My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Religious Forum (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=33)
-   -   !! नवरात्र : कन्या पूजन !! (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2372)

Hamsafar+ 04-04-2011 01:12 PM

!! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
कन्या पूजन का महत्व
देवी के दर्शन करने और नौ दिन तक व्रत करने और हवन करने के बाद कन्या पूजन का बहुत महत्व है। दो वर्ष से लेकर 11 वर्ष तक की कन्या पूजन का विधान है।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:16 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
दो वर्ष की कुमारी, तीन वर्ष की त्रिमूर्ति, चार वर्ष की कल्याणी, पाँच वर्ष की रोहिणी, छः वर्ष की बालिका, सात वर्ष की चंडिका, आठ वर्ष की शाम्भवी, नौ वर्ष की दुर्गा और दस वर्ष की कन्या सुभद्रा कहलाती है।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:16 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
सभी शुभ कार्यों का फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है। कुमारी पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है। इससे विघ्न, भय और शत्रुओं का नाश भी होता है। होम, जप और दान से देवी इतनी प्रसन्न नहीं होतीं जितनी कन्या पूजन से।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:17 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
देवी के बाल रूप को प्रसन्न करना

नवरात्रि यानी सौन्दर्य के मुखरित होने का पर्व। नवरात्रि यानी उमंग से खिल-खिल जाने का पर्व। कहते हैं, नौ दिनों तक दैवीय शक्ति मनुष्य लोक के भ्रमण के लिए आती है। इन दिनों की गई उपासना-आराधना से देवी भक्तों पर प्रसन्न होती है। लेकिन पुराणों में वर्णित है कि मात्र श्लोक-मंत्र-उपवास और हवन से देवी को प्रसन्न नहीं किया जा सकता। मन की शुद्धि और कन्या-पूजन से माँ की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:17 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
इन दिनों 2 से लेकर 5 वर्ष तक की नन्ही कन्याओं के पूजन का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक इन नन्ही कन्याओं को सुंदर गिफ्ट्स देकर इनका दिल जीता जा सकता है। इनके माध्यम से नवदुर्गा को भी प्रसन्न किया जा सकता है। पुराणों की दृष्टि से नौ दिनों तक कन्याओं को एक विशेष प्रकार की भेंट देना शुभ होता है।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:18 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
प्रथम दिन इन्हें फूल की भेंट देना शुभ होता है। साथ में कोई एक श्रृंगार सामग्री अवश्य दें। अगर आप माँ सरस्वती को प्रसन्न करना चाहते है तो श्वेत फूल अर्पित करें। अगर आपके दिल में कोई भौतिक कामना है तो लाल पुष्प देकर इन्हें खुश करें। (उदाहरण के लिए : गुलाब, चंपा, मोगरा,गेंदा, गुड़हल)

Hamsafar+ 04-04-2011 01:18 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
दूसरे दिन फल देकर इनका पूजन करें। यह फल भी सांसारिक कामना के लिए लाल अथवा पीला और वैराग्य की प्राप्ति के लिए केला या श्रीफल हो सकता है। याद रखें कि फल खट्टे ना हो।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:18 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
तीसरे दिन मिठाई का महत्व होता है। इस दिन अगर हाथ की बनी खीर, हलवा या केशरिया चावल बना कर खिलाए जाएँ तो देवी प्रसन्न होती है।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:19 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
चौथे दिन इन्हें वस्त्र देने का महत्व है लेकिन सामर्थ्य अनुसार रूमाल या रंगबिरंगे रीबन दिए जा सकते हैं।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:20 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
पाँचवे दिन देवी से सौभाग्य और संतान प्राप्ति की मनोकामना की जाती है। अत: कन्याओं को पाँच प्रकार की श्रृंगार सामग्री देना अत्यंत शुभ होता है। इनमें बिंदिया, चूड़ी, मेहँदी, बालों के लिए क्लिप्स, सुगंधित साबुन, काजल, नेलपॉलिश, टैल्कम पावडर इत्यादि हो सकते हैं।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:21 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
छठे दिन बच्चियों को खेल-सामग्री देना चाहिए। आजकल बाजार में खेल सामग्री की अनेक वेरायटी उपलब्ध है। पहले यह रिवाज पाँचे, रस्सी और छोटे-मोटे खिलौनों तक सीमित था। अब तो ढेर सारे विकल्प मौजूद है।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:21 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
सातवाँ दिन माँ सरस्वती के आह्वान का होता है। अत: इस दिन कन्याओं को शिक्षण सामग्री दी जानी चाहिए। आजकल बाजार में विभिन्न प्रकार के पेन, पेंसिल, कॉपी, ड्रॉईंग बुक्स, कंपास, वाटर बॉटल, लंच बॉक्स उपलब्ध है।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:22 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
आठवाँ दिन नवरात्रि का सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन अगर कन्या का अपने हाथों से श्रृंगार किया जाए तो देवी विशेष आशीर्वाद देती है। इस दिन कन्या के दूध से पैर पूजने चाहिए। पैरों पर अक्षत, फूल और कुंकुम लगाना चाहिए। इस दिन कन्या को भोजन कराना चाहिए और यथासामर्थ्य कोई भी भेंट देनी चाहिए। हर दिन कन्या-पूजन में दक्षिणा अवश्य दें।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:22 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
नौवे यानी नवदुर्गा के अंतिम दिन खीर,ग्वारफली की सब्जी और दूध में गूँथी पूरियाँ कन्या को खिलानी चाहिए। उसके पैरों में महावर और हाथों में मेहँदी लगाने से देवी पूजा संपूर्ण होती है। अगर आपने घर पर हवन का आयोजन किया है तो उनके नन्हे हाथों से उसमें समिधा अवश्य डलवाएँ। उसे इलायची और पान का सेवन कराएँ।

Hamsafar+ 04-04-2011 01:22 PM

Re: !! नवरात्र : कन्या पूजन !!
 
इस परंपरा के पीछे मान्यता है कि देवी जब अपने लोक जाती है तो उसे घर की कन्या की तरह ही बिदा किया जाना चाहिए। अगर सामर्थ्य हो तो नौवें दिन लाल चुनर कन्याओं को भेंट में दें। उन्हें दुर्गा चालीसा की छोटी पुस्तकें भेंट करें। गरबा के डाँडिए और चनिया-चोली भी दिए जा सकते हैं।

बालिकाओं से घर में गरबे करवाने से भी देवी प्रसन्न होती है। उनके हाथ में अक्षत यानी अखंडित चावल देकर पूरे घर में उछालने के लिए कहें। बाद में उन्हें नई झाड़ू से बुहार कर गमले में या पक्षियों को डाल दें।

इन सारी रीतियों के अनुसार पूजन करने से देवी प्रसन्न होकर वर्ष भर के लिए सुख, समृद्धि, यश, वैभव, कीर्ति और सौभाग्य का वरदान देती है।


All times are GMT +5. The time now is 03:29 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.