वतः पता चल जाएगा. बाकी सामान्य विभाग वाली सभी सामग्री मेरे ख्याल से स्वीकार्य होगी.

aksh 28-10-2010 12:07 AM

एक लड़की की सुहागरात के अगले दिन उसकी सहेली ने पुछा " कैसी रही सुहागरात ?"

लड़की " कुछ खास नहीं "

सहेली " कुछ खास नहीं क्या मतलब ? बताना क्या हुआ ?"

लड़की " वो आये और कमरे की कुण्डी बंद कर ली "

सहेली " फिर क्या हुआ ?"

लड़की " फिर उन्होंने अपना कोट उतार कर खूँटी पर टांग दिया "

सहेली " फिर क्या हुआ ?"

लड़की " फिर उन्होंने अपनी पैंट भी उतार कर खूँटी पर टांग दी "

सहेली " फिर क्या हुआ ?"

लड़की " फिर उन्होंने अपनी शर्ट भी उतार कर खूँटी पर टांग दी "

सहेली " फिर क्या हुआ ?"

लड़की " फिर क्या हुआ जैसे ही उन्होंने अपनी बनियान उतार कर खूँटी पर टांगी, खूँटी टूट गयी और वो सारी रात उसको ही लगाते रहे "


All times are GMT +5. The time now is 04:27 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.