My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Blogs (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=13)
-   -   प्यार के कुछ लक्षण (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14431)

DevRaj80 05-01-2015 06:07 PM

प्यार के कुछ लक्षण
 
प्यार के कुछ लक्षण


कुछ मदद आप सभी भी करें ...

प्रेम की हर पहचान यहाँ होनी चाहिए

प्रेम या प्यार एक ही तरह का नहीं होता

उम्र के साथ साथ परिपक्व और प्रोढ़ होता जाता है ..

उसके लक्षण बदलते जाते हैं ...

प्यार की पहचान बदलती जाती है ..


आइये हम सब मिलके उस प्रेम की पहचान एक बार फिर एकत्रित करें ..

देवराज

DevRaj80 05-01-2015 06:08 PM

Re: प्यार के कुछ लक्षण
 
प्यार जब हो जाए तो चैन नहीं,

ना हो तो बेचैनी,

हो गया तो समझना मुश्किल,

ना हो तो जीना मुश्किल।


समझ जाएं तो कहना मुश्किल,


और कह दें तो


जवाब का अनजाना डर।


आखिर करें तो क्या करें?

DevRaj80 05-01-2015 06:09 PM

Re: प्यार के कुछ लक्षण
 
* एक दिन वह दिखाई न दे तो आपके दिल में अनेक अशुभ बातें आने लगें। दिल बुरी तरह से घबराने लगे।

* उसके बिना जिंदगी नीरस, फालतू, बकवास या आधी-अधूरी लगने लगे।

DevRaj80 05-01-2015 06:10 PM

Re: प्यार के कुछ लक्षण
 
* किसी को फोन करते समय भूल से उसका मोबाइल नंबर डायल कर दें।

* मोबाइल की घंटी बजने या मिस कॉल आने पर ऐसा लगे उसने ही कॉल किया होगा।

DevRaj80 05-01-2015 06:10 PM

Re: प्यार के कुछ लक्षण
 
* फोन पर घंटों बातें करने के बावजूद दिल न माने और बातें करने की इच्छा बनी रहे।

* रोमांटिक फिल्म में हीरो की जगह स्वयं को व हीरोइन की जगह उसके होने की कल्पना करने लगें।

DevRaj80 05-01-2015 06:10 PM

Re: प्यार के कुछ लक्षण
 
* आपको भूख कम लगने लगे या खाने-पीने की सुध न रहे।

* पत्र-पत्रिकाओं में राजनीति, सामाजिक, करियर आदि की खबरों को छोड़कर फैशन, फिटनेस, ब्यूटी टिप्स, माई फस्ट लव, लव टिप्स आदि आप पढ़ना पसंद करने लगें।

DevRaj80 05-01-2015 06:10 PM

Re: प्यार के कुछ लक्षण
 
* अखबार में पहले उसकी, फिर अपनी राशि देखें।

* आपको अपना डेट ऑफ बर्थ भले याद नहीं हो लेकिन उसके डेट ऑफ बर्थ से लेकर उसके पूरे फैमिली का बायोडाटा जबानी याद हो।

DevRaj80 05-01-2015 06:10 PM

Re: प्यार के कुछ लक्षण
 
http://hindi.webdunia.com/hi/article...920074_1_2.jpg

DevRaj80 05-01-2015 06:11 PM

Re: प्यार के कुछ लक्षण
 
* गजलें और दर्द भरे गीत आप बड़े ध्यान से सुनने लगें। दूसरों को भी ऐसे गीत सुनने की सलाह देने लगें। गजल, शेरो-शायरी पर लंबा लेक्चर देने लगें। मानो उसके बारे में आपको बड़ा नॉलेज है।

* खुद में जादू की शक्ति संचार हो जाने की कल्पना करें। आपको ऐसा लगने लगे कि आप खुद गायब होकर कुछ ही पलों में कहीं से कहीं पहुँच सकते हैं।

DevRaj80 05-01-2015 06:11 PM

Re: प्यार के कुछ लक्षण
 
* अपने कम्प्यूटर के पासवर्ड में उसके नाम का कोड रखें।

* जब भी वह उठकर कहीं जाए (बाथरूम भी) तो आपकी निगाहें उसका पीछा करती रहें।


All times are GMT +5. The time now is 01:10 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.