नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
|
Re: नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
मित्रों, मैं यह सूत्र खास उन नए सदस्यों के लिए बना हूँ, जो नए नए फोरम पर रजिस्टर कर करते हैं फिर फोरम की जटिलताओ और लाखो प्रविष्टियो के बीच खो से जाते है, उन्हें पता नहीं चलता कैसे क्या करना है, तो उन सभी सदस्यों की परेशानी दूर करने के लिए मैं लाया हूँ एक नया सूत्र जिसका नाम है नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
इस सूत्र में हम लोग देखेंगे की कैसे फोरम को इस्तेमाल करना है, और कैसे इसमें हो रही गतिविधियों और विचार विमर्श में हिस्सा लेना है। सबसे पहले आइये मैं आपको एक लाइन में बता दूं की इस फोरम का मकसद क्या है, फोरम का मकसद है : आप के जीवन से सम्बन्धी किसी भी विषय पर निष्ठा, एकता और साहचर्य के साथ विचार विमर्श का मंच प्रदान करना| |
Re: नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
इन्टरनेट फ़ोरम्स का इतिहास काफी पुराना है, 1994 से ही इन्टरनेट पर कई फोरम सक्रिय हैं।
इनके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ जा सकते हैं। http://en.wikipedia.org/wiki/Internet_forum दुनिया का सबसे बड़े फोरम आज भी अमेरिका, चाइना और जापान में चल रहे हैं। जिसपर हर दिन लाखो लोग लॉग इन करते हैं और अपनी पसंद की चीजों के बारे में बात करते हैं और ज्ञान के आदान प्रदान होता है। यहाँ पर आपको विश्व के सबसे बड़े फ़ोरम्स की लिस्ट मिल जायेगी। http://en.wikipedia.org/wiki/List_of_Internet_forums कई जगह फोरम को सवाल जवाब के वेबसाइट के रूप में इस्तेमाल होता है। भारत में भी फोरम करीब 10 साल से चल रहे हैं, इनमे अधिकतर अंग्रेजी के ही फोरम हैं। और उनमे भी ज्यादा प्रसिद्ध फोरम टीवी, सिनेमा और ट्रेवल, गेमिंग, व्यस्क मनोरंजन आदि के ऊपर हैं। हिंदी में भी कुछ फोरम है उनमे माय हिंदी फोरम काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। |
Re: नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
फोरम पर इसकी कार्य प्रणाली के बारे में आप यहाँ पर और अधिक जानकारी ले सकते हैं
http://myhindiforum.com/faq.php फिर भी मैं इस सूत्र भी सभी जानकारी को एक एक करके हिंदी में देने की कोशिश करूंगा। तो आइये सबसे पहले जाने माय हिंदी फोरम का सदस्य कैसे बने? |
Re: नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
1 Attachment(s)
माय हिंदी फोरम का सदस्य कैसे बने?
माय हिंदी फोरम पर सदस्य बनने के लिए आपको इस पते पर जाना होगा http://myhindiforum.com/register.php और एक छोटा सा फॉर्म फिल करके सबमिट करना होगा, शायद ही किसी फोरम का रजिस्ट्रेशन करने का तरीका इतना छोटा और सरल होगा। अगर आपको रजिस्ट्रेशन में परेशानी हो रही है तो आप यहाँ पर हमसे कांटेक्ट कर सकते हैं। http://myhindiforum.com/sendmessage.php http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1355726072 अगले पोस्ट में मैं बताऊँगा की रजिस्ट्रेशन के क्या फायदे होते हैं और इससे फोरम पर भ्रमण करने कितना आसान और सरल हो जाता है। |
Re: नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
अगर आप फोरम पर रजिस्टर कर चुके हैं तो हमेशा आपको फोरम पर लॉग इन करके ही आने चाहिए, फोरम पर लॉग इन होने के कई फायदे हैं।
1. आप किसी भी सूत्र पर पोस्ट कर सकते हैं। 2. आप कोई भी नया सूत्र बना सकते है। (सूत्र को अंग्रेजी में thread कहते हैं।) 3. आप अटैचमेंट देख सकते है और उसको डाउनलोड भी कर सकते हैं। 4. आप फोरम पर नए मित्र बना सकते हैं। किसी को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। 5. आप व्यतिगत सन्देश भी भेज सकते हैं जिसको अंग्रेजी में private message कहते हैं। 6. लॉग इन करके आप यह भी देख सकते हैं की बाकी ऑनलाइन सदस्य और मेहमान (guest users) फोरम पर क्या कर और देख रहे हैं। इसलिए जब भी आप इस फोरम पर विजिट करे हमेशा लॉग इन कर लिया करे, अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो निम्नलिखित पते पर जाकर अपना ईमेल ID दे, और अपना पासवर्ड अपने ईमेल पर प्राप्त करे। http://myhindiforum.com/login.php?do=lostpw If you have forgotten your username or password, you can request to have your username emailed to you and to reset your password. When you fill in your registered email address, you will be sent instructions on how to reset your password. |
Re: नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
अब तक आपने देखा की इन्टरनेट फोरम क्या होता है और इनका उपयोग क्या है, माय हिंदी फोरम पर कैसे सदस्य बने आदि। अब हम लोग देखेंगे की माय हिंदी फोरम पर जैसे ही आप सदस्य बनते हैं तो क्या होता है।
माय हिंदी फोरम पर सदस्य बनते ही आपको एक स्वागत व्यक्तिगत सन्देश जाता है जो कुछ इस प्रकार होता है, My Hindi Forum में register करने के लिए धन्यवाद ! यह हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है की आप इस फोरम के सदस्य बने| आप से ये आशा कि जाती है कि आप फोरम पर पोस्ट करने से पहले फोरम भ्रमण कर निम्न लिंक पर फोरम के नियम भली भांति पढेंगेl http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1 तदोपरांत ही फोरम पर आगे प्रविष्टि करेंगेंl फोरम पर आपके द्वारा प्रविष्टि करने से यह अभिप्राय होगा कि आपने सभी नियम पढ़ लिए हैं और आप उनका पालन करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान करते हैl फोरम पर आपको कोई भी समस्या आती है तो आप किसी भी नियामक या निम्न लिखित समस्या वाले सूत्र में जाकर अपनी समस्या लिख सकते है l http://myhindiforum.com/showthread.php?t=3285 जिस पर प्रबंधन यथा शीघ्र कार्यवाही करने कि कोशिश करेगाl आप अपना परिचय इस सूत्र पर दे सकते हैं। http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1065 धन्यवाद, My Hindi Forum इस सन्देश को आप ध्यान से पढ़े और इसमें दिए गए बातो का फोरम पर भ्रमण करते वक़्त हमेशा ध्यान रखे |
Re: नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
ऊपर दिए गए सन्देश में फोरम के नियमो के बारे में जिक्र हुआ है, किसी भी फोरम के लिए उसके नियम काफी महत्वपूर्ण होते हैं। जो सदस्य नियमो का पालन करते हुए फोरम का प्रयोग और उसपर प्रविस्तिया करते हैं, बाकी सदस्यों का वो हमेशा आदर और स्नेह पाते हैं। फोरम के नियम पढने के लिए आप इस पते पर जाए,
http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1 फोरम पर रजिस्टर करने के बाद अगर आप अपने परिचय देना चाहते है तो इस पते पर जाए, http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1065 अगर आप इस सूत्र पर जाकर अपना परिचय दे देंगे तो इससे बाकी सदस्यों को भी पता चल जाएगा की उन लोगो के बीच एक नए सदस्य आ गए हैं, और इससे आपको नए मित्र बनाने में भी काफी मदद मिलेगी। बाकी सदस्यों से आपकी बातचीत बढेगी और फोरम पर लॉग इन करने और बाकी सदस्यों और मित्रो से बात करने के बाद काफी अच्छा महसूस होगा। |
Re: नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
फोरम पर हिंदी में कैसे लिखे?
फोरम पर हिंदी में लिखने के लिए आप गूगल के बने हुए सॉफ्टवेर गूगल transliteration का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये काफी सरल और उपयोगी टूल है। इसका पता है http://www.google.co.in/transliterate आप इसको अपने कंप्यूटर पर भी इनस्टॉल कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए यहाँ जाए http://www.google.com/inputtools/windows/index.html इस सॉफ्टवेर में किसी भी परेशानी के लिए आप फोरम पर इस सूत्र में अपनी समस्या लिख सकते हैं। http://myhindiforum.com/showthread.php?t=3285 हिंदी में लिखने के और भी कई तरीके हैं उनके बारे में आप और जानकारी यहाँ पर ले सकते हैं। http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1076 |
Re: नए सदस्य कृपया ध्यान दे!!!
फोरम में पोस्ट कैसे करे?
फोरम में पोस्ट करना काफी आसान है, पोस्ट आप दो तरीके से कर सकते हैं, 1. अपना नया सूत्र बनाकर, 2. किसी पुराने सूत्र में रिप्लाई करके आइये पहले देखे पहला तरीका। इसमें हम लोग देखेंगे की नया सूत्र कैसे बनाए, नया सूत्र बनाने के लिए आपको इस आइकॉन पर क्लिक करना होगा http://myhindiforum.com/images/buttons/newthread.gif जैसे ही आप न्यू थ्रेड वाले आइकॉन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज होगा जिसमे आपको 1. सूत्र का टाइटल। 2. आपके मेसेज यानी जो भी आपको उस सूत्र में लिखना है। 3. सर्च इंजन के लिए टैग यह सभी चीजें डालनी होगी। इनके बाद आप सबमिट न्यू थ्रेड वाले बटन पर क्लिक करके नया सूत्र बना सकते हैं। अगर आप अपने नए सूत्र का प्रीव्यू देखना चाहते है तो प्रीव्यू वाले बटन पर क्लिक कर सकते हैं। यह काफी आसान है, अगर आपने काफी माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या ऐसे ही किसी सॉफ्टवेर का इस्तेमाल किया है तो आपको यहाँ कोई दिक्कत नहीं होगी। ठीक वैसे ही किसी पुराने सूत्र का रिप्लाई करने के लिए आपको रिप्लाई बटन पर क्लिक करना होगा। http://myhindiforum.com/images/buttons/reply.gif आप इनके बारे में और विवरण और पूरा डिटेल यहाँ देख सकते हैं, http://myhindiforum.com/faq.php?faq=...aq_vb3_posting किसी भी समस्या होने पर आप हमें कांटेक्ट करे, आपकी समस्या जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश की जायेगी |
All times are GMT +5. The time now is 11:47 AM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.