My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Tech Talks (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=20)
-   -   अनचाहे फेसबुक फ्रेंड्स से बिना अनफ्रेंड क (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14171)

patrika 12-11-2014 02:49 PM

अनचाहे फेसबुक फ्रेंड्स से बिना अनफ्रेंड क
 

आपके ऎसे कई फ्रेंड्स हैं जो फेसबुक के कीड़े हैं। वे सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक सब कुछ फेसबुक पर अपडेट करते हैं। उनकी इतनी सारी अपडेट्स के चलते आपकी बाकी अपडेट्स शो नहीं हो पाती और न्यूज फीड में भी सबसे पहले उन्हीं का नाम आता रहता है। ऎसे में परेशान होना लाजमी है, लेकिन दोस्त होने के नाते आप उन्हें ना तो अपनी फ्रेंड लिस्ट से रिमूव कर सकते हैं और ना ही उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं। तो जनाब अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि फेसबुक ऎसे ही दोस्तों से बचने के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। जिससे आप उन्हें अनफॉलो भी कर सकते हैं और उन्हें इसका पता भी नहीं चलेगा।

इसके लिए आपको कुछ सैटिंग्स करनी होगी। जानिए स्टेप्स-
1. राइट साइड बिल्कुल कॉर्नर में दिए एरो पर क्लिक करें और उसमें से "न्यूज फीड सैटिंग्स" पर क्लिक करें।
2. इससे आपको एक नई स्क्रीन शो होगी, जिसमें उन फ्रेंड्स के नाम होंगे जिन्होंने पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा अपडेशन किए।
3. अब आप इसमें से उस फ्रेंड को "अनफॉलो" कर दें, जिसकी ज्यादा पोस्ट आपको परेशान कर रही हैं।
4. अनफॉलो करने पर आपको उस फ्रेंड की पोस्ट अपनी न्यूज फीड में नहीं दिखाई देगी और साथ ही आपके फ्रेंड को भी इस बारे में कुछ नहीं पता चलेगा।
5. इसके साथ ही न्यूज फीड सैटिंग्स में आप जिन लोगों को फेसबुक पर फॉलो कर रहे हैं और अनफॉलो कर चुके हैं, वह भी दिखाई देगी। अनफॉलो वाली लिस्ट में से आप अपने फ्रेंड को फिर से फॉलो भी कर सकते हैं।

इसके अलावा आप किसी विशेष पोस्ट को भी हाइड कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस पोस्ट के कॉर्नर में आ रहे ग्रे एरो पर क्लिक करना होगा। इस एरो पर क्लिक करने पर आपको कुछ ऑप्शंस दिखाई देंगे। जिसमें से आप उस पोस्ट को हाइड कर सकते हैं या उस फ्रेंड को पूरी तरह से अनफॉलो भी कर सकते हैं, वह भी बिना उन्हें अनफ्रेंड किए। फिलहाल यह नया फीचर डेस्कटॉप के लिए लॉन्च किया है। आने वाले कुछ हफ्तों में यह मोबाइल के लिए भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

rafik 12-11-2014 03:01 PM

Re: अनचाहे फेसबुक फ्रेंड्स से बिना अनफ्रेंड &a
 
सबसे पहले आपका फोरम पर स्वागत है ,आपने एक उतम जानकारी दी है ,उसके लिए मेरा धन्यवाद स्वीकार करे !

patrika 13-11-2014 10:54 AM

Re: अनचाहे फेसबुक फ्रेंड्स से बिना अनफ्रेंड &a
 
Why you remove link ?

rajnish manga 13-11-2014 02:57 PM

Re: अनचाहे फेसबुक फ्रेंड्स से बिना अनफ्रेंड &a
 
Quote:

Originally Posted by patrika (Post 539673)
Why you remove link ?


Rules of the Forum do not allow you to show an external link.

DevRaj80 04-12-2014 03:16 PM

Re: अनचाहे फेसबुक फ्रेंड्स से बिना अनफ्रेंड &a
 
moooooooooooooooooodyyy


All times are GMT +5. The time now is 01:45 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.