My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   गीत- मन के भद्दे लोग बहुत... (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=13518)

आकाश महेशपुरी 21-07-2014 05:40 PM

गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...
 
गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...

बिन सोचे तुम खो मत जाना अनजाने के प्यार मेँ
मन के भद्दे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ

सब पे ही विश्वास न करना
बहुत जरूरी डर के रहना
तेरी चिन्ता मेँ पल भर भी
नीँद न आती प्यारी बहना
दम घुटता है मेरा भी अब टोले या बाजार मेँ-
मन के भद्दे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ

बहना कोई जल जाती है
सुन कर जान निकल जाती है
बेटी से है दुनिया फिर भी
दुनिया उसको छल जाती है
अच्छा होता जल जाती ये धरती ही इक बार मेँ-
मन के भद्दे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ

लोगोँ मेँ ईमान कहाँ है
नारी का सम्मान कहाँ है
घूम रहे पापी ऐसे अब
प्रश्न उठे भगवान कहाँ है
देर बहुत अंधेर बहुत है उसके भी दरबार मेँ-
मन के भद्दे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ

गीत- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri

पता-
वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी'
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
09919080399

rajnish manga 21-07-2014 11:03 PM

Re: गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...
 
आकाश जी, आपका यह गीत हमारे सारे समाज की पीड़ा व्यक्त करता नज़र आता है. क्या यही वो आज़ादी है जिसके लिये हज़ारों लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी थी और सलोने सपने देखे जाते थे. जिनके पास समस्याओं के समाधान होने चाहियें वह सिर्फ बयानबाजी के और कुछ नहीं कर रहे.

सोचने पर विवश कर देने वाले इस सुंदर गीत के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.

rafik 22-07-2014 09:38 AM

Re: गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...
 
आकाश जी,आपने समाज में फेले भद्दे लोगो पर सीधा वार किया है रजनीश जी की प्रतिक्रिया से सहमत हूँ !

vaibhav srivastava 24-07-2014 12:07 AM

Re: गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...
 
bhut bariya akash ji

आकाश महेशपुरी 26-08-2014 04:11 PM

Re: गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...
 
आदरणीय रजनीश माँगा जी! आपकी अनमोल प्रतिक्रिया के लिए अत्यन्त आभारी हूँ। सादर नमन्।

bindujain 22-10-2014 08:15 AM

Re: गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...
 
:bravo::bravo::bravo::bravo::bravo:

आकाश महेशपुरी 16-08-2017 06:07 PM

Re: गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...
 
संपादन के बाद-

गीत- मन के छोटे लोग बहुत...

बिन सोचे तुम खो मत जाना अनजाने के प्यार मेँ
मन के छोटे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ
सब पे ही विश्वास न करना
बहुत जरूरी डर के रहना
तेरी चिन्ता मेँ पल भर भी
नीँद न आती प्यारी बहना
दम घुटता है मेरा भी अब टोले या बाजार मेँ-
मन के छोटे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ
बहना कोई जल जाती है
सुन कर जान निकल जाती है
बेटी से है दुनिया फिर भी
दुनिया उसको छल जाती है
अच्छा होता जल जाती ये धरती ही इक बार मेँ-
मन के छोटे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ
लोगोँ मेँ ईमान कहाँ है
नारी का सम्मान कहाँ है
घूम रहे पापी ऐसे अब
प्रश्न उठे भगवान कहाँ है
देर बहुत अंधेर बहुत है उसके भी दरबार मेँ-
मन के छोटे लोग बहुत बच के रहना संसार मेँ
गीत- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri

पता-
वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी'
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
09919080399

rajnish manga 20-08-2017 07:54 AM

Re: गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...
 
समसामयिक चिंता एवम् सामजिक-मानवीय मूल्यों के विघटन का सुन्दर चित्रण. पुनः धन्यवाद, आकाश जी.

आकाश महेशपुरी 10-04-2018 08:14 PM

Re: गीत- मन के भद्दे लोग बहुत...
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 561584)
समसामयिक चिंता एवम् सामजिक-मानवीय मूल्यों के विघटन का सुन्दर चित्रण. पुनः धन्यवाद, आकाश जी.

हार्दिक आभार, आदरणीय!


All times are GMT +5. The time now is 03:57 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.