My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   264 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दम (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14193)

dipu 15-11-2014 06:21 PM

264 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दम
 
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...irat-kohli.jpg

विराट कोहली

टीम इंडिया के फ्यूचर कप्तान भी रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का दम रखते हैं।

1. जबरदस्त स्ट्राइक रेट

पिछले तीन सालों में विराट स्ट्राइक रेट के मामले में नंबर 2 पर रहे हैं। उन्होंने 71 वनडे पारियों में 96.39 के स्ट्राइक रेट से 3452 रन बनाए, जिसमें 13 सेंचुरी शामिल हैं। उनके 13 सैकड़ों में औसत स्ट्राइक रेट 116.70 का रहा।

2. तकनीक

विराट कोहली तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं। उनकी तकनीक फास्ट और स्पिन, दोनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ बेहतरीन रही है। तकनीक के मामले में उनकी तुलना सचिन तेंडुलकर और विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों से होती है।

3. कंसिस्टेंसी

पिछले तीन सालों में विराट से अधिक कंसिस्टेंट बैट्समैन नहीं रहा है। विराट कोहली का करियर औसत 50 प्लस है और उनकी सेंचुरी लगाते समय स्ट्राइक रेट हर बार 100 प्लस की रही है। करियर में अब तक लगाई 20 सेंचुरी का औसत स्ट्राइक रेट 113.07 रहा है।

4. स्टेमिना

विराट कोहली वर्ल्ड के बेस्ट मैच फिनिशर्स में शुमार हैं। वे अंत तक क्रीज पर टिककर टीम को जीत दिलाते हैं। 20 में से 7 सेंचुरी लगाते समय वे नाबाद रहे। यह उनके स्टेमिना को दर्शाता है।

dipu 15-11-2014 06:24 PM

Re: 264 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दम
 
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...har-dhawan.jpg

शिखर धवन

धवन ने पिछले साल ही साउथ अफ्रीका में 248 रन की पारी खेली। टेस्ट मैच में भी उन्होंने टी-20 स्टाइल में डेब्यू किया। धवन में रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने के सभी चार गुण नजर आते हैं।

1. जबरदस्त स्ट्राइक रेट

पिछले 2 सालों में शिखर धवन उन चुनिंदा चार बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने 100 प्लस के स्ट्राइक रेट से 5 या उससे अधिक वनडे शतक लगाए हैं। 2010 के बाद 2013 में हुई वापसी के बाद से उनका औसत स्ट्राइक रेट 92.86 का रहा।

2. तकनीक

शिखर धवन की तकनीक का लोहा पूर्व दिग्गज भी मानते हैं। उनकी तकनीक से प्रभावित होकर ही सिलेक्टर्स ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका दिया था। धवन ने सिर्फ भारतीय ही नहीं, विदेशी मैदानों पर भी कमाल दिखाया है। वनडे में बनाए 6 में से तीन शतक उन्होंने इंडिया से बाहर बनाए। यह उनकी सॉलिड टेक्नीक का प्रमाण है।

3. कंसिस्टेंसी

करियर की 6 वनडे सेंचुरी में धवन का स्ट्राइक रेट 105.06 का रहा। करियर की 48 वनडे पारियों में से 17 में उन्होंने 50 का आंकड़ा पार किया है।

4. स्टेमिना

शिखर धवन लंबी पारियां खेलने का माद्दा रखते हैं। रोहित से पहले वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड धवन ने ही तोड़ा था। यह उनकी फिटनेस को दर्शाता है।

dipu 15-11-2014 06:26 PM

Re: 264 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दम
 
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...e-villiers.jpg

एबी डिविलियर्स

पिछले तीन सालों में जिस बल्लेबाज ने बेस्ट स्ट्राइक रेट और औसत से रन बनाए हैं, वह हैं डिविलियर्स। साउथ अफ्रीका का यह धुरंधर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जरूरी चारों पैमानों पर खरा उतरता है।

1. जबरदस्त स्ट्राइक रेट

नवंबर 2011 से अब तक स्ट्राइक रेट के मामले में डिविलियर्स अव्वल हैं। उन्होंने 51 पारियों में 104.13 का स्ट्राइक रेट बनाए रखा। सेंचुरी लगाते समय उनकी बल्लेबाजी और पैनी हुई और उन्होंने 119.50 के स्ट्राइक रेट से 5 सेंचुरी बनाई। डिविलियर्स हार्ड हिटर हैं और तेजी से रन बनाने का दमखम रखते हैं।

2. तकनीक

ऐसा नहीं कि डिविलियर्स सिर्फ बल्ला भांजकर रन बनाते हैं। उनकी बैटिंग में ट्रेडिशनल तकनीक के साथ ही अनऑर्थोडॉक्स स्टाइल का शानदार मिक्स नजर आता है। वे एक घुटने पर आकर बेहतरीन छक्के लगाते हैं। उनकी बैटिंग में तकनीक की खूबसूरती नजर आती है।

3. कंसिस्टेंसी

डिविलियर्स की कंसिस्टेंसी गजब की रही है। उन्होंने वनडे करियर में अब तक 18 सैकड़े जड़े हैं, जिनमें उनकी स्ट्राइक रेट 120.10 की रही है। 10 से अधिक सेंचुरी लगाते हुए बेस्ट स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों में वे सिर्फ इंडिया के वीरेंद्र सहवाग से पीछे हैं।

4. स्टेमिना

डिविलियर्स लंबी पारियां खेलने का दम रखते हैं। टेस्ट और वनडे, दोनों में उनका औसत 50 प्लस का है। वे टेस्ट में नाबाद 278 रन की पारी खेल चुके हैं। डिविलियर्स की फिटनेस उन्हें रोहित शर्मा का स्कोर पीछे छोड़ने के लिए क्वालिफाई करवाती है।

dipu 15-11-2014 06:27 PM

Re: 264 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दम
 
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...nn-maxwell.jpg

Batsmen Who Can Break Rohit Sharma 264 Runs World Record

ग्लेन मैक्सवेल

क्रिकेट वर्ल्ड की नई सनसनी ग्लेन मैक्सवेल के पास अनुभव फिलहाल कम है, लेकिन उनकी तकनीक और स्टेमिना उन्हें रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए क्वालिफाई करते हैं।

मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई एकादश में फिलहाल 5वें या छठे क्रम पर खेलते हैं। यदि उन्हें बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन दिया जाए तो वे रोहित शर्मा, विराट कोहली और सचिन तेंडुलकर जैसी पारियां खेल सकते हैं।

1. तकनीक

मैक्सवेल की तकनीक का नमूना इस साल आईपीएल में देखने को मिला। उन्होंने सिर्फ गेंद की ताबड़तोड़ पिटाई नहीं की, बल्कि तकनीक के साथ बिना अधिक मेहनत के रन बटोरे। वे तकनीक के साथ पावरफुल स्ट्रोक खेलने की क्षमता रखते हैं।

2. जबरदस्त स्ट्राइक रेट

मैक्सवेल ने अब तक कुल 33 वनडे मैच खेले हैं, लेकिन उनकी 32 पारियों में उन्होंने तेजी के साथ रन बटोरे। 5वें व 6वें क्रम पर खेले मैक्सवेल ने 121.99 के स्ट्राइक रेट से 8 पचासे जड़े। उनका हाई स्कोर 93 रन का रहा है।

यदि उन्हें ऑर्डर में प्रमोशन मिलता है तो वे बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं।

35 बॉलों में पचासा

मैक्सवेल को अब तक कुल एक मैच में ओपनिंग करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 145.71 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 51 रन बनाए। 1 फरवरी, 2013 को पर्थ में हुए वेस्ट इंडीज के विरुद्ध वनडे में उन्होंने कुल 35 गेंदों में 9 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने कुल 71 रन का लक्ष्य था, जिसे मैक्सवेल ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से कुल 9.2 ओवरों में हासिल करवा दिया था।


All times are GMT +5. The time now is 01:41 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.