My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Religious Forum (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=33)
-   -   वीणावादिनि (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16445)

soni pushpa 12-02-2016 07:31 PM

वीणावादिनि
 
वर दे, वीणावादिनि वर दे !
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
भारत में भर दे !

काट अंध-उर के बंधन-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर;
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर
जगमग जग कर दे !

नव गति, नव लय, ताल-छंद नव
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;
नव नभ के नव विहग-वृंद को
नव पर, नव स्वर दे !

वर दे, वीणावादिनि वर दे।

rajnish manga 13-02-2016 06:40 AM

Re: वीणावादिनि
 
Quote:

Originally Posted by soni pushpa (Post 557385)
वर दे, वीणावादिनि वर दे !
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
भारत में भर दे !

काट अंध-उर के बंधन-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर;
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर
जगमग जग कर दे !

नव गति, नव लय, ताल-छंद नव
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;
नव नभ के नव विहग-वृंद को
नव पर, नव स्वर दे !

वर दे, वीणावादिनि वर दे।

अद्वितीय. विद्या की देवी से अपने देश और परिवेश के लिये ऐसी प्रार्थना प्रतिदिन यदि हर भारतवासी के हृदय से निकले तो देश स्वर्ग बन जाये. संकीर्णता न रहे, आपस में कोई भेदभाव न रहे, वैमनस्य समाप्त हो जाये और देश भर में एक नवीन ऊर्जा का संचार हो, इसी दिशा में हम सब कार्य करें. आइये वीणावादिनी के सम्मुख यही प्रार्थना ले कर जायें. बहुत सुंदर. इतनी श्रेष्ठ कविता शेयर करने के लिये आपका हार्दिक धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.


soni pushpa 13-02-2016 10:22 PM

Re: वीणावादिनि
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 557388)
अद्वितीय. विद्या की देवी से अपने देश और परिवेश के लिये ऐसी प्रार्थना प्रतिदिन यदि हर भारतवासी के हृदय से निकले तो देश स्वर्ग बन जाये. संकीर्णता न रहे, आपस में कोई भेदभाव न रहे, वैमनस्य समाप्त हो जाये और देश भर में एक नवीन ऊर्जा का संचार हो, इसी दिशा में हम सब कार्य करें. आइये वीणावादिनी के सम्मुख यही प्रार्थना ले कर जायें. बहुत सुंदर. इतनी श्रेष्ठ कविता शेयर करने के लिये आपका हार्दिक धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.


ji bhaai sahi kaha aapne sundar tippani ke liye hardik abhaar sah dhanywad bhaai


All times are GMT +5. The time now is 05:19 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.