My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Music & Songs (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=14)
-   -   क्विज़ टाइम / किशोर कुमार (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=6494)

rajnish manga 30-01-2013 09:06 PM

क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
 
हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में आपको कितनी जानकारी है आइये देखते है:

प्रश्न
1. किशोर कुमार का जन्म कब हुआ था?
2. किशोर कुमार का मूल नाम क्या था?
3. किशोर कुमार खंडवा के रहने वाले थे. यहाँ से पहले उनका परिवार किसी और स्थान पर रहता था. इस स्थान का नाम बताएं?
4. किस संगीत निर्देशक ने किशोर कुमार को फिल्मों में एकल गाने का ब्रेक दिया? गाना और फिल्म का नाम बताएं?
५. इस फिल्म का पहला गाना एक युगल गीत था. गीत का मुखड़ा बताएं?

उत्तर
1. 4 अगस्त 1929
2. आभास कुमार गांगुली
3. भागलपुर
4. खेमचंद प्रकाश/ गीत: मरने की दुआएं क्यों मांगूं/ फिल्म: ज़िद्दी
5. ये कौन आया/ सहगायिका: लता मंगेशकर

rajnish manga 30-01-2013 09:07 PM

Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
 
प्रश्न
6. फिल्म ज़िद्दी से पहले किशोर कुमार ने बोम्बे टाकीज़ की एक फिल्म में कोरस गाया था. इसके बारे में और संगीतकार के बारे में बताएं?
7. उसी कोरस में एक अन्य कलाकार ने भी भाग लिया था जो बाद में जा कर एक संगीतकार के रूप में प्रसिद्ध हुआ?
8. बतौर एक्टर किशोर कुमार की पहली फिल्म कौन सी थी?
9. बतौर नायक किशोर कुमार की पहली फिल्म कौन सी थी?
10. वह कौन सा गीत है जो हर माह की पहली तारीख़ को रेडियो श्रीलंका की हिन्दी प्रसारण सेवा में लम्बे समय (लगभग 35 वर्ष) तक बजता रहा और बाद में अन्य रेडियो स्टेशनों द्वारा भी अक्सर बजाया जाता रहा?

उत्तर
6. सरस्वती देवी
7. मदन मोहन
8. मुकद्दर
9. आन्दोलन
10. ‘खुश है ज़माना आज पहली तारीख़ है’

rajnish manga 30-01-2013 09:07 PM

Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
 
प्रश्न
11. किशोर कुमार के मनपसंद निर्देशक का नाम बताएं?
12. किशोर कुमार सबसे अधिक प्रभावित के.एल.सहगल, मार्लन ब्रेंडो, बोरिस कर्लोफ़ और टोपोल से हुए. परन्तु यह बताएं कि ‘योडलिंग’ का विचार उन्हें कहाँ से मिला जिसे बाद में उन्होंने अपनी गायकी में विशेष स्थान दिया?
13. किशोर कुमार द्वारा रेकॉर्ड किया गया अंतिम गीत कौन सा था?
14. अपनी मृत्यु के एक दिन बाद वह कौन सा गाना गाने वाले थे?
15. किशोर कुमार की मृत्यु के उपरान्त रेडियो पर कौन सा गाना बार-बार प्रसारित किया जाता रहा था?

उत्तर
11. एल्फ्रेड हिचकॉक
12. डैनी कायी (Danny Kaye)
13. गुरु-ओ-गुरु (फिल्म: वक़्त की आवाज़)
14. मैं तो हूँ सबका, मेरा न कोई; मेरे लिए कोई आँख न रोयी (फिल्म: हत्या)
15. तेरी दुनियाँ से होके मजबूर चला ....
मैं बहुत दूर, बहुत दूर, बहुत दूर चला ....

rajnish manga 30-01-2013 09:09 PM

Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
 
प्रश्न
16. नायक के रूप में किशोर कुमार की पहली फिल्म का संगीत निर्देशन शास्त्रीय संगीत की एक मशहूर हस्ती ने किया था. उनका नाम बताएं?
17. कौन सी फिल्म में किशोर कुमार, एस.डी.बर्मन और देवानंद ने पहले पहल इकटठे काम किया?
18. किशोर कुमार ने एस.डी.बर्मन के संगीत निर्देशन में पहला एकल गीत राज कपूर के लिए गाया था. फिल्म का नाम बताएं?
19. आर.डी.बर्मन और किशोर कुमार के बीच अटूट सम्बन्ध था. बताये कि आर.डी. के साथ सर्वप्रथम किस फिल्म में काम किया?
20. किशोर कुमार ने लक्ष्मीकान्त प्यारेलाल के साथ सर्वप्रथम किस फिल्म में काम किया?

उत्तर
16. पन्ना लाल घोष
17. बाज़ी
18. प्यार
19. भूत बँगला
20. मि. एक्स इन बोम्बे
(क्रमश:)

abhisays 30-01-2013 09:39 PM

Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
 
एक अलग और नए विषय पर सूत्र के लिए आभार। मैंने शुरू के 2 पोस्ट में उत्तर थोड़े नीचे कर दिए हैं, इससे क्या होगा की सदस्य सवाल के उत्तर मन में सोचकर फिर नीचे स्क्रॉल करके अपने उत्तर मिला सकते हैं। :think:

Dark Saint Alaick 30-01-2013 10:52 PM

Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
 
बेहतरीन सूत्र है। :bravo:

मेरा सुझाव है कि अगर रजनीशजी ऐसा ही कोई और सूत्र बनाएं, तो एक दिन प्रश्न प्रस्तुत कर पाठकों से जवाब मांगें और एक दो दिन बाद उसके सही उत्तर स्वयं प्रस्तुत करें। :cheers:

rajnish manga 07-02-2013 10:47 PM

Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
 
Quote:

Originally Posted by abhisays (Post 220757)

एक अलग और नए विषय पर सूत्र के लिए आभार। मैंने शुरू के 2 पोस्ट में उत्तर थोड़े नीचे कर दिए हैं, इससे क्या होगा की सदस्य सवाल के उत्तर मन में सोचकर फिर नीचे स्क्रॉल करके अपने उत्तर मिला सकते हैं। :think:

:bravo: :iagree:

अभिषेक जी, इस मूल्यवान एडिटिंग के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूँ. मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूँ. वैसे भी, मुद्रित रूप में क्विज या प्रश्नोत्तरी में उत्तर अलग से दिए जाते हैं जिसे देखने के लिए अगले या किसी अन्य पृष्ठ पर जाना पड़ता है.

rajnish manga 07-02-2013 11:02 PM

Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
 
Quote:

Originally Posted by Dark Saint Alaick (Post 220853)
बेहतरीन सूत्र है। :bravo:

मेरा सुझाव है कि अगर रजनीशजी ऐसा ही कोई और सूत्र बनाएं, तो एक दिन प्रश्न प्रस्तुत कर पाठकों से जवाब मांगें और एक दो दिन बाद उसके सही उत्तर स्वयं प्रस्तुत करें। :cheers:

:hello:
उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद, अलैक जी. मैं आपकी बात से सहमत हूँ कि साथ के साथ उत्तर दिखाए जाने से उत्तर की तलाश में अनुभव होने वाले रोमांच से हम वंचित हो जाते हैं. आगामी कड़ियों में इस बात का अवश्य ध्यान रखूंगा.

rajnish manga 09-02-2013 10:33 PM

Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
 
21. बिनाका गीत माला में किशोर कुमार का कौन सा गीत सबसे पहले टॉप पर आया?

२२. किशोर कुमार के जीवन में उनका गीत ‘मेरे सपनों की रानी’ एक नया मोड़ ले कर आया. इस गाने के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला. क्या आप बता सकते हैं कि फिल्मफेयर का दूसरा पुरस्कार उन्हें किस गीत के लिए मिला? उन्हें पार्श्व गायन के लिए कुल कितने फिल्मफेयर पुरस्कार मिले?

२३.प्रेम नाथ और नलिनी जयवंत पर फिल्माए गए दो युगल गीत किशोर कुमार द्वारा गाये गए थे. एक गीत उन्होंने क. लता जी के साथ गाया और दूसरा गीत ख़. शमशाद बेगम के साथ गाया. इन दोनों गीतों के बारे में बताइये?

२४. क्या आप बता सकते हैं कि आर.डी.बर्मन के संगीत निर्देशन में बनी फिल्म अमर प्रेम का किशोर कुमार द्वारा गाया लोकप्रिय गीत ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ कौन से राग पर आधारित है?

२५. अमिताभ बच्चन पर फिल्माये गए गीत को पहचान कर फिल्म का नाम बताएं जिसकी आरंभिक पंक्तियाँ इस प्रकार हैं ‘क्या जानो, मैं हूँ कौन, मारा हुआ ज़िंदगी का’? यह फिल्म का टाइटल गीत भी था.

dipu 10-02-2013 02:39 PM

Re: क्विज़ टाइम / किशोर कुमार
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 229027)

answer : bandhe haath

All times are GMT +5. The time now is 12:15 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.