My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   अंधकार मिटाने दुनियाँ का ...bansi (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=12761)

Bansi Dhameja 23-04-2014 07:13 PM

अंधकार मिटाने दुनियाँ का ...bansi
 
अंधकार मिटाने दुनियाँ का
सूरज हर दिन आत है
मिटा देता है अंधकार रात का
उजाला दिन में कर देता है

बाहर उजाला चाहे कितना भी हो
अक्सर मन में अंधेरा रहता है
जब मन का अंधेरा मिटता है
तभी जीवन में सवेरा होता है

जब मन में अंधेरा होता है
सही रास्ता नही दिखता है
जीवन की अंधियारी गलियों में
मन भटकता रहता है


जब मन का अंधेरा मिट जाता है
तभी सही रास्ता दिखता है
जब सही रास्ते पे चलते हैं
तभी जीवन सफल हो जाता है

कभी कभी इतना अंधियारा होता है
सही रास्ता कभी न दिखता है
जीवन भर अंधियारी गलियों में
मन भटकता रहता है

न जीवन की रात ख्तम होती है
न जीवन में सवेरा होता है मगर
अंधकार मिटाने दुनियाँ का
’बंसी’ सूरज हर दिन आता है

बंसी(मधुर)

rafik 28-04-2014 10:36 AM

Re: अंधकार मिटाने दुनियाँ का ...bansi
 
बहूत खूब

Bansi Dhameja 28-04-2014 10:08 PM

Re: अंधकार मिटाने दुनियाँ का ...bansi
 
Quote:

Originally Posted by rafik (Post 495720)
बहूत खूब

rafik ji बहुत बहुत शुक्रिया

rajnish manga 28-04-2014 11:06 PM

Re: अंधकार मिटाने दुनियाँ का ...bansi
 
बहुत सुन्दर विचारों से बुनी गई कविता. लेकिन यहाँ मुझे एक गीत की पंक्तियाँ याद आ रही हैं:

रात जितनी ही संगीन होगी
सुबहा उतनी ही रंगीन होगी
ग़म न कर ग़र है बादल घनेरा
किसके रोके रुका है सवेरा
रात भर का है मेहमां अँधेरा
किसके रोके रुका है सवेरा

सो आशाओं का दामन नहीं छोड़ना चाहिये.

Bansi Dhameja 01-05-2014 09:55 AM

Re: अंधकार मिटाने दुनियाँ का ...bansi
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 496303)
बहुत सुन्दर विचारों से बुनी गई कविता. लेकिन यहाँ मुझे एक गीत की पंक्तियाँ याद आ रही हैं:

रात जितनी ही संगीन होगी
सुबहा उतनी ही रंगीन होगी
ग़म न कर ग़र है बादल घनेरा
किसके रोके रुका है सवेरा
रात भर का है मेहमां अँधेरा
किसके रोके रुका है सवेरा

सो आशाओं का दामन नहीं छोड़ना चाहिये.

manga ji सही कहा है आपने. उमीद नही छोड़नी चाहिए.बहुत बहुत शुक्रिया


All times are GMT +5. The time now is 10:08 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.