My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   The Lounge (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=9)
-   -   भाखड़ा नांगल डैम पर निबंध (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16811)

rajnish manga 22-07-2016 10:57 PM

भाखड़ा नांगल डैम पर निबंध
 
भाखड़ा नांगल डैम पर निबंध
(हास्य रचना)

हिंदी की परीक्षा में भाखड़ा नांगल डैमपर निबंध लिखने को आया। परीक्षा दे रहे एक छात्र ने इस निबंध को किस तरह लिखा आप भी पढ़िए। भाखड़ा नांगल डैम सतलज नदी पर बना हुआ है। सतलज नदी पंजाब में है। पंजाब सरदारों का देश है। सरदार पटेल भी एक सरदार थे। उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। लोहा टाटा में बनता है। टाटा हाथ से किया जाता है। कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू भी कानून जानते थे। उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था। गुलाब 3 किस्म के होते हैं। पीने वाला शरबत, खिलने वाला और गुलाबरी होता है। गुलाबरी बहुत मीठा होता है। मीठी तो चीनी भी होती है। चीनी अक्सर चींटी खाती है। हाथी की चींटी से सख्त नफरत है। लंदन का हाथी बहुत विख्यात है। लंदन जर्मनी के पास है। जर्मनी का वार बहुत फेमस है। वार 8 तरह के होते हैं- सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और वर्ल्डवार। वर्ल्ड वार बहुत खतरनाक होते हैं। खतरनाक तो शेर भी होता है। 40 सेर का एक मन होता है। मन बहुत चंचल होता है। चंचल मेरे पीछे बैठती है। चंचल मधुबाला की छोटी बहन है। मधुबाला ने फिल्म शक्ति में काम किया है। शक्ति मुठ्ठी में होती है। पंजाबी पंजाब में रहते हैं। पंजाब में भाखड़ा नांगल डैम है।

(इन्टरनेट से)

soni pushpa 25-07-2016 08:45 PM

Re: भाखड़ा नांगल डैम पर निबंध
 
[QUOTE=rajnish manga;558860]भाखड़ा नांगल डैम पर निबंध

[size=3]
(इन्टरनेट से)

:laughing::laughing::laughing:बहुत अछे,.. सुन्दर निबंध भाई दुनिया भर की जानकारी दे दी भाखडा नांगल बांध का विस्तृत वर्णन के सिवा :laughing::laughing:

All times are GMT +5. The time now is 10:30 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.