My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   The Lounge (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=9)
-   -   चाणक्य नीति (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=7294)

bindujain 04-04-2013 06:10 PM

चाणक्य नीति
 
ये 4 काम बिना शर्म किए करेंगे तो आप भी फायदें में रहेंगे
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai...nakya-niti.jpg
ऐसा माना जाता है कि बेशर्म होना बुरी बात है लेकिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिनमें शर्म करने पर नुकसान होना निश्चित है। आचार्य चाणक्य ने 4 ऐसे काम बताए हैं जिन्हें करने में हमें कभी शर्म नहीं करना चाहिए।

bindujain 04-04-2013 06:11 PM

Re: चाणक्य नीति
 
ये 4 काम बिना शर्म किए करेंगे तो आप भी फायदें में रहेंगे
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai...akya-niti1.jpg
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि-
धनधान्यप्रयोगेषु विद्वासंग्रहणे तथा।
आहारे व्यवहारे च त्यक्तलज्ज: सुखी भवेत्।।
इस श्लोक में आचार्य कहते हैं कि जो भी व्यक्ति धन से संबंधित कार्यों में शर्म करता है उसे धन हानि का सामना करना पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति हमें उधार दिया गया पैसा वापस लेना है और हम शर्म के कारण उससे पैसा मांग नहीं रहे हैं तो यह निश्चित है कि धन हानि होगी। अत: कभी भी धन से संबंधित कार्यों में शर्म नहीं करना चाहिए। धन के साथ अन्य किसी वस्तु के लेन-देन में भी शर्म नहीं करना चाहिए।

bindujain 04-04-2013 06:13 PM

Re: चाणक्य नीति
 
ये 4 काम बिना शर्म किए करेंगे तो आप भी फायदें में रहेंगे
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai...akya-niti2.jpg
इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति भोजन करने में शर्म करता है तो वह भूखा ही रह जाएगा। यदि कोई व्यक्ति किसी रिश्तेदार या मित्र के यहां भोजन करता है और वहां शर्म के कारण पेटभर खाना नहीं खाता है तो उसे भूखा रहना पड़ता है। हम जहां भी खाना खाए पेटभर खाएं, खाने में कभी भी शर्म नहीं करना चाहिए

bindujain 04-04-2013 06:14 PM

Re: चाणक्य नीति
 
ये 4 काम बिना शर्म किए करेंगे तो आप भी फायदें में रहेंगे

http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai...akya-niti3.jpg

आचार्य कहते हैं कि अच्छा विद्यार्थी वही है जो बिना शर्म किए अपने गुरु से सभी जिज्ञासाओं का उत्तर प्राप्त करता है। शिक्षा प्राप्त करने में जो व्यक्ति शर्म करता है वह अज्ञानी ही रह जाता है। विद्यार्थी को पढ़ाई करते समय शर्म न करते हुए सभी प्रश्नों के उत्तर गुरु से प्राप्त कर लेना चाहिए। जिससे भविष्य में किसी विषय में अज्ञानी होने की स्थिति से बचा जा सके।

bindujain 04-04-2013 06:15 PM

Re: चाणक्य नीति
 
ये 4 काम बिना शर्म किए करेंगे तो आप भी फायदें में रहेंगे

http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnai...akya-niti4.jpg
बुद्धिमान और मूर्ख व्यक्ति के संबंध में एक अन्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि किसी मूर्ख व्यक्ति के लिए किताबें उतनी ही उपयोगी हैं जितना कि एक अंधे व्यक्ति के लिए आईना उपयोगी। जिस प्रकार किसी अंधे व्यक्ति के आईना व्यर्थ है, उसका कोई उपयोग नहीं है। कोई भी अंधा व्यक्ति जब कुछ देख ही नहीं सकता तो उसके लिए आईना किसी भी प्रकार से उपयोगी नहीं हो सकता। ठीक इसी प्रकार किसी भी मूर्ख व्यक्ति के लिए किताबें या ज्ञान की बात भी फिजूल ही है। क्योंकि मूर्ख व्यक्ति ज्ञान की बातों पर भी तर्क-वितर्क करते हैं और उन्हें समझ नहीं पाते।

bindujain 04-04-2013 06:16 PM

Re: चाणक्य नीति
 
ये 4 काम बिना शर्म किए करेंगे तो आप भी फायदें में रहेंगे

http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai...akya-niti5.jpg
आचार्य चाणक्य के अनुसार मूर्ख व्यक्ति अक्सर कुतर्क में ही समय नष्ट करते रहते हैं जबकि बुद्धिमान व्यक्ति ज्ञान को ग्रहण कर उसे अपने जीवन में उतार लेते हैं। ऐसे में बुद्धिमान लोग तो जीवन में कुछ उल्लेखनीय कार्य कर लेते हैं लेकिन मूर्ख व्यक्ति का जीवन कुतर्क करने में ही निकल जाता है। मूर्ख व्यक्ति को कोई भी समझा नहीं सकता है अत: बेहतर यही होता है कि उनसे बहस न की जाए, ना ही उन्हें समझाने का प्रयास किया जाए।
किसी भी मूर्ख व्यक्ति के सामने ज्ञान की किताबों का ढेर लगा देने से भी वह उनसे कुछ भी ग्रहण नहीं कर पाएगा। उनके लिए किताबें मूल्यहीन ही है और किताबों में लिखी ज्ञान की बातें फिजूल है। अत: किसी भी मूर्ख व्यक्ति को समझाने में अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए।

jai_bhardwaj 04-04-2013 08:35 PM

Re: चाणक्य नीति
 
उत्तम सूत्र ............धन्यवाद बन्धु।

bindujain 04-04-2013 09:50 PM

Re: चाणक्य नीति
 
पुरुष ऐसी स्त्रियों से दूर रहेंगे तो हमेशा फायदे में रहेंगे

http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai..._sad_man_2.jpg

हमारे आसपास कई तरह लोग रहते हैं। कुछ हमारे रिश्तेदार हैं तो कुछ हमारे मित्र हैं। कुछ नौकर हैं तो कुछ अनजान लोग। इन लोगों में स्त्री और पुरुष दोनों ही शामिल रहते हैं। सभी का अलग-अलग स्वभाव होता है।
यहां दिए गए फोटो में जानिए आचार्य चाणक्य के अनुसार पुरुष को कैसी स्त्री से हमेशा दूर रहना चाहिए, यदि ऐसी स्त्री से दूर ना रहे तो क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं...

bindujain 04-04-2013 09:52 PM

Re: चाणक्य नीति
 
पुरुष ऐसी स्त्रियों से दूर रहेंगे तो हमेशा फायदे में रहेंगे

http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai...nakya_niti.jpg

आचार्य चाणक्य कहते हैं-
दुष्टा भार्या शठं मित्रं भृत्यश्चोत्तरदायक:।
स-सर्पे च गृहे वासो मृत्युरेव न संशय:।।
आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक में बताया है कि पुरुष को किसी भी स्त्री से संपर्क करते समय या किसी भी प्रकार का व्यवहार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही व्यक्ति को मित्र, नौकर और घर के संबंध में भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा जीवन मृत्यु के समान भी सकता है

bindujain 04-04-2013 09:54 PM

Re: चाणक्य नीति
 
पुरुष ऐसी स्त्रियों से दूर रहेंगे तो हमेशा फायदे में रहेंगे

http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai...398_friend.jpg

आचार्य चाणक्य कहते हैं जिन लोगों के मित्र कपटी स्वभाव के होते हैं वे कभी भी बड़ी परेशानियों में घिर सकते हैं। कपटी लोग मित्रों से भी कपट कर सकते हैं। अत: कपट करने वाले और दूसरों का बुरा करने वालों से मित्रता नहीं करना चाहिए। यदि आपके आसपास भी ऐसे लोग हैं तो आपको हमेशा सावधान रहना चाहिए।


All times are GMT +5. The time now is 07:24 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.