My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   India & World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=27)
-   -   खबरें अजब-गजब (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=9226)

aspundir 08-08-2013 07:27 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
उलटा देखना

बोजना डानिलोविक दुनिया में सबसे अलग है। अपनी रेयर कंडीशन के कारण वह सब कुछ उलटा ही देखती है। 28 वर्षीय बोजना सर्बियन काउंसिल कर्मचारी काम के दौरान कम्प्यूटर मॉनिटर उलटा रखती है, फाइलों को उलटा करके पढ़ती है। इतना ही नहीं, अपने परिवार को छोड़कर उलटी टीवी देखती हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वह न्यूरोलॉजिकल सिंड्रोम से ग्रस्त है।

aspundir 08-08-2013 07:29 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
दो योनि वाली महिला

हेजल जोन्स हमेशा आश्चर्य में रहती हैं। इसकी वजह है कि जैसे-जैसे वह जवान होती जा रही हैं, उन्हें पेट में ऐंठन और भारी मात्रा में पीरियड्स हो रहे हैं। इसका पता उन्हें जब लगा तो उनके होश उड़ गए। उन्हें दो वेजाइना (योनि) थीं। ऐसी अवस्था सिर्फ करोड़ों में से एक में होती है। हेजल को दो गर्भाशय और सर्विक्सेस हैं। माना जाता है कि वह कोख में दो ट्यूब के साथ पैदा हुई थी और इस कारण ऐसी अवस्था पैदा हुई।


aspundir 08-08-2013 07:30 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
खुद को मरा हुआ समझना

एक ब्रिटिश व्यक्ति को लगता था कि वह मर चुका है, लेकिन वास्तव में वह जिंदा है। यह भी एक अजीब बीमारी का लक्षण है। वह बताता है कि कैसे उसने कई दिन अपने ही समाधि स्थल पर बिताए। ग्राहम नाम के व्यक्ति ने कोटार्डस सिंड्रोम से ग्रस्त होकर जिंदगी ने नौ साल खुद को मरा हुआ समझ कर बिताए। इस बीमारी में आदमी खुद को जॉम्बी समझता है।

aspundir 08-08-2013 07:31 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
...क्योंकि वह हर 15 मिनट में खाती थी

हर कोई अपना वजन कम करना चाहता है, लेकिन लैजी वेलास्क्वेज के साथ ऐसा नहीं था। वह हर 15 मिनट में खाती थी ताकि जिंदा रह सके। ऑस्टिन, टेक्सास निवासी 21 वर्षीय लैजी अजीब-सी हालत में वजन को कम नहीं होना देना था। उसे दिन में थोड़ा- थोड़ा करके 60 बार खाना होता था। पांच से 8 हजार कैलोरी रोज खर्च होती थी। उसके जैसे दुनिया में सिर्फ तीन लोग हुए हैं। संभवत: उसे नियॉनटल प्रोगेरॉयड सिंन्ड्रोम था, जिस कारण उसका तेजी से वजन घटता था।

aspundir 08-08-2013 07:31 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
पहले बौना और बाद में सबसे लंबा

एडम रैनर का जन्म 1899 में आस्ट्रिया के ग्रेज में हुआ। तथ्यों के मुताबिक, 18 साल का होने पर उसने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। उसकी लंबाई चार फीट, 6.3 इंच थी। 19 साल की उम्र में चार फीट, 8.3 इंच हो गई। इसी बीच, उसके पैरों का साइज काफी बड़ा हो गया।


aspundir 08-08-2013 07:32 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
प्रिजोरिया

छोटी हेले ऑकिन्स गंभीर और रेयर कंडीशन प्रिजोरिया से पीड़ित थी। इस बीमारी में बच्चे बूढ़े हो जाते हैं। हेले भी 13 साल की थी, लेकिन बीमारी के कारण काफी बूढ़ी दिखती थी।


aspundir 08-08-2013 07:32 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
रोते हुए खून

20 साल की चिली देश की निवासी यारिट्जा आलिवो जब भी रोती थी, उसे आंसू की जगह खून निकलने लगता था। ऐसा दिन में कई बार होता था। इस रहस्यमयी बीमारी से आंखों में जलन होती थी। हाल ही में डॉक्टर्स ने कहा है कि उसे शायद इन्फेक्शन के कारण ऐसी समस्या है। इसे हेमोलेक्रिया कहते हैं।


aspundir 08-08-2013 07:34 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
रियल लाइफ बेंजामिन बटन भाई

ब्रैड पिट की मशहूर फिल्म क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन के बारे में जानते ही होंगे, जिसमें मुख्य पात्र बूढ़ा पैदा होता है और लाइफ को पूरी तरह रिवर्स होकर जीता है। पूर्व कर्मचारी 42 वर्षीय माइकल क्लार्क होमलेस हैं और अब दस साल के बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं। वहीं, उसका भाई मैथ्यू क्लार्क (39 साल) नौकरी छूटने के बाद उसी की तरह व्यवहार करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, उन्हें ल्यूकोडीस्ट्रोफी नामक बीमारी है।


aspundir 08-08-2013 07:34 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
सिर में बालों की जगह नाखून
शान्याना इसोम हाई स्कूल ग्रेजुएट है और उसे लॉ डिग्री चाहिए थी। उसके सपने उसी दिन से मिट्टी में मिलने लगे, जब उसे रहस्यमयी बीमारी ने घेर लिया। सितम्बर 2009 में स्टेरॉयड से एलर्जिक रिएक्शन हुआ, अस्थमा का अटैक आया। कुछ महीने में ही अजीब त्वचा रोग के कारण वह कमजोर हो गई। अगस्त 2012 में डॉक्टर्स ने जाना कि उसके प्रत्येक बाल से 12 गुना संख्या से स्किन सेल्स बनती हैं, जिससे उसकी स्किन सफोकेशन हो जाता है। इससे स्किन पर बाल के बजाय नाखून बन जाते हैं। डॉक्टर्स अभी भी इस समस्या को कम करने में लगे हैं।


aspundir 08-08-2013 09:21 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
गंदे और घिनौने ब्यूटी ट्रीटमेंट्स: खूबसूरती बढ़ाने के लिए

खूबसूरती किस महिला को पसंद नहीं है हर औरत की चाहत होती है कि वह इतनी खूबसूरत नजर आए कि वह हर जगह अलग ही नजर आए। हर जगह हर पार्टी में वह सेंटर ऑफ अट्रेक्शन हो।

इसके लिए तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट वे लेती हैं। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे पेशाब और सांप का जहर और बैलों के शुक्राणु तक यूज करती हैं दुनिया की महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए।


All times are GMT +5. The time now is 01:25 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.