My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   The Lounge (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=9)
-   -   उत्सव, त्यौहार और मनुष्य (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16061)

Deep_ 29-08-2015 08:39 PM

उत्सव, त्यौहार और मनुष्य
 
http://thepunchlineexpose.com/wp-con...aawan-maas.jpg

श्रावण मास कब से शुरु हो गया है। ईस कृषिप्रधान देश में सारे त्यौहार फसल होने के बाद शुरु हो जातें है। ईसलिए पुरे भारतबर्ष में एक के बाद एक त्यौहार और उत्सव मनाए जाएंगे। सभी मित्रों से मेरा निवेदन है की त्यौहारों का आनंद उठाए। परिवार के साथ समय दें, पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात करें। आखिरकार यही असली सुख है! :hug:

Deep_ 29-08-2015 08:42 PM

Re: उत्सव, त्यौहार और मनुष्य
 
http://www.iedp.com/Pages/ImageManag...ainability.jpg
कोर्पोरेट जगत को या अपने आप को प्रेक्टिक्ल समझने वालों को भले भारत का यह ढेर सारे उत्सव मनाना वगैरह पसंद हो न हो। वह भले कर्मचारीयों की छुट्टीयों मे कटौती करता रहे, वैश्विक मंदी के बहाने बोनस कम दें, हमें यह नहीं भुलना चाहिए की पुरा विश्व में भारत अपनी संस्कृति, कला और त्यौहारों के लिए ही जाना जाता है। हम भारतीय सारे उत्सव और त्यौहार बड़े उत्साह और आनंद से मनाते आए है, यही हमारी पहचान है।

Deep_ 29-08-2015 08:43 PM

Re: उत्सव, त्यौहार और मनुष्य
 
http://www.corporate.man.eu/man/medi..._width_620.jpg


कई बार मुझे सुनने में आया था की भारत में कई महिनों तक लोग त्यौहारों में व्यस्त रहतें है, ईन त्यौहारो में लोग काम कर पातें है और उत्पाद वगैरह कम होता है। अगर कर्मचारीयों की छुट्टीयां धीरे धीरे कम कर दी जाए तो ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। ईसी लालची विचार से कोर्पोरेट जगत ने उत्सवों की छुट्टीयां तो बंध ही कर दी, साथ साथ त्यौहारों की छुट्टीयां भी कम कर दी।

Deep_ 29-08-2015 08:45 PM

Re: उत्सव, त्यौहार और मनुष्य
 
http://news.bbcimg.co.uk/media/image...encyafp304.jpg

आम ईन्सान को आय जितनी ज़रुरी है, उतनी ही बचत की भी ज़रुरत है। लेकिन धीरे धीरे विज्ञापनों के द्वारा पैसों को खर्च करना सीखाया गया । समांतरीत रुप से आम ईन्सान की महेनत/करकसर की बचत को भी निशाना बना कर उसे अपने निवेशों की तरफ मोड़ दिया।

मतलब की रुपये पैसे की महत्ता बढा दी गई और जीवन के कई महत्वपुर्ण क्षण और समय ले लिए गए। अब सब के उपर भविष्य के डर का एक अनदेखा पींजरा है, बेड़ीयां है जिनसे निकल कर वह जीवन का मुल रस का पान भी नहीं कर सकता।

Deep_ 29-08-2015 08:46 PM

Re: उत्सव, त्यौहार और मनुष्य
 
http://static.guim.co.uk/sys-images/...Circus-008.jpg

एसा नहीं है की कोर्पोरेट जगत में सिर्फ विकासशील काम ही किए जाते है और छुट्टीयां नहीं होती! अमेरिका या ब्रिटन, जहां से भी यह कोर्पोरेट जगत का चलन शुरु हुआ है वहां पुरा महीना क्रिसमस की तैयारीयां होती है, जुलुस निकाले जाते है। साल के बीच में पुरा महीना विदेशो की सैर की जाती है। या फिर हफ्ते के अंत में बेतुकी पार्टीयां होती ही रहती है। तो हम सब भारतीय भला हमारे खुद के युगो से चले आ रहे उत्सव/त्यौहार क्युं नही मनाएंगे भला?

Deep_ 29-08-2015 08:49 PM

Re: उत्सव, त्यौहार और मनुष्य
 


उत्सव और त्यौहार ही जीवन में सही रंग भरतें है। आईए मन से सारे बोज को उतार फैंके...प्यार व खुशीयां बाटें और पाएं...बड़ों का अकेलापन दूर करें, बच्चों की छोटी छोटी खुशियां पुरी करें, मित्रों का सहारा बनें। कितनी अजीब बात है की दुनिया की सबसे अच्छे पल हमें मुफ्त में मिलते है। आईए सारे उत्सव व त्यौहार (हमारे हैसियत व तरीके से) मनाए।

जीवन भी एक उत्सव है!

rajnish manga 29-08-2015 10:02 PM

Re: उत्सव, त्यौहार और मनुष्य
 
Quote:

Originally Posted by deep_ (Post 554397)

उत्सव और त्यौहार ही जीवन में सही रंग भरतें है। आईए मन से सारे बोज को उतार फैंके...प्यार व खुशीयां बाटें और पाएं...बड़ों का अकेलापन दूर करें, बच्चों की छोटी छोटी खुशियां पुरी करें, मित्रों का सहारा बनें। कितनी अजीब बात है की दुनिया की सबसे अच्छे पल हमें मुफ्त में मिलते है। आईए सारे उत्सव व त्यौहार (हमारे हैसियत व तरीके से) मनाए।

जीवन भी एक उत्सव है!

उपरोक्त सन्देश अत्यधिक प्रेरणादायक है. त्यौहार हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं और इनको परंपरागत तरीके से मनाये जाने से हमारे जीवन में उत्साह व उमंग का संचार होता है.


All times are GMT +5. The time now is 12:53 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.