My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   रोचक सत्य :......... (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=12410)

Dr.Shree Vijay 26-03-2014 12:28 PM

रोचक सत्य :.........
 

सर्व प्रथम इस कड़ी में पेश हैं :-
बकरे - बकरी से जुड़े 101 रोचक सत्य,
जिन्हें जान कर आप हैरत में पड़ जाएंगे ...!

http://images.jagran.com/images/06pkr2-c-2.jpg


Dr.Shree Vijay 26-03-2014 12:34 PM

Re: रोचक सत्य :.........
 


प्राचीन समय से इंसान के पास रहने वाली बकरी आज भले ही दूर दिखाई देती हो, लेकिन शायद ही आपको इसके बारे में ऐसी जानकारियां होंगी जो यह साबित करती है कि बकरी का आज भी इंसान से बेहद करीबी रिश्ता है। बकरी तो हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु ही है।

अमेरिका के एक राष्ट्रपति का बेटा तो व्हाइट हाउस में ही दो बकरियां रखता था। आज गूगल जैसी कंपनी अपने ऑफिस में किराए की बकरियां मंगाता है।

यहां बकरी से जुड़े 101 फैक्ट आपको आश्चर्य और विस्मय की दुनिया में ले जाएंगे। क्या आपको यह पता है कि एक बकरी की कीमत 1 करोड़ 21 लाख 50 हजार (194,547.20 डॉलर) भी हो सकती है।

पूरी दुनिया में बकरी की कितनी प्रजातियां हो सकती है? भारत का कौन सा पड़ोसी देश है, जिसके पास दुनिया में सबसे अधिक बकरियां हैं। दुनिया में सबसे अधिक दूध किस जानवर का पीया जाता है और कितने फीसदी।

बकरी एक दिन में अपने जबड़ों को दिन में कितने हजार बार चलाती है? साबुन में बकरी के दूध का उपयोग किसलिए किया जाता था? जैसे तमाम रोचक सवालों के जवाब आपको यहां मिल सकेंगे :.........



साभार :.........


Dr.Shree Vijay 26-03-2014 12:37 PM

Re: रोचक सत्य :.........
 


1- सभी बकरियों (गॉट) के सींग नहीं होते हैं।
2- पूरी दुनिया में लगभग 450 मिलियन बकरियां हैं।
3- मेल और फीमेल बकरी के दाढ़ी होती है।
4- बकरी का मांस सबसे कम चर्बी वाला रेड मीट है।
5- बकरी का दूध स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर माना जाता है :.........



साभार :.........


Dr.Shree Vijay 26-03-2014 12:38 PM

Re: रोचक सत्य :.........
 


6- मारखोर प्रजाति की बकरी पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है।
7- बकरियों के सींग अलग-अलग दिशा में बढ़ते हैं और इनका पैटर्न भी अलग है।
8- बकरियों की विभिन्न प्रजातियों का उपयोग दूध, मांस, ऊंन के लिए होता है।
9- बकरी का मांस अमेरिका के अतिरिक्त दुनिया में सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
10- सबसे महंगी बकरी की ब्रिकी 194,547.20 डॉलर में बिकी थी :.........



साभार :.........


Dr.Shree Vijay 26-03-2014 12:41 PM

Re: रोचक सत्य :.........
 


11-लोग बकरी को कभी-कभी पिल्ले या बिल्ली के बच्चे की पालते हैं।
12- बकरियां कुछ भी देखने के लिए बहुत ही उत्सुक होती हैं।
यदि आप कुछ करते हैं तो वे आपको विचित्र तरीके से देखती हैं।

13- कहीं-कहीं कुछ लोग बकरियों से बच्चों की छोटी गाडिय़ां खिंचवाते हैं।
14- बकरी का मेमना जब पैदा होता है,
तब उसके सींग नहीं होते हैं लेकिन कुछ ही हफ्तों के बाद ये बढऩे लगते हैं।

15- न्यूबियन बकरी अमेरिका के डेयरीफार्मों में खूब मिलती है :.........



साभार :.........


Dr.Shree Vijay 26-03-2014 12:43 PM

Re: रोचक सत्य :.........
 


16- बकरियां बहुत ही फुर्तीली होती हैं।

17- रेसिंग हॉर्स का अकेलापन दूर करने के लिए उनके पास बकरियों को रखा जाता है।

18- गेटिंग समवन्स गॉट एक मुहावरा भी है।

19- बकरियों के सिर्फ नीचे के जबड़े में दांत होते हैं और ऊपर सिर्फ मसूढ़।

20- बकरी और अन्य पशुओं की तरह चटोर होती है :.........



साभार :.........


Dr.Shree Vijay 26-03-2014 12:45 PM

Re: रोचक सत्य :.........
 


21- बकरियों का रंग कई तरह का होता है, इसमें वे जेट ब्लैक से लेकर नीले रंग तक की होती हैं।
22- दस्ताने बकरी की खाल से बनाए जाते हैं, ये कॉफी साफ्ट होते हैं लेकिन मजबूत भी रहते हैं।
23- बकरियां भी कुछ आवाज में उच्चारण करती हैं।
24- मेमना को अपनी मां के आगे-पीछे उछल-कूद करना पसंद होता है, जब बकरी बैठी या लेटी होती है।

25- बकरी की आंखें गोलाकार होने की बजाय लंबाई में होती हैं, इससे वह सतह को दूर तक अधिक देखने में सक्षम होती है :.........



साभार :.........


Dr.Shree Vijay 26-03-2014 12:46 PM

Re: रोचक सत्य :.........
 


26- परंपरागत एक पहाड़ी बकरी भेड़ से अधिक मिलती-जुलती है।
यह सामान्य बकरी को बहुत अलग होती है।

27- बकरियां टिन के कनस्तर में नहीं खाती हैं।

28- बकरी का मालिक हमेशा अपने इस पशुधन पर नजर नहीं रखता है।

29- कुछ बकरियों की ठोढ़ी में स्किन का एक बंडल होता लेकिन इसका फंक्शन कुछ भी नहीं है।

30- अधिकतर बकरियों को घास चरना पसंद है :.........



साभार :.........


Dr.Shree Vijay 26-03-2014 12:48 PM

Re: रोचक सत्य :.........
 


31- जो भी इंसान बकरी का पालन पोषण करते हैं, बकरी उसके प्रति वफादार हो जाती हैं।
बकरियां अपने मालिक को बहुत प्यार करती हैं।

32- बकरियों को भीगना बिल्कुल भी पसंद नहीं है वह चाहे बारिश हो या भरा हुआ पानी।

33- बकरी का फर धूल और पानी प्रतिरोधी है।

34- बकरी घास का ऊपरी हिस्सा खाना पसंद करती है।

35- बकरियों की प्रतिरोध करने की क्षमता अब घटती जा रही है :.........



साभार :.........


Dr.Shree Vijay 22-04-2014 09:48 PM

Re: रोचक सत्य :.........
 

बकरे के उगे थन, देने लगा दूध! :

आपने बकरी को तो दूध देते जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपने ये बात बकरे के बारे में सुनी है. लेकिन यह सच है कि इस दुनिया में एक अनोखा बकरा है जिससें उसका मालिक रोज बकरियों की तरह उससें दूध निकाल रहा है. यह दूध देने वाला बकरा सऊदी अरब में है जो एकबार बीमार होने के बाद बकरियों की तरह दूध देने लग गया. बकरे के दूध देने की इस अनोखी घटना को वहां के सभी प्रमुख समाचार पत्रों ने भी प्रमुखता से छापा है. हुआ यूं कि इस दूध देने वाले बकरे के पीछ एक कहानी है.

दूध देने वाले इस बकरे के मालिक जैद अली शम्मारी के कहना है कि कुछ दिन पहले यह बीमार पड़ गया था तथा अक्सर जमीन पर ही बैठा रहता था.

लेकिन एक दिन जब इस बकरे को जमीन से उठाकर उसके नीचे की जगह साफ करने की कोशिस की तो देख कर चौंक गए.जैद का कहना है कि उन्होने देखा की बकरे के नीचे की जमीन गीली हो गई थी, ऐसा लगा जैसे दूध गिरा हो. फिर उन्होने गौर से देखा तो पता चला कि बकरे के थन उग आए हैं और उनमें दूध भरा है. जिसके बाद उन्होने बकरे का दूध निकालना शुरू कर दिया.

दूध देने वाले इस अनोखे बकरे की खबर सुनकर कई ग्राहक उसें खरीदने भी आ चुके हैं लेकिन जैद न साफ तौर कह दिया कि वो इस अनोखे बकरे को नहीं बेचेगें.

:.........



साभार :.........



All times are GMT +5. The time now is 10:02 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.