My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   विश्वविजेता साईना नेहवाल! (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14755)

Deep_ 30-03-2015 10:25 PM

विश्वविजेता साईना नेहवाल!
 
http://images.jagran.com/images/28_03_2015-29saina.jpg

भारत चाहे क्रिकेट में फाईनल तक नहीं पहुंच पाया लेकिन देश की ईस बेटी ने देश का सीना गर्व से फुला दिया है! मुझे हैरानी है की ईस फोरम पर ईस का ज़िक्र कैसे और क्युं नहीं हुआ!:thinking:खैर...मुझे खेल जगत के बारे में ज्यादा मालुमात नहीं सो एक न्युझ की वेबसाईट से कोपी पेस्ट कर रहा हुं!


दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी का ताज अपने सिर सजाने के एक दिन बाद साइना नेहवाल ने इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियन के फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन थाइलैंड की रातनचोक इंतानोन को 21-16, 21-14 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

Deep_ 30-03-2015 10:27 PM

Re: विश्वविजेता साईना नेहवाल!
 
वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना पिछले साल तक कई प्रतियोगिताओं में हारीं, लेकिन वर्ष 2014 के बाद उन्होंने फिर रफ्तार पकड़ी। साइना ने अकेले दम भारतीय बैडमिंटन का इतिहास ही बदल दिया|

Deep_ 30-03-2015 10:28 PM

Re: विश्वविजेता साईना नेहवाल!
 
http://images.jagran.com/images/29_0...ainanehwal.jpg

साइना हमेशा से कामयाबी की उड़ान भरने में माहिर रही हैं। वह शनिवार को नंबर वन रैंक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनीं और ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर हैं।

Deep_ 30-03-2015 10:30 PM

Re: विश्वविजेता साईना नेहवाल!
 
http://images.jagran.com/images/30_03_2015-30saina.jpg

दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी का ताज अपने सिर सजाने के एक दिन बाद साइना नेहवाल ने इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियन के फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन थाइलैंड की रातनचोक इंतानोन को 21-16, 21-14 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

Deep_ 30-03-2015 10:32 PM

Re: विश्वविजेता साईना नेहवाल!
 
अपना पहला इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन खिताब जीतने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि मेरे सिर से बहुत बड़ा बोझ उतर गया। फाइनल में थाइ खिलाड़ी रातनचोक इंतानोन को हराने के बाद हैदराबादी खिलाड़ी ने कहा, ‘मेरे सिर पर बहुत बड़ा बोझ था। पिछले चार वर्ष से मैं इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए संघर्ष कर रही थी।
उन्होंने कहा कि कभी प्रीक्वार्टर फाइनल तो कभी क्वार्टर फाइनल में मुझे शिकस्त मिल रही थी। पहली बार मैं न सिर्फ फाइनल में पहुंची, बल्कि खिताब जीतने में भी कामयाब रही। इसलिए यह टूर्नामेंट मेरे लिए काफी आश्चर्यजनक रहा। पहले दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी और उसके बाद चैंपियन बनीं। यह मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ चरण है।’

Deep_ 30-03-2015 10:34 PM

Re: विश्वविजेता साईना नेहवाल!
 
http://www.thehindu.com/multimedia/d...1_1238233f.jpg

साइना ने कहा कि पिछले दो माह से मैंने लगातार शानदार खेल खेला। मैं तीन टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंची, जो आसान नहीं था। मेरे कंधे पर काफी पट्टियां चढ़ी हुई हैं। इसके चलते शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल होता है। भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर साइना ने कहा कि खिताबों ने मेरी भूख बढ़ा दी है। अब मैं अधिक से अधिक खिताब जीतना चाहती हूं।इंडिया ओपन सुपर सीरीज जीतने पर साइना और श्रीकांत को बधाई। यह जीत सपना सच होने जैसी है। दोनों ने शानदार खेल दिखाया। बस इन्हें अपनी निरंतरता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। इससे भविष्य में सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी।

Deep_ 30-03-2015 10:40 PM

Re: विश्वविजेता साईना नेहवाल!
 
http://static.ibnlive.in.com/ibnlive...5getty_630.jpg

rajnish manga 31-03-2015 10:35 AM

Re: विश्वविजेता साईना नेहवाल!
 
बहुत बहुत धन्यवाद, दीप जी. साइना नेहवाल हमारे देश का गौरव हैं. उन पर इतना बढ़िया सूत्र पेश करने के लिए शुक्रिया. विवरण व चित्र ग़ज़ब के हैं.




All times are GMT +5. The time now is 04:12 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.