इतिहास में आज का दिन
इतिहास में आज का दिन आज के दिन घटने वाली घटनाओं का संग्रह |
Re: इतिहास में आज का दिन
१६ जनवरी --16 जनवरी
16 जनवरी सन 1846 ईसवी को मौक्सिको पर अमरीका के आक्रमण के साथ ही इन दोनों देशों के बीच दो दिवसीय युद्ध आरंभ हुआ। इस आक्रमण के लिए अमरीका ने यह बहाना बनाया था कि मौक्सिको में अमरीकी पलायनकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जबकि वास्तव में अमरीका मैक्सिको के एक भाग विशेषकर टेक्सास राज्य को अपने अधिकार में लेने के प्रयास में था। इस युद्ध के अंत तक अमरीका ने मैक्सिको के टेक्सास, नवाडा,यूटा, आरीज़ोना और न्यू मैक्सिको पर अधिकार कर लिया। |
Re: इतिहास में आज का दिन
16 जनवरी सन 1889 ईसवी को मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म हुआ। यह महान अध्ययनकर्ता बाल्यकाल में ही नेत्रहीन हो गये थे किंतु अपनी तेज़ बुद्धि के प्रयोग से उन्होंने सन 1918 तक मिस्र और फ़्रांस के विश्वविद्यालयों से डॉक्ट्रेट की डिग्री प्राप्त की। फिर वे सांस्कृतिक कार्यों में लग गये और उन्होंने सराहनीय प्रयास किये। उनके प्रयासों में मिस्र के इसकन्दरिया और उसयूत विश्वविद्यालयों की स्थापना का नाम लिया जा सकता है। ताहा हुसैन कुछ समय तक मिस्र के संस्कृति मंत्री भी रहे। उनहोंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखी हैं।
|
Re: इतिहास में आज का दिन
16 जनवरी सन 1920 ईसवी को अमरीका में अलकोहल बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके साथ ही इस देश में प्रतिबंध का काल आरंभ हुआ।
|
Re: इतिहास में आज का दिन
16 जनवरी सन 1992 ईसवी को अलजीरिया के नेता मोहम्मद बू ज़ियाफ़ स्वेदश लौटे और उन्हें 5 सदस्यीय राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष के रुप में शपथ दिलायी गयी। उन्हें देश निकाला देकर फ़्रांस भेज दिया गया था जहॉ उन्होंने 27 वर्ष बिताये।
|
Re: इतिहास में आज का दिन
16 जनवरी सन 2002 ईसवी को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।
|
Re: इतिहास में आज का दिन
16 जनवरी सन 1865 ईसवी को फ्रांस के लेखक और दर्शनशास्त्री पियर जोज़फ़ प्राउडहोन का निधन हो गया वे वर्ष 1809 ईसवी में एक ग़रीब परिवार में जन्मे। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने एक पुस्तक लिखी जिसका शीर्षक है स्वामित्व क्या है? इस पुस्तक से उन्हें बड़ी ख्याति मिली। प्राउडहोन हालांकि सोशलिस्ट विचार के लेखक थे किंतु स्वतंत्रता के प्रबल पक्षधर भी समझे जाते थे। उनका विचार था कि सरकार तथा सम्पत्ति का स्वामित्व ही सारे झगड़े की जड़ है। यह फ्रांसीसी लेखक मज़दूरों के अधिकारों के रक्षक थे। उन्होंने न्याय क्रान्ति और गिरजाघर में, ग़रीबी का तर्क आदि उनकी प्रख्यात पुस्तकें हैं।
|
Re: इतिहास में आज का दिन
26 दैय सन 1357 हिजरी शम्सी को ईरान में जनता के विरोध प्रदर्शनों में तीव्रता आ जाने के बाद पहलवी शासन श्रृंखला का अंतिम शासक मोहम्मद रज़ा पहलवी उपचार के बहाने ईरान से भाग निकला। सन 1320 हिजरी शम्सी को उस समय वह सत्ता में आया जब उसके पिता रज़ा शाह को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी का साथ देने के कारण ब्रिटेन ने देश निकाला दे दिया। मोहम्मद रज़ा शाह के ईरान से भागने के बाद अमरीका और ब्रिटेन ने मिलकर ईरान में जनता का दमन आरंभ करवाया और शाह फिर से ईरान लौटा। इस प्रकार वह ईरान में अमरीका तथा ब्रिटेन की नीतियों को लागू करने का साधन बन गया।
|
Re: इतिहास में आज का दिन
17 जनवरी
17 जनवरी वर्ष 1841 ईसवी को ब्रिटेन के पर्वतारोही जार्ज एवरेस्ट ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी का पता लगाया। इस चोटी का नाम इसके बाद एवरेस्ट रख दिया गया। जार्ज एवरेस्ट इस 8848 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ने में सफल नहीं हो सके थे। वर्ष 1953 में भारत और ब्रिटेन के दो पर्वतारोही इस चोटी की ऊंचाई तक पहुंचने में सफल हुए। एवरेस्ट चोटी हिमालय पवर्त में स्थित है। |
Re: इतिहास में आज का दिन
17 जनवरी सन 1860 ईसवी को रूस के लेखक आन्तवन चेख़ोफ का जन्म हुआ। वे एक ग़रीब परिवार में पले बढ़े और बचपन तथा जवानी कठिनाइयों में बितायी किन्तु इसके बावजूद उन्होंने मास्को विश्वविद्यालय में चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा पूरी की। बचपने से ही उन्हें लेखन से लगाव था। वे उस समय के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लेख लिखते थे। सन 1902 ईसवी में जर्मनी में उनका निधन हुआ
|
All times are GMT +5. The time now is 03:45 PM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.