रंगीन आहार : सेहत का आधार
नारंगी
प्लीहा की सलामती के लिए नारंगी रंग की चीजें खाना फायदेमंद होता है। संतरों में विटामिन-सी तो होता ही है, कुछ मात्रा में विटामिन-ए भी होता है, जो प्लीहा के लिए अच्छा होता है। हरा हरे फल-सब्जियों में लूटीन व इंडोल नामक फायटोकेमिकल्स होते हैं, जो लीवर की रक्षा करते हैं। अतः हरे रंग की चीजें खूब खाएँ। जामुनी यदि आप अपने मस्तिष्क की सलामती चाहते हैं तो जामुनी फल-सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। इनमें अंगूर, प्याज, जामुनी रंग की पत्तागोभी, बैंगन आदि शामिल हैं। antrjal ke madhyam se काला यूँ काला रंग लोगों को कम ही पसंद होता है, खास तौर पर खाने-पीने के मामले में, लेकिन यकीन मानिए, काले रंग का आहार आपके गुर्दों के लिए बहुत लाभकारी होता है। अतः मुनक्का, काली चौला फली, काले जैतून आदि खाया करें। लाल यदि आप दिल की रक्षा करना चाहते हैं तो लाल रंग की चीजें खाइए। लाल (तथा गुलाबी) रंग के फल-सब्जी में फायटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। तरबूज, अमरूद, टमाटर आदि इस श्रेणी में आते हैं। स्ट्रॉबेरी, रसबेरी तथा बीटरूट में एंथोसायनिन पाए जाते हैं। यह फायटोकेमिकल्स का ही एक समूह है, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है और डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं से बचाव करता है। |
Re: रंगीन आहार : सेहत का आधार
रोचक व लाभदायक जानकारी. इस प्रकार की जानकारी पहले भी किसी पत्रिका में पढ़ चुका हूँ. लेकिन यहाँ पढ़ कर रिफ्रेश हो गया. धन्यवाद, बहन. दो तस्वीरें मेरी ओर से भी प्रस्तुत है:
https://encrypted-tbn1.gstatic.com/i...Lxi2deDUnh9V5x http://thescienceofeating.com/wp-con...its-Header.jpg |
Re: रंगीन आहार : सेहत का आधार
[QUOTE=rajnish manga;557562][SIZE=3]रोचक व लाभदायक जानकारी. इस प्रकार की जानकारी पहले भी किसी पत्रिका में पढ़ चुका हूँ. लेकिन यहाँ पढ़ कर रिफ्रेश हो गया. धन्यवाद, बहन. दो तस्वीरें मेरी ओर से भी प्रस्तुत है:
तस्वीरों से इस सूत्र को ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए आपका बहुत बहुत आभार सह धन्यवाद भाई . |
Re: रंगीन आहार : सेहत का आधार
[QUOTE=soni pushpa;557559]नारंगी
प्लीहा की सलामती के लिए नारंगी रंग की चीजें खाना फायदेमंद होता है। हरा हरे फल-सब्जि लीवर की रक्षा करते हैं। जामुनी यदि आप अपने मस्तिष्क की सलामती चाहते हैं तो जामुनी फल-सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। काला काले रंग का आहार आपके गुर्दों के लिए बहुत लाभकारी होता है। लाल यदि आप दिल की रक्षा करना चाहते हैं तो लाल रंग की चीजें खाइए। अरे वाह सोनी पुष्पा जी ....आपने तो गागर में सागर भर दिया..... स्वास्थ्य और आहार के सम्बन्ध को प्रकाशित करता आपका ये सूत्र बहुत उपयोगी है.....:bravo: |
Re: रंगीन आहार : सेहत का आधार
[QUOTE=Pavitra;558163]
Quote:
बस आप सबके साथ का प्रभाव है ये तो पवित्रा जी , कहीं पढ़ा था और सबके लिए उपयोगी था तो बस लिख डाला .. प्रसंशात्मक टिपण्णी के लिए आभारी हूँ .. धन्यवाद |
Re: रंगीन आहार : सेहत का आधार
बहुत अच्छी जानकारी
|
Re: रंगीन आहार : सेहत का आधार
Quote:
|
All times are GMT +5. The time now is 09:46 AM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.