My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Religious Forum (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=33)
-   -   क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=6844)

rajnish manga 16-02-2013 02:40 PM

क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
इस बार हम भगवान श्री कृष्ण के जीवन के बारे में प्रश्नोत्तरी ले कर आये हैं. आशा है आप इसमें रुचिपूर्वक भाग लेंगे और अधिक से अधिक प्रश्नों के उत्तर देंगे.

परिवार / प्रश्न
१. कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ किन्तु पालन पोषण गोकुल में हुआ. उनके पालन पोषण करने वाले माता पिता कौन थे?
२. देवकी, जो वासुदेव की १२ पत्नियों में से एक थीं, ने कृष्ण को जन्म दिया. बलराम की माता का नाम बताये?
३. आस्ति या हेति कौन थी?
४. कृष्ण की बड़ी बहन का नाम बताएं?
५. अर्जुन की पत्नी सुभद्रा का कृष्ण से क्या सम्बन्ध था?
६. कृष्ण और बलराम का मित्र उद्धव बलवान भी था और सुन्दर भी. कृष्ण के साथ उसका क्या सम्बन्ध था?

agyani 16-02-2013 11:28 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
नये सूत्र की बधाई स्वीकारेँ रजनीश जी।

1- नन्द महाराज और माता यशोदा ,
2- रोहिणी ,
3 - पता नही,
4 - सुभद्रा,
5 - बहन ,
6 - चचेरा भाई,

rajnish manga 17-02-2013 03:41 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Quote:

Originally Posted by agyani (Post 233203)
नये सूत्र की बधाई स्वीकारेँ रजनीश जी।

1- नन्द महाराज और माता यशोदा ,
2- रोहिणी ,
3 - पता नही,
4 - सुभद्रा,
5 - बहन ,
6 - चचेरा भाई,

:bravo:

काफी अच्छा प्रयास रहा आपका प्र. 1,2,6 के उत्तर सही हैं.

प्र. 3,4,5 के सही उत्तर नहीं मिल पाए.

एक बार पुनः उत्तर ढूँढने की कोशिश करें

rajnish manga 18-02-2013 02:21 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 233029)
इस बार हम भगवान श्री कृष्ण के जीवन के बारे में प्रश्नोत्तरी ले कर आये हैं. आशा है आप इसमें रुचिपूर्वक भाग लेंगे और अधिक से अधिक प्रश्नों के उत्तर देंगे.

परिवार / प्रश्न
१. कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ किन्तु पालन पोषण गोकुल में हुआ. उनके पालन पोषण करने वाले माता पिता कौन थे?
२. देवकी, जो वासुदेव की १२ पत्नियों में से एक थीं, ने कृष्ण को जन्म दिया. बलराम की माता का नाम बताये?
३. आस्ति या हेति कौन थी?
४. कृष्ण की बड़ी बहन का नाम बताएं?
५. अर्जुन की पत्नी सुभद्रा का कृष्ण से क्या सम्बन्ध था?
६. कृष्ण और बलराम का मित्र उद्धव बलवान भी था और सुन्दर भी. कृष्ण के साथ उसका क्या सम्बन्ध था?

उत्तर

१. नन्द व यशोदा
(ज्ञानी जी द्वारा सही उत्तर दिया गया)
२. रोहिणी
(ज्ञानी जी द्वारा सही उत्तर दिया गया)
३. कंस की माता
४. अनम्सा
५. सौतेली बहन थी
(बाद में संपादित/ ज्ञानी जी द्वारा सही उत्तर दिया गया)
६. वह कृष्ण के चाचा देवभाग का पुत्र था
(ज्ञानी जी द्वारा सही उत्तर दिया गया)

rajnish manga 18-02-2013 02:28 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
जन्म और शैशव / प्रश्न

१. कृष्ण का अवतार मथुरा के अत्याचारी राजा कंस के वध के निमित्त हुआ था. कंस के जन्म की पृष्ठ भूमि के बारे में बताएं?

२. कंस की (मथुरा की) राजधानी का नाम बताएं जहाँ कृष्ण का जन्म हुआ?

३. कंस के कारागार में कृष्ण की अदला बदली किससे की गई?

jeet 18-02-2013 04:48 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 234105)

( 1 )...........( इस के लिए तो विस्तार से लिखना पडेगा )
( 2 ) कृष्णा जी का जन्म मथुरा मे ही (कारावास मे ) हुआ था
( 3 ) योग माया

agyani 18-02-2013 10:02 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
रजनीश जी , क्षमा करियेगा । पोस्ट सँख्या 2. मे प्रश्न क्रमाँक 5. का जवाब " बहन " क्या सही नही है ? आपसे विनम्र अनुरोध है कि पोस्ट सँख्या 4. को भी पुन: देखे।

Dark Saint Alaick 19-02-2013 01:44 AM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 234105)
जन्म और शैशव / प्रश्न

१. कृष्ण का अवतार मथुरा के अत्याचारी राजा कंस के वध के निमित्त हुआ था. कंस के जन्म की पृष्ठ भूमि के बारे में बताएं?

२. कंस की (मथुरा की) राजधानी का नाम बताएं जहाँ कृष्ण का जन्म हुआ?

३. कंस के कारागार में कृष्ण की अदला बदली किससे की गई?

रजनीशजी, क्षमा करें कि मुझे प्रश्न संख्या तीन गलत लगता है, क्योंकि कंस के राज्य का नाम 'वृष्णि' था, जिसकी मथुरा राजधानी थी। :think:

Dark Saint Alaick 19-02-2013 01:57 AM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 234104)
३. कंस की माता

कंस की मां का शुभ नाम पद्मावती था।

rajnish manga 19-02-2013 11:26 AM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Quote:

Originally Posted by agyani (Post 234200)
रजनीश जी , क्षमा करियेगा । पोस्ट सँख्या 2. मे प्रश्न क्रमाँक 5. का जवाब " बहन " क्या सही नही है ? आपसे विनम्र अनुरोध है कि पोस्ट सँख्या 4. को भी पुन: देखे।

:bravo:

ज्ञानी जी, आपका आभारी हूँ कि आपने मेरी त्रुटि की और इशारा किया. दरअसल, प्रश्न 5 का उत्तर लिखने से छूट गया था. उसका पूरा उत्तर था सौतेली बहन. आपका उत्तर 'बहन' भी ठीक है.

प्रश्न 4 का उत्तर अनम्सा या अनाम्सा है.

मूल पृष्ठ पर प्रश्न पांच का उत्तर सही कर दिया गया है.

All times are GMT +5. The time now is 05:25 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.