My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   India & World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=27)
-   -   खबरें अजब-गजब (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=9226)

aspundir 08-08-2013 09:22 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
यूरिन थेरैपी
ग्रीक और रोमन काल में खुद की पेशाब से उपचार करने के प्रमाण मिलते हैं और आज भी दांतों की सेहत और यंग दिखने के लिए खुद की पेशाब का प्रयोग कई जगह महिलाएं कर रही हैं और इससे खूबसूरती पाने का दावा करती हैं।

aspundir 08-08-2013 09:22 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
सांड के शुक्राणुओं से हेयर केयर
सांड या बैल के स्पर्म से हेयर केयर ट्रीटमेंट भी होता है। माना जाता है कि बालों की केटेरा रूट को मजबूत बनाने में और बालों को सिल्की और स्मूद लुक देने के लिए भी यह अच्छा होता है।

aspundir 08-08-2013 09:23 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
फिश पेडिक्योर
सॉफ्ट और स्मूद पैर के लिए इस तरह का पेडिक्योर करवाया जाता है और इसके तहत पैरों को मछलियों से भरे एक टैंक में डाला जाता है। इसमें गेरा रुफ फिश होती हैं, जो आपके पैरों की डेड स्किन को खाती हैं।

aspundir 08-08-2013 09:23 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
चॉकलेट बॉडी डिप
आजकल महिलाएं विदेशों में अपने शररी को डीटॉक्सीफाई करने और स्मूद बनाने के लिए चॉकलेट व्रेप का सहारा भी ले रही हैं। हालांकि इसके पीछे कोई साइंटिफिक लॉजिक नहीं है फिर भी महिलाएं चॉकलेट से शरीर को तर कर इस तरह का ट्रीटमेंट स्किन ब्यूटी के लिए लेती हैं।

aspundir 08-08-2013 09:26 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
बटर मसाज
इथोपिया में त्वचा को टाइट और खूबसूरत करने के लिए बटर मसाज का ट्रेंड भी है। सिर से पैर तक इस तरह की मसाज करवाई जाती है। पूरे शरीर पर महिलाओं को इस ट्रीटमेंट में बटर चुपड़ दिया जाता है और वे तब तक वहां से नहीं उठ सकतीं जब की यह बटर उनकी बॉडी पर मेल्ट न हो जाए। योनी की समसल्स को टाइट करने के लिए भी प्रैगनेंसी के बाद वहां औरते इससे मसाज करती हैं।

aspundir 08-08-2013 09:26 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
बट फेशियल
अमेरिका में चेहरों के ही नितंबों का भी फेशियल किया जाता है ताकि वे टोंड रहें।

aspundir 08-08-2013 09:27 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
ब्रेस्ट मिल्क बनी साबुन
अभी तक मां का दूध बच्चों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता था, लेकिन अब ब्रेस्ट मिल्क से साबुन भी बन रही है। इस तरह की साबुन को त्वचा के लिए कोमल और मुलायम करने वाली माना जाता है।

aspundir 08-08-2013 09:27 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
फायर कपिंग
फायर कपिंग से माना जाता है कि त्वचा का रक्त संचार उम्दा होता है। इसलिए इस ट्रीटमेंट को करवाया जाता है। इसके तहत स्किन पर एल्कोहल में डूबी कॉटन बॉल को सुलगाया जाता है और कप के अंदर रखा जाता है और कप को त्वचा पर रखकर त्वचा में रक्त संचार को बढिय़ा बनाने के लिए सेंक किया जाता है।


aspundir 08-08-2013 09:28 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
स्नेक वेनम क्रीम
इस क्रीम का नाम है स्नेक वेनोम क्रीम इसमें जहर जैसा एक्टिव तत्व होता है, जो त्वचा को जवां रखता है।


aspundir 08-08-2013 09:28 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
स्नेक मसाज
इजरायल में स्नेक मसाज भी औरतें करवाती हैं और पीठ के दर्द से निजात पाने के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है, ये मसाज ऐसे सांपों से करवाया जाता है, जो जहरीले नहीं होते।


All times are GMT +5. The time now is 09:50 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.