My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   ग़ज़ल/ गीतिका- आज ये क्या किया सनम तुमने (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16339)

आकाश महेशपुरी 08-11-2015 07:53 PM

ग़ज़ल/ गीतिका- आज ये क्या किया सनम तुमने
 
ग़ज़ल- आज ये क्या किया सनम तुमने
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
2122, 1212, 22.
फाइलातुन, मफाइलुन, फेलुन.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आज ये क्या किया सनम तुमने
जो न सोचा दिया वो' ग़म तुमने

तेरे' प्याले में' था सुधा रस भी
विष क्यूँ' होने दिया हजम तुमने

दूर जिसने रखा बलाओं से
सोचो' उसपे किया सितम तुमने

कैसे' लोगों से' मैं मिलाऊँगा
आँख तो कर दिया है' नम तुमने

बोझ तानों का' कौन ढोयेगा
मुझमें' छोड़ा कहाँ है' दम तुमने

कबतलक जिन्दगी से' भागोगे
जब यहीं पर लिया जनम तुमने

चोट "आकाश" रोज खाते हैं
और हँसने की' दी कसम तुमने

ग़ज़ल/ गीतिका- आकाश महेशपुरी
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
पता-
वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी"
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उप्र. 09919080399

rajnish manga 09-11-2015 09:16 PM

Re: ग़ज़ल/ गीतिका- आज ये क्या किया सनम तुमने
 
Quote:

Originally Posted by आकाश महेशपुरी (Post 556287)
ग़ज़ल- आज ये क्या किया सनम तुमने
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

आज ये क्या किया सनम तुमने
जो न सोचा दिया वो' ग़म तुमने
....
दूर जिसने रखा बलाओं से
सोचो' उसपे किया सितम तुमने
....
बोझ तानों का' कौन ढोयेगा
मुझमें' छोड़ा कहाँ है' दम तुमने
....
चोट "आकाश" रोज खाते हैं
और हँसने की' दी कसम तुमने

ग़ज़ल/ गीतिका- आकाश महेशपुरी

एक बेहतरीन ग़ज़ल हमसे शेयर करने के लिए धन्यवाद, आकाश जी. उपरोक्त शे'र विशेष रूप से प्रभावित करते हैं.

आकाश महेशपुरी 10-11-2015 03:31 AM

Re: ग़ज़ल/ गीतिका- आज ये क्या किया सनम तुमने
 
बहुत बहुत धन्यवाद! आदरणीय रजनीश मांगा जी!

आकाश महेशपुरी 23-11-2015 12:07 AM

Re: ग़ज़ल/ गीतिका- आज ये क्या किया सनम तुमने
 
कुछ सुधार के बाद उपरोक्त ग़ज़ल-

आज ये क्या किया सनम तुमने
जो न सोचा दिया वो' ग़म तुमने

तेरे' प्याले में' था सुधा रस भी
विष क्यूँ' होने दिया हजम तुमने

दूर जिसने रखा बलाओं को
सोचो' उसपे किया सितम तुमने

कैसे' लोगों से' मैं मिलाऊँगा
नैन मेरे किए जो' नम तुमने

बोझ तानों का' कौन ढोयेगा
मुझमें' छोड़ा कहाँ है' दम तुमने

क्यूँ भला जिन्दगी से' डरते हो
जब यहीं पर लिया जनम तुमने

चोट "आकाश" रोज खाते हैं
और हँसने की' दी कसम तुमने

ग़ज़ल/ गीतिका- आकाश महेशपुरी
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
पता-
वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी"
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उप्र. 09919080399


All times are GMT +5. The time now is 12:48 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.