My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   India & World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=27)
-   -   खबरें अजब-गजब (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=9226)

aspundir 03-08-2013 06:28 PM

खबरें अजब-गजब
 
नरभक्षी बने चीनी, पी रहे हैं बेबी सूप



दुनिया कितनी विचित्र है, इस बात का अंदाजा इस बात से पता चल जाएगा कि चीन में बेबी सूप पीने और खाने का बड़ा प्रचलन है। ऐसा चीनी क्यों करते हैं, उसका पीछा विज्ञान अलग है। लेकिन सिओल टाइम्स की इस खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। सोशल नेटवर्किग साइट पर इस खबर को लेकर काफी आलोचनाएं और कमेंट किए गए।
अखबार और वेबसाइट पर छपी तस्वीरों ने आग में घी डालने का काम ही किया। इसमें मानव भ्रूण के सूप लोगों को बड़े चाव से पीते हुए बताया गया। चीन के दक्षिण गुआंगडोंग प्रांत के एक कस्बे में परंपरानुसार हर्बल बेबी सूप पीने का चलन बरसों से जारी है। माना जाता है कि यह सूप शरीर में स्टेमिना और सेक्स ताकत को कई गुना बढ़ा देता है।


aspundir 03-08-2013 06:30 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
एक चीनी दंपति ने अखबार को बताया कि उनकी पहले से ही दो बेटियां थीं। जब उन्हें पता चला कि उनका अगला बच्च लड़की ही है, उसे तुरंत गिराने का फैसला कर लिया। उस दौरान महिला को पांच महीने का गर्भ था।

aspundir 03-08-2013 06:31 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
जन्म के करीब और नेचुरल मृत नवजात बच्चों की कीमत दो हजार युआन (करीब बीस हजार रुपए) है। वहीं, जो गर्भ में गिराए जाते हैं, उनके कुछ सौ युआन में कीमत लगाई जाती है।
ऐसे भी मां-बाप होते हैं, जो अपने मरे हुए बच्चों का सौदा नहीं करना चाहते, वे बच्चे की नाल बेच देते हैं, जो उसके नाभि से जुड़ी होती है। एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि लोग स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने के कारण और चीनी सरकार की एक बच्च पॉलिसी के कारण इस तरह मामले सामने आ रहे हैं, जिन्होंने अब लोकप्रियता हासिल कर ली है।

aspundir 03-08-2013 06:32 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
इस जघन्य अपराध के बीच सबसे बड़ा तथ्य यह है कि ज्यादातर चीनी लोग मेल बेबी खरीदना पसंद करते हैं, जबकि गरीबी लोग अपने फीमेल बेबी को बेचने पर मजबूर हैं। मरे हुए शिशु ताइवान में 4300 रुपए में खरीदे जा सकते हैं।

aspundir 03-08-2013 06:33 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
हांगकांग में भी अब इस मार्केट काफी जोर पकड़ लिया है। वीकली नेक्स्ट मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मृत शिशु और भ्रूण चीन में स्वास्थ्य और सुंदरता के नए सप्लीमेंट हैं। न सिर्फ बच्चे की नाल को ब्यूटी औषधि का नया विकल्प माना जा रहा है, बल्कि गर्भपात होने वाले भ्रूण की बहुत मांग है। गुआंगडोंग प्रांत के अस्पतालों में इसका अवैध धंधा जोरों पर हैं

aspundir 03-08-2013 06:34 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
मिस लियू एक ताइवानी बिजनेसमैन के यहां नौकर है। उसने मैगजीन को बताया कि सामुहिक भोज में मालिक के यहां आने वाले लोगों की यही मांग होती है। लियु मैगजीन के संवाददाता को उस जगह ले गई, जहां भ्रूण को पकाया जा रहा था।
मैगजीन ने सूप बनाने, भ्रूण को काटने आदि की पूरी प्रक्रिया देखी। मार्च 2003 में बींगयान गुआंगझी में पुलिस से 28 फीमेल बेबी से भरे ट्रक को सीज किया था। इनमें से सबसे ज्यादा उम्र का शिशु भी तीन महीने का था।


aspundir 03-08-2013 06:35 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
सिओल टाइम्स के मुताबिक, इसका सबसे बड़ा कारण चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का अमानवीय रवैया और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इस कारण चीनी समाज में नरभक्षण की मान्यताओं ने जन्म ले लिया।

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...004_baby10.jpg

aspundir 03-08-2013 06:36 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai...005_baby11.jpg

http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai...006_baby12.jpg

internetpremi 03-08-2013 08:46 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
Deeply disturbing!
Totally shocked!
I wish I had not seen this post.
But Life is like that.
What can one do?

aspundir 08-08-2013 07:27 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
विचित्र बीमारियाँ
फिश ब्वॉय

आठ साल के पान जियांगहांग की रातों की नींद उड़ चुकी है। चीन के वेनलिंग प्रांत में रहने वाले इस लड़के को फिश ब्वॉय के नाम से बुलाया जाता है। इसका पूरा शरीर जन्म से ही इचिटोसिस नामक गंभीर दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त है। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह अनुवांशिक बीमारी है। इस कारण पूरा शरीर दर्द करता है और खुजली भी होती है। त्वचा मछलियों की तरह हो जाती है। हर साल इस रेयर बीमारी के साथ 16 हजार बच्चे पैदा होते हैं।


aspundir 08-08-2013 07:27 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
उलटा देखना

बोजना डानिलोविक दुनिया में सबसे अलग है। अपनी रेयर कंडीशन के कारण वह सब कुछ उलटा ही देखती है। 28 वर्षीय बोजना सर्बियन काउंसिल कर्मचारी काम के दौरान कम्प्यूटर मॉनिटर उलटा रखती है, फाइलों को उलटा करके पढ़ती है। इतना ही नहीं, अपने परिवार को छोड़कर उलटी टीवी देखती हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि वह न्यूरोलॉजिकल सिंड्रोम से ग्रस्त है।

aspundir 08-08-2013 07:29 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
दो योनि वाली महिला

हेजल जोन्स हमेशा आश्चर्य में रहती हैं। इसकी वजह है कि जैसे-जैसे वह जवान होती जा रही हैं, उन्हें पेट में ऐंठन और भारी मात्रा में पीरियड्स हो रहे हैं। इसका पता उन्हें जब लगा तो उनके होश उड़ गए। उन्हें दो वेजाइना (योनि) थीं। ऐसी अवस्था सिर्फ करोड़ों में से एक में होती है। हेजल को दो गर्भाशय और सर्विक्सेस हैं। माना जाता है कि वह कोख में दो ट्यूब के साथ पैदा हुई थी और इस कारण ऐसी अवस्था पैदा हुई।


aspundir 08-08-2013 07:30 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
खुद को मरा हुआ समझना

एक ब्रिटिश व्यक्ति को लगता था कि वह मर चुका है, लेकिन वास्तव में वह जिंदा है। यह भी एक अजीब बीमारी का लक्षण है। वह बताता है कि कैसे उसने कई दिन अपने ही समाधि स्थल पर बिताए। ग्राहम नाम के व्यक्ति ने कोटार्डस सिंड्रोम से ग्रस्त होकर जिंदगी ने नौ साल खुद को मरा हुआ समझ कर बिताए। इस बीमारी में आदमी खुद को जॉम्बी समझता है।

aspundir 08-08-2013 07:31 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
...क्योंकि वह हर 15 मिनट में खाती थी

हर कोई अपना वजन कम करना चाहता है, लेकिन लैजी वेलास्क्वेज के साथ ऐसा नहीं था। वह हर 15 मिनट में खाती थी ताकि जिंदा रह सके। ऑस्टिन, टेक्सास निवासी 21 वर्षीय लैजी अजीब-सी हालत में वजन को कम नहीं होना देना था। उसे दिन में थोड़ा- थोड़ा करके 60 बार खाना होता था। पांच से 8 हजार कैलोरी रोज खर्च होती थी। उसके जैसे दुनिया में सिर्फ तीन लोग हुए हैं। संभवत: उसे नियॉनटल प्रोगेरॉयड सिंन्ड्रोम था, जिस कारण उसका तेजी से वजन घटता था।

aspundir 08-08-2013 07:31 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
पहले बौना और बाद में सबसे लंबा

एडम रैनर का जन्म 1899 में आस्ट्रिया के ग्रेज में हुआ। तथ्यों के मुताबिक, 18 साल का होने पर उसने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। उसकी लंबाई चार फीट, 6.3 इंच थी। 19 साल की उम्र में चार फीट, 8.3 इंच हो गई। इसी बीच, उसके पैरों का साइज काफी बड़ा हो गया।


aspundir 08-08-2013 07:32 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
प्रिजोरिया

छोटी हेले ऑकिन्स गंभीर और रेयर कंडीशन प्रिजोरिया से पीड़ित थी। इस बीमारी में बच्चे बूढ़े हो जाते हैं। हेले भी 13 साल की थी, लेकिन बीमारी के कारण काफी बूढ़ी दिखती थी।


aspundir 08-08-2013 07:32 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
रोते हुए खून

20 साल की चिली देश की निवासी यारिट्जा आलिवो जब भी रोती थी, उसे आंसू की जगह खून निकलने लगता था। ऐसा दिन में कई बार होता था। इस रहस्यमयी बीमारी से आंखों में जलन होती थी। हाल ही में डॉक्टर्स ने कहा है कि उसे शायद इन्फेक्शन के कारण ऐसी समस्या है। इसे हेमोलेक्रिया कहते हैं।


aspundir 08-08-2013 07:34 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
रियल लाइफ बेंजामिन बटन भाई

ब्रैड पिट की मशहूर फिल्म क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन के बारे में जानते ही होंगे, जिसमें मुख्य पात्र बूढ़ा पैदा होता है और लाइफ को पूरी तरह रिवर्स होकर जीता है। पूर्व कर्मचारी 42 वर्षीय माइकल क्लार्क होमलेस हैं और अब दस साल के बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं। वहीं, उसका भाई मैथ्यू क्लार्क (39 साल) नौकरी छूटने के बाद उसी की तरह व्यवहार करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, उन्हें ल्यूकोडीस्ट्रोफी नामक बीमारी है।


aspundir 08-08-2013 07:34 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
सिर में बालों की जगह नाखून
शान्याना इसोम हाई स्कूल ग्रेजुएट है और उसे लॉ डिग्री चाहिए थी। उसके सपने उसी दिन से मिट्टी में मिलने लगे, जब उसे रहस्यमयी बीमारी ने घेर लिया। सितम्बर 2009 में स्टेरॉयड से एलर्जिक रिएक्शन हुआ, अस्थमा का अटैक आया। कुछ महीने में ही अजीब त्वचा रोग के कारण वह कमजोर हो गई। अगस्त 2012 में डॉक्टर्स ने जाना कि उसके प्रत्येक बाल से 12 गुना संख्या से स्किन सेल्स बनती हैं, जिससे उसकी स्किन सफोकेशन हो जाता है। इससे स्किन पर बाल के बजाय नाखून बन जाते हैं। डॉक्टर्स अभी भी इस समस्या को कम करने में लगे हैं।


aspundir 08-08-2013 09:21 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
गंदे और घिनौने ब्यूटी ट्रीटमेंट्स: खूबसूरती बढ़ाने के लिए

खूबसूरती किस महिला को पसंद नहीं है हर औरत की चाहत होती है कि वह इतनी खूबसूरत नजर आए कि वह हर जगह अलग ही नजर आए। हर जगह हर पार्टी में वह सेंटर ऑफ अट्रेक्शन हो।

इसके लिए तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट वे लेती हैं। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे पेशाब और सांप का जहर और बैलों के शुक्राणु तक यूज करती हैं दुनिया की महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए।

aspundir 08-08-2013 09:22 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
यूरिन थेरैपी
ग्रीक और रोमन काल में खुद की पेशाब से उपचार करने के प्रमाण मिलते हैं और आज भी दांतों की सेहत और यंग दिखने के लिए खुद की पेशाब का प्रयोग कई जगह महिलाएं कर रही हैं और इससे खूबसूरती पाने का दावा करती हैं।

aspundir 08-08-2013 09:22 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
सांड के शुक्राणुओं से हेयर केयर
सांड या बैल के स्पर्म से हेयर केयर ट्रीटमेंट भी होता है। माना जाता है कि बालों की केटेरा रूट को मजबूत बनाने में और बालों को सिल्की और स्मूद लुक देने के लिए भी यह अच्छा होता है।

aspundir 08-08-2013 09:23 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
फिश पेडिक्योर
सॉफ्ट और स्मूद पैर के लिए इस तरह का पेडिक्योर करवाया जाता है और इसके तहत पैरों को मछलियों से भरे एक टैंक में डाला जाता है। इसमें गेरा रुफ फिश होती हैं, जो आपके पैरों की डेड स्किन को खाती हैं।

aspundir 08-08-2013 09:23 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
चॉकलेट बॉडी डिप
आजकल महिलाएं विदेशों में अपने शररी को डीटॉक्सीफाई करने और स्मूद बनाने के लिए चॉकलेट व्रेप का सहारा भी ले रही हैं। हालांकि इसके पीछे कोई साइंटिफिक लॉजिक नहीं है फिर भी महिलाएं चॉकलेट से शरीर को तर कर इस तरह का ट्रीटमेंट स्किन ब्यूटी के लिए लेती हैं।

aspundir 08-08-2013 09:26 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
बटर मसाज
इथोपिया में त्वचा को टाइट और खूबसूरत करने के लिए बटर मसाज का ट्रेंड भी है। सिर से पैर तक इस तरह की मसाज करवाई जाती है। पूरे शरीर पर महिलाओं को इस ट्रीटमेंट में बटर चुपड़ दिया जाता है और वे तब तक वहां से नहीं उठ सकतीं जब की यह बटर उनकी बॉडी पर मेल्ट न हो जाए। योनी की समसल्स को टाइट करने के लिए भी प्रैगनेंसी के बाद वहां औरते इससे मसाज करती हैं।

aspundir 08-08-2013 09:26 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
बट फेशियल
अमेरिका में चेहरों के ही नितंबों का भी फेशियल किया जाता है ताकि वे टोंड रहें।

aspundir 08-08-2013 09:27 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
ब्रेस्ट मिल्क बनी साबुन
अभी तक मां का दूध बच्चों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता था, लेकिन अब ब्रेस्ट मिल्क से साबुन भी बन रही है। इस तरह की साबुन को त्वचा के लिए कोमल और मुलायम करने वाली माना जाता है।

aspundir 08-08-2013 09:27 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
फायर कपिंग
फायर कपिंग से माना जाता है कि त्वचा का रक्त संचार उम्दा होता है। इसलिए इस ट्रीटमेंट को करवाया जाता है। इसके तहत स्किन पर एल्कोहल में डूबी कॉटन बॉल को सुलगाया जाता है और कप के अंदर रखा जाता है और कप को त्वचा पर रखकर त्वचा में रक्त संचार को बढिय़ा बनाने के लिए सेंक किया जाता है।


aspundir 08-08-2013 09:28 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
स्नेक वेनम क्रीम
इस क्रीम का नाम है स्नेक वेनोम क्रीम इसमें जहर जैसा एक्टिव तत्व होता है, जो त्वचा को जवां रखता है।


aspundir 08-08-2013 09:28 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
स्नेक मसाज
इजरायल में स्नेक मसाज भी औरतें करवाती हैं और पीठ के दर्द से निजात पाने के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है, ये मसाज ऐसे सांपों से करवाया जाता है, जो जहरीले नहीं होते।

aspundir 08-08-2013 09:29 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
बीयर से स्नान
पश्चिमी बोहेमिया, कजाक में महिलाएं रिलेक्स होने के लिए बीयर से स्नान करती हैं, ताकि पार्टी-शार्टी में जाने पर कूल और खूबसूरत लगें। बीयर से त्वचा को विटामिन बी भी मिलता है और हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी इस तरह के बीयर स्नान को वहां तवज्जो दी जाती है।

rajnish manga 08-08-2013 11:27 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
मानव भ्रूण का सूप?? वीभत्स समाचार.

dipu 09-08-2013 08:12 AM

Re: खबरें अजब-गजब
 
61 साल की दुल्हन संग शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहा 8 साल का दूल्हा

http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai...0_marriage.jpg

तकरीबन 61 साल की अधेड़ महिला डायनिंग टेबल पर आठ साल के बच्चे के साथ नाश्ता कर रही हैं। पहली बार में देखने पर आपको लगेगा कि यह दादी और पोते हैं। लेकिन यह पति-पत्नी हैं।

दक्षिण अफ्रीका में आठ साल सानेले मैसिलेला एक स्कूली छात्र है और उसकी बीवी 61 की महिला हेलेन शाबंगू पांच बच्चों की मां है। खुद सानेले की मां अपनी 61 साल की बहू से 15 साल छोटी है। इस अनोखी जोड़ी ने बीते दस तारीख को शादी रचाई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मीडिया में काफी चर्चा हुई थी।

शादी करने का कारण सिर्फ इतना था कि लड़के के दादा मरने से पहले पोते की शादी और उसकी दुल्हन देखना चाहते थे। डेली मेल में शादी की नई तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें दोनों पति-पत्नी अपने नए जीवन में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

aspundir 13-08-2013 05:59 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
अजब-गजब गर्भनिरोधक

हाल ही में अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर आई थी, जिसमें बताया गया कि वहां बच्चों की चाह खत्म हो रही है। फेडरल गवर्नमेंट की ताजा रिपोर्ट में अमेरिका में अब तक की सबसे कम जन्म दर आंकी गई। इसके गिरने के पीछे मंदी और आर्थिक स्थिति को सबसे बड़ा कारण माना है।


वहीं, भारत के बारे में कहा जाता है कि उसकी जनसंख्या ही भविष्य में उसकी ताकत बनेगी। चीन में भी अब एक बच्चा प्रणाली पर ढील दिए जाने की बात की जा रही है। खैर, इन सब बातों के बीच आज हम उन अजीबो-गरीब नुस्खों पर चर्चा करेंगे, जिनसे गर्भ को ठहरने बचाया जा सकता है। ध्यान रखिएगा, हम यहां परंपरागत गर्भ निरोधक जैसे कंडोम, कॉपर-टी, गर्भ निरोधक दवाएं आदि पर चर्चा नहीं कर रहे हैं।


aspundir 13-08-2013 06:00 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
मगरमच्छ का गोबर

1850 ईसा पूर्व प्राचीन मिस्र में गर्भ निरोधक का बड़ा ही विचित्र तरीका देखने का मिलता है। इसमें बताया गया है कि कैसे एक तरह की रबड़ की थैली या कोई चीज वेजाइना में रखी जाती थी, ताकि स्पर्म को अंदर जाने से रोका जा सका। इसे मगरमच्छ के गोबर, शहद, सोडियम काबरेनेट से बनाया जाता था। इस गोबर में थोड़े क्षारीय गुण होते है, जो आज के शुक्राणुनाशक में हैं।

aspundir 13-08-2013 06:00 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
नेवले का अंडकोष

मध्यकाल की कुछ सभ्यताएं एक अजीब ही तरीके से बच्चों के जन्म पर रोक लगा सकती थीं। वहां जांघों के आसपास नेवले का अंडकोष बांधा जाता था। एक मिथ के अनुसार यदि नेवले से दो अंडकोष लेकर बांधे गए तो महिला के जांघों पर भी इसे बांधा जाता था। साथ ही, उसके साथ नेवले की हड्डी भी बांधी जाती थी। फिर वह कभी भी बच्चा पैदा करने के काबिल नहीं होती थी। हालांकि, इसे आज पूरी तरह से बकवास कहा जाता है।


aspundir 13-08-2013 06:01 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
मर्करी (पारा)

चीनी महिलाएं हजारों साल पहले गर्भनिरोधक के रूप में मर्करी पीती थीं। यह ख़तरनाक तरीका था। इस जानलेवा गर्भनिरोधक का इस्तेमाल प्राचीन चीन में रखैलों को बांझ बनाए रखने के लिए किया जाता था। इससे किडनी फेल, ब्रेन डैमेज और मौत तक हो जाया करती थी।


aspundir 13-08-2013 06:01 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
पीसी हुई चाय और ऊदबिलाव का अंडकोष

16वीं सदी में कनाडा में गर्भनिरोधक के लिए बीवर (ऊदबिलाव) के गोबर और पिसी हुई चाय का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, इसके फायदे के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला।


aspundir 13-08-2013 06:02 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
पशु आंत

दुनिया का सबसे पुराना कंडोम सुअर की आंत से बनता था। इसे इस्तेमाल करने से पहले गर्म दूध में डाला जाता था, जिससे यह मुलायम हो जाए। कुछ इतिहासकार दावा करते हैं कि यह मानव सभ्यता का पहला कंडोम है। इसे प्राचीन मिस्र के देवता जियूस और यूरोपा के बेटे किंग मिनोस ने बनाया था, यानी करीब तीन हजार साल पहले।
यह भी कहा जाता है कंडोम के लिए बकरी के मूत्राशय का भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। हालांकि, सबसे पुराना कंडोम 1642 में इंग्लैंड में मिला था।

aspundir 13-08-2013 06:02 PM

Re: खबरें अजब-गजब
 
लोहार की दुकान का पानी

दूसरी सदी के मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट सोरानस ने बताया था कि लोहार की दुकान में मिलने वाला पानी, जिसमें वह अपने लोहे का ठंडा करता है, पिया जाए तो महिलाएं गर्भ की चिंता से मुक्त हो सकती है। हालांकि, कोई प्रमाण न होने के बावजूद कई महिलाओं ने इसे अपनाया। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाएं, जो फैक्ट्रियों में काम करती थीं, ऐसा करती थीं। इससे उन्हें न्यूरोलॉजिकल समस्या, किडनी फेल्योर, कोमा के साथ और मौत भी झेलना पड़ी।


All times are GMT +5. The time now is 04:02 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.