My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह! (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=8648)

dipu 24-06-2013 04:54 PM

दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह!
 
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai...arakhand-1.jpg

इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा की शिकर केदारनाथ-ब्रदीनाथ की घाटियों में अब भी कई तीर्थयात्री जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। सवाल कई हैं..सवा अरब की आबादी और 66 साल की आजादी वाले देश में कहां है आपदा प्रबंधन। सच तो है कि देश में भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति से निपटने के प्रबंधों की कलई केदारनाथ-हादसे ने खोल दी है।


आज पूरा देश केदारनाथ-बद्रीनाथ में हुई त्रासदी से दुखी है, परंतु इस त्रासदी को मात्र प्राकृतिक आपदा स्वीकार करने से पहले उस क्षेत्र के विकास का विशेषज्ञों द्वारा अध्ययन किया जाना चाहिए। वहां बनाए गए बांध के लिए डूब में आए क्षेत्र में कितने हजार वृक्ष नष्ट हुए और पर्यटन में सुविधा के लिए पहाड़ों की छाती चीरकर चौड़ी सड़कें बनाते समय कम वक्त में अधिक काम की खातिर कितनी अतिरिक्त बारूद पहाड़ों के पेट में भर दी गई और परिणामस्वरूप प्राकृतिक आपदा को रोकने की उनकी स्वाभाविक क्षमता कम हो गई।


यह भी गौरतलब है कि उत्तराखंड की आबादी लगभग एक करोड़ है, परंतु पर्यटन के लिए आने वालों की संख्या करीब ढाई करोड़ है। उनकी सुविधाओं के लिए नियम तोड़कर रहने, खाने-पीने की जगहें बनाई गई हैं, जिसके कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ा है। यह संभव है कि विकास का यह आयात किया गया मॉडल प्रकृति के प्रति कितना क्रूर रहा है।



दरअसल, इतनी बड़ी त्रासदी के कारणों की विशद वैज्ञानिक जांच आवश्यक है। इसे महज प्राकृतिक कहकर अपनी सुविधा के कालीन के नीचे दफन नहीं किया जाना चाहिए। इस भीषण त्रासदी पर सभी राजनीतिक दलों द्वारा बहाए हुए आंसू मगर के आंसू हैं और हमारी पूरी व्यवस्था में व्याप्त सड़ांध को ही उजागर करते हैं।





ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए ये हैं समाधान...



तमाम समस्याएं दूर करने के लिए मौजूदा वैश्विक तापमान में दो फीसदी की गिरावट लाना जरूरी है। पर्यावरण अनुकूल कृषि को बढ़ावा दिया जाए। आपदा प्रबंधन ढांचा, स्वास्थ्य एवं बाढ़ नियंत्रण समेत तमाम क्षेत्रों के लिए रणनीति बनाई जाए। ये है भारत में मानसून के बदले मिजाज पर विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के कुछ अंश।

dipu 24-06-2013 04:55 PM

Re: दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह!
 
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai...0035_haiti.jpg

हैती:

dipu 24-06-2013 04:56 PM

Re: दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह!
 
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai...e-of-death.jpg

मौत की झील, अफ्रीका:

dipu 24-06-2013 04:57 PM

Re: दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह!
 
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai...e-maldives.jpg

अल्पकालिक द्वीप समूह, मालदीव।

dipu 24-06-2013 04:58 PM

Re: दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह!
 
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai...and-cayman.jpg

विश्व में तूफान की कैपिटल के नाम से प्रसिद्ध है, ग्रांड केमैन में..।

dipu 24-06-2013 04:59 PM

Re: दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह!
 
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai...40_tornado.jpg

टोरंटो तूफान, ओक्लाहोमा सिटी/ तुलसा

dipu 24-06-2013 04:59 PM

Re: दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह!
 
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai...0033_china.jpg

चीन के जीव सैंडबॉक्स, कहां, मिनक्विन काउंटी।

dipu 24-06-2013 05:00 PM

Re: दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह!
 
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai...038_russia.jpg

कोल्ड पोल, वेर्खोयांस्क, रूस।

dipu 24-06-2013 05:01 PM

Re: दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह!
 
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai..._indonesia.jpg

आग के पर्वत, मेरापी पर्वत, इंडोनेशिया।

dipu 24-06-2013 05:02 PM

Re: दुनिया की ये आठ खतरनाक जगह!
 
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai...ttarakhand.jpg

8 ऐसी बातों जो आप इस तरह की मुसीबत के दौरान ध्यान रखेंगे तो बच सकती है जिंदगी?

1. भूकंप के दौरान एक मजबूत मेज के नीचे बैठ, अपने हाथों से चेहरे और सिर को कवर करें।

2. एक बार जब आप को तूफान की चेतावनी मिल जाए तो ण्क तहखाने में शरण ले या आपातकालीन आश्रय वाली जगह पर जल्दी से जल्दी पहुंचने की कोशिश करें।

3. बाढ़: बाढ़ की चेतावानी या आहट महसूस होते ही ऊंचे पहाड़ों पर या उच्च भूमि की तरफ रुख कर ले। इस दौरान सामान बटौरने में समय बर्बाद नहीं करें।

4. हरिकेन: पांच मिनिट में अपने घर के खिड़की-दरवाजे बंद कर लें और हो सके तो घर में मौजूद सभी टबों को पानी से भरकर अंदर रख लें।

5. आंधी: जल्द से जल्द घर या भवन के अंदर जाने की कोशिश करें।

6. केवन आपात स्थिति में एक फोन का प्रयोग करें। ताररहित और सेल फोन ऐसे मौकों पर बहुत उपयोगी होते हैं।

7. किसी भी आपदा के समय घर में मौजूद उपकरण, कम्प्यूटर, एयर कंडीशनर औश्र बिजली बंद कर दें।

8. घर में मौजूद सबसे छोटे कमरे, कोटरी या दालान में शरण ले लें।


All times are GMT +5. The time now is 12:51 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.