My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Healthy Body (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=26)
-   -   आँखों का रखे खयाल (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14735)

soni pushpa 26-03-2015 03:41 PM

आँखों का रखे खयाल
 
आंखों का रखें .... खयाल ....( इन्टरनेट के माध्यम से ) ...

कंप्यूटर या लैपटॉप पर देर तक काम करने से हमारी आंखें बहुत थक जाती हैं और खुश्क हो जाती हैं। कुछ आसान तरीकों की मदद से इससे बचा जा सकता है।

बेहतर स्क्रीन : स्मार्टफोन, लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करने के इस युग में हमारी आंखों पर बहुत जोर पड़ता है। ऐसे में स्क्रीन का उच्च क्वालिटी का और साफ होना बेहद जरूरी है ताकि आंखों पर ज्यादा दबाव ना पड़े। स्क्रीन अगर बड़ी हो तो और भी अच्छा है।

अच्छा माहौल : काम करते समय कमरे का तापमान बहुत अधिक नहीं होना चाहिए। कमरे में थोड़ी नमी हो तो आंखों में खुश्की नहीं होती है। काम करने के कमरे में सिगरेट नहीं पीनी चाहिए।

ज्यादा पानी पिएं : चेहरे और आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलना जरूरी है। आंखों को 10 मिनट का आराम दें, पानी पिएं और थोड़ी देर खिड़की से बाहर देखें। हरियाली देखना आंखों के लिए अच्छा है।

खुश्क आंखों में खुजली : नमी की कमी से आंखों में ना सिर्फ खुजली होती है बल्कि लाली और जलन भी हो सकती है। काम करते समय आंखों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं।

आंखों को आराम दें : काम करते समय इस बात का ख्याल रहे कि आंखों को हर एक घंटे बाद थोड़ी देर का ब्रेक देना जरूरी है। अपनी जगह से उठें थोड़ा दूर चक्कर लगाएं और काम से दिमाग हटाएं।

कॉन्टैक्ट लेंस : कॉन्टैक्ट लेंस के साथ काम करना भी आंखों के लिए दबाव बढ़ाता है। अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं तो हफ्ते में एक बार चश्मा पहनने की कोशिश करें ताकि आंखों को ब्रेक मिल सके।

डॉक्टर से संपर्क करें : आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज ना करें। फिर चाहे वह आंखों से पानी आने की समस्या हो या आंखों में खुश्की, जलन या खुजली। समस्या बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क क

rajnish manga 28-03-2015 07:03 AM

Re: आँखों का रखे खयाल
 
प्रतिदिन के जीवन में आँखों की देखभाल कैसे की जाये, इस बारे में आपने बहुत अच्छे सुझाव व जानकारी दी है. बहुत बहुत धन्यवाद, सोनी जी.



rafik 01-05-2015 12:10 AM

Re: आँखों का रखे खयाल
 
Bahut achchhi posts v jankari

soni pushpa 01-05-2015 11:21 PM

Re: आँखों का रखे खयाल
 
Quote:

Originally Posted by rafik (Post 550874)
bahut achchhi posts v jankari

बहुत बहुत धन्यवाद भाई आपको ये पोस्ट अछि लगी ...

soni pushpa 22-01-2016 11:28 PM

Re: आँखों का रखे खयाल
 
Quote:

Originally Posted by simba1211 (Post 557135)
yes,

but nowadays very one is busy either with phone or mobile with work or without work.
The sea of knowledge internet has made everyone occupied for the knowledge they may not even need.

आपकी बात सही है किन्तु इन चीजो के उपयोग के बावजूद हम थोडा ख्याल रखें तो हमारी आँखे ज्यदा समय के लिए सलामत रह सकती है जिसका वर्णन आलेख में किया गया है

desaikiran 14-02-2017 02:41 PM

Re: आँखों का रखे खयाल
 
Thanks for sharing


All times are GMT +5. The time now is 03:48 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.